Xiaomi Poco F1 को MIUI 10 ग्लोबल बीटा अपडेट मिलना शुरू

Xiaomi Poco F1 के लिए MIUI 10 Global Beta 8.9.13 जारी कर दिया गया है। पिछले सप्ताह Xiaomi ने भारत में Redmi Note 5 Pro यूजर्स के लिए MIUI 10 ग्लोबल स्टेबल रॉम को जारी किया था। कंपनी ने Redmi Y2 के लिए भी नए मीयूआई वर्जन को रोल आउट कर दिया है।

Xiaomi Poco F1 को MIUI 10 ग्लोबल बीटा अपडेट मिलना शुरू
ख़ास बातें
  • Xiaomi Poco F1 के लिए MIUI 10 ग्लोबल बीटा उपलब्ध
  • MIUI सर्वर पर डाउनलोड के लिए उपलब्ध है नया मीयूआई वर्जन
  • Xiaomi Poco F1 के पिछले हिस्से पर दो कैमरे हैं
विज्ञापन
Xiaomi Poco F1 के लिए MIUI 10 Global Beta 8.9.13 जारी कर दिया गया है। शाओमी पोको एफ1 की पहली फ्लैश सेल के बाद Poco ब्रांड ने गिटहब के ज़रिए Poco F1 हैंडसेट का कर्नल सोर्स कोड रिलीज किया था। MIUI 10 में नए यूजर इंटरफेस (UI) के साथ नया मेन्यू और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस पोर्ट्रेट मोड जैसे फीचर मिलेंगें। यूजर्स के बेहतर अनुभव के लिए कुछ अन्य आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस फीचर्स को भी जोड़ा गया है। पिछले सप्ताह Xiaomi ने भारत में Redmi Note 5 Pro यूजर्स के लिए MIUI 10 ग्लोबल स्टेबल रॉम को जारी किया था। इसके अलावा कंपनी ने Redmi Y2 के लिए भी नए मीयूआई वर्जन को रोल आउट कर दिया है।

Poco F1 को नए MIUI 10 ग्लोबल बीटा 8.9.13 मिलने की जानकारी मी फोरम पोस्ट से मिली है। मीयूआई 10 फास्टबूट प्रोसेसस के लिए उपलब्ध है, लेकिन इसके लिए अनलॉक बूटलोडर होना चाहिए। कस्टम रॉम का साइज 2.5 जीबी है, अपडेट Xiaomi के मीयूआई सर्वर पर उपलब्ध है। चेंजलॉग में दिख रहा है कि नए बीटा वर्जन में कंपनी ने "OK Google" और PUBG खेलते समय ऑडियो आउटपुट की समस्या को दूर किया है। इसके अलावा नए अपडेट में उन समस्याओं को दूर किया गया है जो चुनिंदा ऐप्स आइकन को नोटिफिकेशन पैनल पर दिखने से रोकती थी।

Poco F1 के लिए जारी नया MIUI अपडेट फिलहाल अभी बीटा स्टेज में है। यही वजह है कि अपडेट इंस्टॉल करने के बाद आपको परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। बीटा वर्जन इंस्टॉल करने से बेहतर होगा कि स्टेबल MIUI 10 के जारी होने का इंतजार करें। Xiaomi ने MIUI 10 Global Stable अपडेट को Redmi Note 5 Pro, Mi Mix और Mi Mix 2 के लिए जारी कर दिया है। उम्मीद है कि जल्द मीयूआई 10 ग्लोबल स्टेबल अपडेट को Poco F1 के लिए भी जारी किया जाएगा।

पिछले सप्ताह शाओमी ने इस बात को कंफर्म किया था कि Poco F1 में क्विक चार्ज 4.0 है। इसके अलावा एक अन्य ट्वीट में इस बात को हाइलाइट किया गया था कि पोको एफ1 P2i सर्टिफाइड है। मतलब यह हुआ पोको ब्रांड का यह स्मार्टफोन पानी के छींटों से आपके हैंडसेट की सुरक्षा करता है। Xiaomi Poco F1 आउट ऑफ बॉक्स एंड्रॉयड 8.1 ओरियो पर आधारित मीयूआई 9.6 पर चलता है। पोको ब्रांड का पहला स्मार्टफोन MIUI 10 में अपग्रेड हो सकता है। लेकिन फिलहाल कंपनी इस बात से पर्दा नहीं उठाया है कि आखिर कब मीयूआई 10 ग्लोबल स्टेबल अपडेट को जारी किया जाएगा।
 
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Excellent value for money
  • Sturdy body
  • Good battery life
  • कमियां
  • Average low-light camera performance
  • No video stabilisation at 4K
डिस्प्ले6.18 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 845
फ्रंट कैमरा20-मेगापिक्सल
रियर कैमरा12-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल
रैम6 जीबी
स्टोरेज64 जीबी
बैटरी क्षमता4000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 8.1
रिज़ॉल्यूशन1080x2246 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिव सेल में Apple, Lenovo और कई ब्रांड्स के टैबलेट्स पर भारी डिस्काउंट
  2. पावरबैंक ने हवाई जहाज में पकड़ ली आग! हुई इमरजेंसी लैंडिंग
  3. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹28 हजार एमआरपी का Samsung टैबलेट ₹18 हजार में! 7040mAh बैटरी
  4. iQOO Pad Pro पेश हुआ 8.8 इंच डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ, प्री-ऑर्डर शुरू
  5. Xiaomi ने लॉन्च किया 10,000 mAh का नया पावरबैंक, 55W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
  7. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
  8. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
  9. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹399 से मिल रहे Zebronics, Mivi जैसे ब्रांड्स के ब्लूटूथ स्पीकर
  10. दिवाली के बाद महंगे हो जाएंगे Smart TV! Hisense के CEO ने बताया कब खरीदना होगा फायदे का सौदा
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »