• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • शाओमी रेडमी 3 के नए वेरिएंट में होगा फिंगरप्रिंट सेंसर, लीक से खुलासा

शाओमी रेडमी 3 के नए वेरिएंट में होगा फिंगरप्रिंट सेंसर, लीक से खुलासा

शाओमी रेडमी 3 के नए वेरिएंट में होगा फिंगरप्रिंट सेंसर, लीक से खुलासा
विज्ञापन
शाओमी ने हाल ही में अपनै फ्लैगशिप स्मार्टफोन एमआई 5 लॉन्च किया है और अब लगता है कि कंपनी रेडमी 3 स्मार्टफोन का नया वेरिएंट लॉन्च करने वाली है। रेडमी 3 के इस नए वेरिएंट में फिंगरप्रिंट सेंसर भी होगा।

बता दें कि, शाओमी रेडमी 3 स्मार्टफोन को बिना फिंगरप्रिंट सेंसर के जनवरी में लॉन्च किया गया था। इस फिंगरप्रिंट सेंसर का खुलासा टेना (चीनी टेलिकम्युनिकेशन सर्टिफिकेशन अथॉरिटी) ने किया है। इस लिस्टिंग से स्मार्टफोन के साथ-साथ इसके स्पेसिफिकेशन का खुलासा भी हुआ है।

लिस्टिंग के मुताबिक, शाओमी रेडमी 3 के आने वाले वेरिएंट में फिंगरप्रिंट सेंसर के बिना लॉन्च हुए रेडमी 3 जैसे फीचर ही होंगे। हालांकि, लिस्ट हुई तस्वीरों से साफ पता चलता है कि स्मार्टफोन के टेक्सचरयुक्त बैक पैनल के बीचोंबीच एक फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। खबरों के मुताबिक, स्मार्टफोन के करीब 8200 रुपये (799 चीनी युआन) में लॉन्च होने की उम्मीद है। रेडमी 3 के नॉन-फिंगरप्रिंट वेरिएंट की कीमत करीब 7,000 रुपये (699 चीनी युआन) थी।

अब बात स्पेसिफिकेशन की, शाओमी रेडमी 3 में 5 इंच का एचडी रिज़ॉल्यूशन डिस्प्ले है। इसमें 64-बिट 1.2 गीगाहर्ट्ज़ ऑक्टा-कोर स्नैपड्रैगन 616 चिपसेट का इस्तेमाल किया गया है और साथ में मौजूद है 2 जीबी का रैम। इनबिल्ट स्टोरेज 16 जीबी है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड (128 जीबी तक) की मदद से बढ़ाया जा सकता है। इसमें 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है और साथ में 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा भी।

हैंडसेट की सबसे बड़ी खासियत 4100 एमएएच की बैटरी है। कंपनी का दावा है कि बैटरी पिछले जेनरेशन के हैंडसेट रेडमी 2 की तुलना में 80 फीसदी ज्यादा टॉक टाइम देगी।

फोन में एलईडी फ्लैश, एफ/2.0 अपर्चर और एलईडी फ्लैश के साथ 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा होगा। फुल एचडी रिकॉर्डिंग सपोर्ट के साथ फोन में 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा भी है। शाओमी रेडमी 3 एक डुअल सिम डुअल स्टैंडबाय स्मार्टफोन है। यह हाइब्रिड सिम स्लॉट के साथ आएगा, यानी माइक्रोएसडी कार्ड इस्तेमाल करते वक्त आप सिर्फ एक ही सिम इस्तेमाल कर पाएंगे। दोनों ही सिम स्लॉट 4जी एलटीई कनेक्टिविटी के साथ आते हैं।

कनेक्टिविटी के लिए रेडमी 3 में 4जी एलटीई, ब्लूटूथ, जीपीएस, ए-जीपीएस,  ग्लोनास, माइक्रो-यूएसबी और वाई-फाई 802.11 बी/जी/एन जैसे फीचर दिये गए हैं।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:
गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Nothing Phone 4b में मिल सकती है 6,000mAh की बैटरी, भारत में अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  2. Acer ने भारत में लॉन्च किया TravelLite TL24-54M लैपटॉप, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  3. Amazon Prime Day Sale 2026: OnePlus 13 सिर्फ ₹49,999 में, OnePlus 15 और Nord सीरीज पर भी तगड़े ऑफर्स!
  4. OnePlus N6 Launched in India: 8,000mAh बैटरी वाला सबसे सस्ता वनप्लस फोन
  5. Amazon Prime Day Sale 2026: ₹85 हजार से कम में Galaxy S25 Ultra, साल की सबसे बड़ी डील
  6. Delhi EV Policy 2026: ₹1 लाख तक का फायदा, पेट्रोल-CNG टू-व्हीलर का रजिस्ट्रेशन होगा बंद, जानें सब कुछ
  7. WhatsApp Username Booking: बिना नंबर के शुरू होगी चैट, ऐेसे रिजर्व होगा आपका यूजरनेम
  8. Lava Agni 4 खरीदने का शानदार मौका! ₹4 हजार तक की छूट और एक्सचेंज ऑफर भी
  9. AI भी गर्मी की चपेट में? हीटवेव से डेटा सेंटर्स के लिए बढ़ा खतरा
  10. भारत ने रचा एविएशन इतिहास! सैटेलाइट से होगी विमान की लैंडिंग, जानें क्या है ISRO का GAGAN सिस्टम
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »