Xiaomi Poco F1 और Mi 8 को मिला यह फीचर, बेहतर फोटो लेने में मिलेगी मदद

Google Pixel 3 सीरीज में बेहतर लो-लाइट फोटोग्राफी के लिए नाइट साइट फीचर लाने की चर्चा जोरों पर है। गूगल पिक्सल 3 सीरीज से पहले Xiaomi Poco F1 और Mi 8 यूजर को नाइट साइट मोड मिल गया है।

विज्ञापन
जगमीत सिंह, अपडेटेड: 14 नवंबर 2018 14:39 IST
ख़ास बातें
  • बेहतर लो-लाइट फोटोग्राफी के लिए डिजाइन हुआ नाइट साइट मोड
  • Google Camera ऐप पर फिलहाल मौजूद नहीं है नाइट साइट मोड
  • Google Pixel 3 और Pixel 3 XL यूजर को जल्द मिल सकता है यह फीचर
Google Pixel 3 और Pixel 3 XL स्मार्टफोन में बेहतर लो-लाइट फोटोग्राफी के लिए नाइट साइट फीचर को लाने की चर्चा जोरों पर है। ऐसे में गूगल पिक्सल 3 और पिक्सल 3 एक्सएल में यह फीचर आने से पहले Xiaomi Poco F1 और Mi 8 स्मार्टफोन को Google Camera ऐप के पोर्टेड वर्जन में नाइट साइट मोड मिल गया है। याद करा दें कि कुछ दिनों पहले वनप्लस ब्रांड के OnePlus 6 और हाल ही में लॉन्च हुए OnePlus 6T हैंडसेट को गूगल कैमरा ऐप के पोर्टेड वर्जन में नाइट साइट मोड मिल गया था। नाइट साइट मोड मिलने से अब शाओमी पोको एफ 1 और मी 8 यूजर कम रोशनी में भी बेहतर फोटो ले सकेंगे।

Google ने पिछले महीने Pixel 3 सीरीज में नए नाइट साइट मोड आने की घोषणा की थी, लेकिन अभी गूगल कैमरा ऐप में फीचर को आधिकारिक रूप से जारी नहीं किया गया है। XDA डेवलपर रिपोर्ट के मुताबिक, वनप्लस 6, वनप्लस 6टी के बाद अब Xiaomi Poco F1 और Mi 8 को नाइट साइट मोड मिल गया है। यह फीचर एंड्रॉयड पाई रॉम और मीयूआई एंड्रॉयड पाई बीटा रॉम पर आसानी से काम करता है।
Advertisement

इसके अलावा इसमें ZSL HDR+, HDR+, पोर्टेट मोड और 4K तक वीडियो रिकॉर्डिंग ( 30 फ्रेम प्रति सेकेंड) सपोर्ट है। 4PDA फोरम के डेवलपर ने शाओमी मी 8 और शाओमी पोको एफ1 के लिए गूगल कैमरा ऐप को बनाया है। आप चाहें तो एपीके वर्जन को डाउनलोड कर फीचर को इस्तेमाल कर देख सकते हैं। बता दें कि अभी इस बात की जानकारी नहीं मिल पाई है कि Google Pixel 3 और Pixel 3 XL यूजर को आखिर कब तक यह फीचर मिलेगा।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Excellent value for money
  • Sturdy body
  • Good battery life
  • Bad
  • Average low-light camera performance
  • No video stabilisation at 4K
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.18 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 845

फ्रंट कैमरा

20-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

12-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल

रैम

6 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

4000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 8.1

रिज़ॉल्यूशन

1080x2246 पिक्सल
ख़बरें
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.21 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 845

फ्रंट कैमरा

20-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

12-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल

रैम

6 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

3400 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड Oreo

रिज़ॉल्यूशन

1080x2248 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. OnePlus 16T में मिल सकते हैं डुअल 200 मेगापिक्सल कैमरा
  2. Redmi Turbo 6 Max में मिल सकता है 7 इंच डिस्प्ले, 10,000mAh बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. Delhi Air Pollution: Air Purifier खरीदने का प्लान? ऐसे चुनें अपने घर के लिए सही डिवाइस
  2. Oppo Find X10 Ultra में मिल सकता है MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  3. Karbonn Rebel, Rebel Pro की सेल शुरू, मिल रहा दिवाली सेल में डिस्काउंट भी, जानें कितनी होगी बचत
  4. Samsung Galaxy S25 FE पर ₹20 हजार तक की बचत, Big Billion Days Sale से भी कम हुई कीमत
  5. Excitel दिवाली धमाका ऑफर: 3 महीने तक फ्री मिल रहा 200Mpbs की स्पीड वाला इंटरनेट
  6. अब बच्चे नहीं चला पाएंगे Dating Apps, Apple ने Romantic AI Chatbots पर भी कसी लगाम
  7. EPFO की वॉट्सऐप सर्विस लॉन्च तो हुई, लेकिन काम नहीं कर रही, X पर यूजर्स ने जमकर की शिकायत
  8. चाबी रखने की टेंशन खत्म! Xiaomi लाया फिंगरप्रिंट वाला स्मार्ट लॉक, फोन से भी होगा कंट्रोल
  9. टूथब्रश बताएगा दांत साफ हुए या नहीं! Xiaomi का Electric Toothbrush 2 Pro लॉन्च, जानें कीमत
  10. आ गया Cyclon AI Phone, बोलने पर बना देगा नया ऐप, बिना छूए मैसेज और कॉल का जवाब देगा, एंड्रॉयड-iOS की होगी छुट्टी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.