शाओमी रेडमी 4 इस महीने होगा भारत में लॉन्च, कंपनी ने ज़ारी किया टीज़र

शाओमी इंडिया ने ट्विटर के ज़रिए जानकारी दी है कि शाओमी जल्द ही अपना नया रेडमी स्मार्टफोन लॉन्च करेगी। कंपनी ने यह तो नहीं बताया है कि कौन सा स्मार्टफोन लॉन्च होगा। लेकिन कयास लगाए जा रहे हैं कि शाओमी भारत में रेडमी 4 और रेडमी 4 प्राइम को पेश कर सकती है।

विज्ञापन
संदीप कुमार सिन्हा, अपडेटेड: 5 मई 2017 19:19 IST
ख़ास बातें
  • शाओमी जल्द ही अपना नया रेडमी स्मार्टफोन लॉन्च करेगी
  • ट्वीट में डिवाइस के नाम या लॉन्च की तारीख के बारे में तो कोई जानकारी नहीं
  • शाओमी रेडमी 4 को सबसे पहले पिछले साल सितंबर महीने में हुआ था लॉन्च
शाओमी के पास हर महीने अपने प्रशंसकों के लिए कुछ नया है। अब शाओमी इंडिया ने ट्विटर के ज़रिए जानकारी दी है कि शाओमी जल्द ही अपना नया रेडमी स्मार्टफोन लॉन्च करेगी। कंपनी ने यह तो नहीं बताया है कि कौन सा स्मार्टफोन लॉन्च होगा। लेकिन कयास लगाए जा रहे हैं कि शाओमी भारत में रेडमी 4 और रेडमी 4 प्राइम को पेश कर सकती है।

ट्वीट में डिवाइस के नाम या लॉन्च की तारीख के बारे में तो कोई जानकारी नहीं है। लेकिन इसके साथ एक तस्वीर साझा की है जिसमें पावर इन योर हैंड्स टैगलाइन का इस्तेमाल हुआ है। इसके अलावा शाओमी इंडिया के वाइस प्रेसिडेंट मनु जैन ने भी ट्वीट किया है कि यह इस महीने की दूसरी सबसे बड़ी घोषणा होगी। इससे साफ है कि शाओमी रेडमी 4 और रेडमी 4 प्राइम को महीना खत्म होने से पहले लॉन्च कर दिया जाएगा। इसके अलावा शाओमी भारत में अपना पहला मी होम स्टोर लॉन्च करने वाली है।

याद रहे कि शाओमी ने पहले ही जानकारी दी थी कि भारतीय मार्केट में जल्द ही शाओमी रेडमी 3एस और शाओमी रेडमी 3एस प्राइम के अपग्रेड को उतारा जाएगा। ऐसे में शाओमी रेडमी 4 के लॉन्च किए जाने की संभावना प्रबल लगती है।

याद रहे कि शाओमी रेडमी 4 को सबसे पहले पिछले साल नवंबर महीने में चीन में लॉन्च किया गया था। इस हैंडसेड के साथ शाओमी रेडमी 4ए और शाओमी रेडमी प्राइम को भी पेश किया गया था। शाओमी रेडमी 4ए पहले ही भारतीय मार्केट में आ चुका है। शाओमी रेडमी 4 सही मायने में रेडमी 3 का अपग्रेड है। वहीं, शाओमी रेडमी 4 प्राइम को शाओमी रेडमी 3एस का अपग्रेड मानना होगा। चीनी मार्केट में रेडमी 4 और रेडमी 4 प्राइम की कीमत क्रमशः 699 चीनी युआन (करीब 6,900 रुपये) और 899 चीनी युआन (8,900 रुपये) है।
Advertisement

शाओमी रेडमी 4 और शाओमी रेडमी 4 प्राइम के स्पेसिफिकेशन की बात करें तो ये फोन मेटल यूनिबॉडी डिज़ाइन से लैस है। फोन 2.5डी कर्व्ड ग्लास डिस्प्ले और हाइब्रिड सिम स्लॉट व रियर पर फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ आते हैं। लेकिन इनके मुख्य स्पेसिफिकेशन जैसे डिस्प्ले रिज़ॉल्यूशन, मेमोरी, प्रोसेसर और इनबिल्ट स्टोरेज में मुख्य फर्क है। स्मार्टफोन मीयूआई 8 पर चलते हैं जो एंड्रॉयड 6.0 मार्शमैलो पर आधारित है। दोनों फोन गोल्ड, ग्रे और सिल्वर कलर वेरिएंट में मिलेगा। रेडमी 4 में 5 इंच (720x1280 पिक्सल) एचडी डिस्प्ले है और इसमें ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 430 प्रोसेसर है जो 1.4 गीगाहर्ट्ज़ पर चलता है। ग्राफिक्स के लिए एड्रेनो 505 जीपीयू है। रैम 2 जीबी है। इसमें अपर्चर एफ/2.2, 5 लेंस सिस्टम, पीडीएएफ और डुअल एलईडी फ्लैश के साथ 13 मेगापिक्सल कैमरा है। सेल्फी के लिए अपर्चर एफ/2.2 के साथ 5 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा है।
Advertisement

इनबिल्ट स्टोरेज 16 जीबी है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 128 जीबी तक बढ़ा सकते हैं। कनेक्टिविटी के लिए रेडमी 4 में 4जी एलटीई, वाई-फाई 802.11 ए/बी/जी/एन, ब्लूटूथ 4.1 और जीपीएस/ए-जीपीएस जैसे फ़ीचर हैं। इस फोन में 4100 एमएएच की बैटरी है जो फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है। रेडमी 4 में एक्सेलेरोमीटर, एम्बियंट लाइट, जायरोस्कोप, इन्फ्रारेड और प्रॉक्सिमिटी सेंसर दिए गए हैं। फोन का डाइमेंशन 141.3x69.6x8.9 मिलीमीटर और वज़न 156 ग्राम है।

वहीं रेडमी 4 प्राइम में 5 इंच फुल एचडी (1080x1920 पिक्सल) डिस्प्ले है। इसमें 2 गीगाहर्ट्ज़ ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 625 प्रोसेसर और ग्राफिक्स के लिए एड्रेनो 506 जीपीयू दिया गया है। रैम 3 जीबी है। इनबिल्ट स्टोरेज 32 जीबी है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 128 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें ब्लूटूथ 4.2 जैसे फ़ीचर हैं लेकिन इसके अलावा बाकी सारे स्पेसिफिकेशन रेडमी 4 जैसे हैं।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Good build quality
  • Compact body
  • Solid battery performance
  • Excellent value for money
  • Bad
  • Average camera performance
  • Hybrid dual-SIM
  • Limited availability
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.00 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 435

फ्रंट कैमरा

5-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

13-मेगापिक्सल

रैम

3 जीबी

स्टोरेज

32 जीबी

बैटरी क्षमता

4100 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 6.0.1

रिज़ॉल्यूशन

720x1280 पिक्सल
ख़बरें
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.00 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 625

फ्रंट कैमरा

5-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

13-मेगापिक्सल

रैम

3 जीबी

स्टोरेज

32 जीबी

बैटरी क्षमता

4100 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 6.0

रिज़ॉल्यूशन

1080x1920 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Redmi 17C 5G लॉन्च: 50MP कैमरा, 6000mAh बैटरी के साथ गजब फीचर्स से लैस
  2. Google Pixel 11a में मिल सकती है डुअल रियर कैमरा यूनिट, जल्द लॉन्च की तैयारी
  3. Oppo K15x हुआ लॉन्च, 6500mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ आया बजट 5G फोन; जानें कीमत
  4. Vivo X Fold 6 हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6,900mAh बैटरी के साथ आया Samsung फोल्डेबल फोन का राइवल
  5. Oppo F35 सीरीज में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले सप्ताह भारत में लॉन्च
  6. Cellecor ने दो वायरलेस माइक के साथ लॉन्च किया Beat Rider पार्टी स्पीकर 
  7. Vivo X Fold 6 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, यूरोप में हुई लिस्टिंग
  8. गलत दिशा में ड्राइविंग से लेकर मोबाइल के इस्तेमाल तक, अब AI दिल्ली में ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों का पता लगाएगा
  9. ये किस फील्ड में आ गया Xiaomi! लॉन्च किया Thermos Cup, उल्टा करते ही बन जाएगी चाय
#ताज़ा ख़बरें
  1. ये किस फील्ड में आ गया Xiaomi! लॉन्च किया Thermos Cup, उल्टा करते ही बन जाएगी चाय
  2. गलत दिशा में ड्राइविंग से लेकर मोबाइल के इस्तेमाल तक, अब AI दिल्ली में ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों का पता लगाएगा
  3. Redmi 17C 5G लॉन्च: 50MP कैमरा, 6000mAh बैटरी के साथ गजब फीचर्स से लैस
  4. Vivo X Fold 6 हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6,900mAh बैटरी के साथ आया Samsung फोल्डेबल फोन का राइवल
  5. Delhi Pollution 2026: 50% Work From Home, बिना PUCC नहीं मिलेगा Fuel; नए GRAP में लागू होंगे कई नियम
  6. Oppo K15x हुआ लॉन्च, 6500mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ आया बजट 5G फोन; जानें कीमत
  7. Cellecor ने दो वायरलेस माइक के साथ लॉन्च किया Beat Rider पार्टी स्पीकर 
  8. Oppo F35 सीरीज में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले सप्ताह भारत में लॉन्च
  9. Samsung Galaxy Tab S12 Ultra, Galaxy Tab S12+ लॉन्च, 11600mAh की बड़ी बैटरी और 16GB तक RAM
  10. Jio का तगड़ा ऑफर, ₹1,499 वाला JioBharat 4G फोन पड़ेगा सिर्फ ₹299, जानें सबकुछ
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.