शाओमी रेडमी 3एस और रेडमी 3एस प्राइम आज अमेज़न इंडिया पर मिलेंगे

विज्ञापन
नैना गुप्ता, अपडेटेड: 24 मार्च 2017 11:15 IST
ख़ास बातें
  • शाओमी रेडमी 3एस और रेडमी 3एस प्राइम आज अमेज़न इंडिया पर मिलेंगे
  • रेडमी 3एस प्राइम में 3 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज, फिंगरप्रिंट सेंसर है
  • रेडमी 3एस की कीमत 6,999 रुपये जबकि 3एस प्राइम की कीमत 8,999 रुपये है
शाओमी ने गुरुवार को अमेज़न इंडिया और मीडॉटकॉम पर रेडमी 4ए की पहली सेल के साथ नया रिकॉर्ड बनाया था। कंपनी ने अपने नए बजट स्मार्टफोन शाओमी रेडमी 4ए की ढाई लाख से ज्यादा यूनिट चार मिनट के अंदर बिकने का दावा किया। अब शुक्रवार को कंपनी अपने रेडमी 3एस और रेडमी 3एस प्राइम स्मार्टफोन की सेल के साथ एक बार फिर तैयार है। बुधवार को दोपहर 12 बजे अमेज़न इंडिया पर रेडमी 3एस और रेडमी 3एस प्राइम स्मार्टफोन बिक्री के लिए उपलब्ध होंगे।

बता दें, कि अमेज़न इंडिया पर शाओमी रेडमी 3एस और शाओमी रेडमी 3एस प्राइम की सेल के लिए रजिस्ट्रेशन की जरूरत नहीं है। याद दिला दें, कि आमतौर पर रेडमी 3एस और रेडमी 3एस प्राइम स्मार्टफोन मिनटों में ही आउट ऑफ स्टॉक हो जाते हैं। इसलिए सेल शुरू होने से पहले आप साइनइन कर लें।
Advertisement


याद दिला दें, कि रेडमी 3एस को सबसे पहले पिछले साल जून में चीन में लॉन्च किया गया था। और इसके बाद अगस्त में 6,999 रुपये की कीमत में यह फोन भारत में पेश किया गया। इसके अलावा 3 जीबी रैम, 32 जीबी स्टोरेज व फिंगरप्रिंट सेंसर वाले रेडमी 3एस प्राइम को 8,999 रुपये में लॉन्च किया गया।
Advertisement

इस बजट स्मार्टफोन में 4100 एमएएच की बैटरी है। रेडमी 3एस में 5 इंच एचडी (720x1280 पिक्सल) आईपीएस डिस्प्ले है और यह एंड्रॉयड मार्शमैलो आधारित मीयूआई 7.5 पर चलता है। इस फोन में एक ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 430 प्रोसेसर दिया गया है। फोन में ग्राफिक्स के लिए एड्रेनो 505 जीपीयू दिया गया है।

स्मार्टफोन में 16 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज (रेडमी 3एस प्राइम में 32 जीबी) है जो माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 128 जीबी तक बढ़ा सकते हैं। डुअल सिम हैंडसेट हाइब्रिड सिम स्लॉट के साथ आता है जिसका मतलब है कि दूसरा स्लॉट एक माइक्रोएसडी स्लॉट का काम भी करता है।
Advertisement

रेडमी 3एस में पीडीएएफ, अपर्चर एफ/2.0, एचडीआर मोड, 1080 पिक्सल वीडियो रिकॉर्डिंग और एलईडी फ्लैश के साथ 13 मेगापिक्सल कैमरा है। इस हैंडसेट में 1080 पिक्सल वीडियो रिकॉर्डिंग क्षमता वाला 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा भी है। कनेक्टिविटी के लिए फोन में 4जी के अलावा वाई-फाई, जीपीआरएस/एज, ब्लूटूथ, जीपीएस/ए-जीपीएस, ब्लूटूथ, ग्लोनास, वाई-फाई 802.11 बी/जी/एन और माइक्रो-यूएसबी जैसे फ़ीचर हैं। फोन का डाइमेंशन 139.3x69.6x8.5 मिलीमीटर है।
Advertisement

 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo Find X10 Pro Max होगा ट्रिपल 200 मेगापिक्सल कैमरा सिस्टम वाला पहला स्मार्टफोन
  2. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
  3. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh ब
  4. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
#ताज़ा ख़बरें
  1. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
  2. Vi Prepaid Family Plan: Vi लाई फैमिली प्लान, अब फैमिली मेंबर्स को शेयर करें मोबाइल डेटा
  3. WhatsApp में बिना अकाउंट भी होगी वीडियो कॉल! Guest Calling फीचर का कमाल, ऐसे करेगा काम
  4. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh बैटरी
  5. ₹6000 से सस्ता खरीदें Vivo का खूबसूरत फोन! 5500mAh बैटरी, FBBD सेल में गजब ऑफर
  6. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टवॉचेज पर भारी डिस्काउंट
  7. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
  8. Oppo Find X10 Pro Max होगा ट्रिपल 200 मेगापिक्सल कैमरा सिस्टम वाला पहला स्मार्टफोन
  9. Samsung Galaxy F70 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  10. iPhone Duo के लिए भारत में शुरू हुए प्री-ऑर्डर, जानें प्राइस, ऑफर्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.