Xiaomi Redmi 4 आज फिर खरीदने का मौका, मिल रहे हैं कई ऑफर

चीनी स्मार्टफोन निर्माता कंपनी शाओमी का बेहद ही लोकप्रिय Xiaomi Redmi 4 बजट हैंडसेट मंगलवार को बिक्री के लिए उपलब्ध होगा। इस हैंडसेट को आज मी डॉट कॉम और अमेज़न इंडिया पर दोपहर 12 बजे उपलब्ध कराया जाएगा।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 20 जून 2017 10:43 IST
ख़ास बातें
  • Xiaomi Redmi 4 बजट हैंडसेट मंगलवार को बिक्री के लिए उपलब्ध होगा
  • सेल मंगलवार दोपहर 12 बजे अमेज़न इंडिया और मीडॉटकॉम पर होगी
  • मई महीने में Xiaomi Redmi 4 के तीन वेरिएंट पेश किए गए थे
चीनी स्मार्टफोन निर्माता कंपनी शाओमी का बेहद ही लोकप्रिय Xiaomi Redmi 4 बजट हैंडसेट मंगलवार को बिक्री के लिए उपलब्ध होगा। इस हैंडसेट को आज मी डॉट कॉम और अमेज़न इंडिया पर दोपहर 12 बजे उपलब्ध कराया जाएगा।

शाओमी की अपनी ई-कॉमर्स साइट मी डॉट कॉम से रेडमी 4 खरीदने के लिए ग्राहकों को एसबीआई क्रेडिट कार्ड इस्तेमाल करके ईएमआई प्लान चुनने पर 5 फीसदी कैशबैक दिया जा रहा है। अमेज़न इंडिया से Xiaomi Redmi 4 (रिव्यू) खरीदने पर हंगामा म्यूजिक का 12 महीने का सब्सक्रिप्शन और हंगामा प्ले का 3 महीने का सब्सक्रिप्शन मुफ्त मिलेगा। इसके अलावा वोडाफोन की ओर से 45 जीबी डेटा मिलेगा। रेडमी 4 हैंडसेट पर किंडल ऐप इस्तेमाल करने पर 200 रुपये का प्रमोशन क्रेडिट मिलेगा।
Advertisement
 

Xiaomi Redmi 4 की भारत में कीमत

मई महीने में Xiaomi Redmi 4 के तीन वेरिएंट पेश किए गए थे। शुरुआती मॉडल 2 जीबी रैम और 16 जीबी स्टोरेज वाला है और इसकी कीमत 6,999 रुपये है। 3 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज वाले वेरिएंट की कीमत 8,999 रुपये है। 10,999 रुपये में 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वाला वेरिएंट मिलेगा।

Xiaomi Redmi 4 के स्पेसिफिकेशन और फ़ीचर

Xiaomi Redmi 4 में 5 इंच का एचडी (1280x720 पिक्सल) रिज़ॉल्यूशन आईपीएस डिस्प्ले है। इसकी पिक्सल डेनसिटी 296 पिक्सल प्रति इंच है। हैंडसेट 1.4 गीगाहर्ट्ज़ ऑक्टाकोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 435 प्रोसेसर पर चलेगा। ग्राफिक्स के लिए एड्रेनो 505 जीपीयू इंटिग्रेटेड है। हमने आपको पहले ही बताया कि रैम के लिए तीन विकल्प होंगे- 2, 3 और 4 जीबी। वहीं, स्टोरेज की शुरुआत 16 जीबी से होगी और बाकी दो वेरिएंट 32  और 64 जीबी वाले होंगे। तीनों ही वेरिएंट 128 जीबी तक के माइक्रोएसडी कार्ड को सपोर्ट करेंगे।
Advertisement

अब बात Xiaomi Redmi 4 के कैमरा सेटअप की। हैंडसेट में एफ/2.0 अपर्चर वाला 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है। यह फेज़ डिटेक्शन ऑटो फोकस से लैस है। यूज़र इस कैमरे से 1080 पिक्सल रिज़ॉल्यूशन के वीडियो रिकॉर्ड कर पाएंगे। फ्रंट कैमरे का सेंसर 5 मेगापिक्सल का है और इसका अपर्चर एफ/2.2 है। शाओमी का यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड 6.0.1 मार्शमैलो पर आधारित मीयूआई 8 पर चलेगा। शाओमी के इस फोन की एक खासियत 4100 एमएएच की बैटरी है। इसके अलावा सिक्योरिटी के लिए एक फिंगरप्रिंट सेंसर भी मिलेगा।

शाओमी रेडमी 4 के कनेक्टिविटी फ़ीचर में जीपीएस, ब्लूटूथ वी4.1, वाई-फाई  802.11 बी/जी/एन, माइक्रो-यूएसबी, ग्लोनास और यूएसबी 2.0 ओटीजी शामिल हैं। एंबियंट लाइट सेंसर, प्रॉक्सिमिटी सेंसर, ई कंपास, एक्सेलेरोमीटर, और जायरोस्कोप इस हैंडसेट का हिस्सा हैं। इस हैंडसेट का डाइमेंशन 139.3 x 69.9 x 8.65 मिलीमीटर है और वज़न 150 ग्राम।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Good build quality
  • Compact body
  • Solid battery performance
  • Excellent value for money
  • Bad
  • Average camera performance
  • Hybrid dual-SIM
  • Limited availability
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.00 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 435

फ्रंट कैमरा

5-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

13-मेगापिक्सल

रैम

3 जीबी

स्टोरेज

32 जीबी

बैटरी क्षमता

4100 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 6.0.1

रिज़ॉल्यूशन

720x1280 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Apple की iPhone 18 की मैन्युफैक्चरिंग शुरू करने की तैयारी, जोरदार डिमांड का अनुमान
  2. Tecno Spark 50S 5G कल होगा भारत में लॉन्च, दो कलर के मिलेंगे ऑप्शन
  3. EVs Under 10L: दिवाली पर इलेक्ट्रिक कार खरीदने का प्लान? ₹4.69 लाख से शुरू होने वाली ये 4 EV देखें
  4. Flipkart Big Billion Days Sale: 50 इंच स्मार्ट टीवी मिल रहे सस्ते, कीमत 21 हजार से शुरू
  5. Tata Play Smart ऐप लॉन्च: आपके टीवी पर बिना केबल/DTH के चलेंगे 500 से ज्यादा लाइव चैनल
#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus Ace 7 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, Google Play पर हुई लिस्टिंग
  2. अंजान नंबर से आने वाली कॉल्स में नजर आएगा KYC रजिस्टर्ड नाम, 1 नंबर से लागू होगा नियम
  3. Apple की iPhone 18 की मैन्युफैक्चरिंग शुरू करने की तैयारी, जोरदार डिमांड का अनुमान
  4. Oppo F35 5G खरीदने से पहले जानें Redmi Note 17 Pro 5G और OnePlus Nord CE 6 से कितना है बेहतर?
  5. Tecno Spark 50S 5G कल होगा भारत में लॉन्च, दो कलर के मिलेंगे ऑप्शन
  6. JUST CORSECA JC STUDIOX, STUDIOX PRO स्मार्ट प्रोजेक्टर लॉन्च, 4K के साथ 130 इंच तक स्क्रीन साइज , जानें सबकुछ
  7. REDMAGIC 12 Pro+ लॉन्च: 50MP कैमरा, 8400mAh बैटरी, जानें और क्या है खास
  8. iQOO Pad Pro 8.8 जल्द होगा लॉन्च, 9,020mAh बैटरी
  9. Jantar Mantar Protest Game: दिल्ली के धरने पर बना गेम, बैरिकेडिंग तोड़ने से लेकर पुलिस बनकर लठ चलाने का मौका
  10. Nothing के सीईओ ने कहा iPhone Duo है पैसे की बर्बादी, अगर खराब हुआ तो कितने में होगा ठीक?
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.