Xiaomi Mix Flip अगले महीने हो सकता है इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च

शाओनी के इस पहले क्लैमशेल स्टाइल फोल्डेबल स्मार्टफोन में प्रोसेसर के तौर पर Snapdragon 8 Gen 3 और 16 GB तक RAM है

विज्ञापन
Written by डेविड डेलिमा, Edited by आकाश आनंद, अपडेटेड: 27 जुलाई 2024 16:13 IST
ख़ास बातें
  • यह कंपनी का पहला क्लैमशेल-स्टाइल फोल्डेबल स्मार्टफोन है
  • इसमें प्रोसेसर के तौर पर Snapdragon 8 Gen 3 दिया गया है
  • इसके फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 32 मेगापिक्सल का कैमरा है

यह स्मार्टफोन Android 14 पर बेस्ड HyperOS पर चलता है

बड़ी स्मार्टफोन कंपनियों में शामिल Xiaomi ने हाल ही में Mix Flip को चीन में लॉन्च किया था। यह कंपनी का पहला क्लैमशेल-स्टाइल फोल्डेबल स्मार्टफोन है। इसके साथ Xiaomi Mix Fold 4 और Redmi K70 Ultra को भी लाया गया था। शाओमी के Mix Flip को जल्द इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च किया जा सकता है। 

Mobile Bulgaria की रिपोर्ट के अनुसार, बुल्गारिया में शाओमी के कंट्री मैनेजर ने Mix Flip के यूरोप में लॉन्च की पुष्टि की है। इसकी अगले महीने ईस्टर्न यूरोप में बिक्री शुरू की जाएगी। इस रिपोर्ट में बताया गया है कि यूरोप में Mix Flip का प्राइस BGN 2,600 (1,20,800 रुपये) होगा। यह यूरोप में सैमसंग के Galaxy Z Flip 6 के 1,200 यूरो (लगभग 1,09,300 रुपये) से काफी अधिक है। पिछले कुछ वर्षों में फोल्डेबल स्मार्टफोन्स की बिक्री तेजी से बढ़ी है। 

Xiaomi Mix Flip के स्पेसिफिकेशंस

यह स्मार्टफोन Android 14 पर बेस्ड HyperOS पर चलता है। इसमें 6.86 इंच (1,224 x 2,912 पिक्सल) फ्लेक्सिबल AMOLED इनर स्क्रीन 120 Hz तक के रिफ्रेश रेट के साथ है। इसमें 4.01 इंच 1.5k (1,392 x 1,280 पिक्सल) फ्लेक्सिबल AMOLED कलर डिस्प्ले है। इस स्मार्टफोन में प्रोसेसर के तौर पर Snapdragon 8 Gen 3 और 16 GB तक RAM है। इसके डुअल कैमरा सेटअप में 60 मेगापिक्सल का Light Fusion 800 प्राइमरी कैमरा, 50 मेगापिक्सल का OmniVision OV60A40 सेंसर टेलीफोटो लेंस के साथ है। इसके फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 32 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। 

Mix Flip में 1 TB तक की UFS 4.0 स्टोरेज है। इसमें कनेक्टिविटी के लिए 4G, 5G, Wi-Fi, Bluetooth, NFC, GPS और USB Type-C पोर्ट के विकल्प हैं। इस स्मार्टफोन की 4,780 mAh की बैटरी 67 W चार्जिंग को सपोर्ट करती है। इसका फोल्ड करने पर साइज 167.5 x 74.02 x 16.19 mm और भार लगभग 192 ग्राम का है। हाल ही में शाओमी के सब-ब्रांड Redmi ने K70 Extreme Edition को लॉन्च किया था। यह Xiaomi की Redmi K70 सीरीज में शामिल होगा। इसमें प्रोसेसर के तौर पर MediaTek Dimensity 9300+ दिया गया है। इस स्मार्टफोन में 24 GB तक RAM है। इसका 6.67 इंच डिस्प्ले 1.5K रिजॉल्यूशन के साथ है। इस स्मार्टफोन का Lamborghini स्टाइलिंग के साथ एक स्पेशल Supreme Champion Edition भी पेश किया गया है। 
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.86 इंच

फ्रंट कैमरा

32-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल

रैम

12 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

4780 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 14

रिज़ॉल्यूशन

2912x1224 पिक्सल
 
ख़बरें
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Base 12GB RAM
  • Improved primary camera
  • Useful AI features
  • 7 years of software support
  • Bad
  • Expensive
  • Cover screen still has limited controls
  • Average battery life
  • Wired charging is still locked at 25W
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

Cover Display

3.40 इंच

Cover Resolution

720x748 पिक्सल

डिस्प्ले

6.70 इंच

प्रोसेसर

स्नैपड्रैगन 8 जेन 3

फ्रंट कैमरा

10-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल

रैम

12 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

4000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 14

रिज़ॉल्यूशन

1080x2640 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में टेक्नोलॉजी लेखक के ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo T5 Pro 5G vs Redmi Note 15 Pro 5G vs Realme 15 Pro 5G: खरीदने से पहले देखें कौन सा है बेस्ट फोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. Apple ने ऐप्स से जुड़े मामले में नहीं दिया डेटा, CCI जल्द कर सकता है फैसला
  2. OnePlus Ace 6 Ultra के साथ मिलेगा गेमिंग कंट्रोलर, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  3. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च, डुअल रियर कैमरा यूनिट
  4. ₹1099 में 3 महीने का BSNL WiFi, मिलेगा 1400GB डेटा और अनलिमिटेड कॉलिंग! ऐसे करें बुक
  5. Xiaomi 18 Pro Max में हो सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 6 Pro चिपसेट 
  6. Gmail में चंद क्लिक में 'Unsubscribe' करें सभी स्पैम ईमेल, इनबॉक्स हमेशा रहेगा साफ!
  7. Bitcoin में 78,000 डॉलर तक पहुंचने के बाद गिरावट, होर्मुज संकट का पड़ा असर 
  8. Huawei Pura 90 Pro हुआ लॉन्च, 50MP कैमरा, 6000mAh बैटरी के साथ गजब के फीचर्स, जानें कीमत
  9. 200MP कैमरा, 6000mAh बैटरी के साथ Huawei Pura 90 Pro Max लॉन्च, जानें सबकुछ
  10. OnePlus Nord CE 6, Nord CE 6 Lite अगले महीने होंगे भारत में लॉन्च, Snapdragon 7s Gen 4 चिपसेट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.