Xiaomi Poco F1 की बिक्री होगी फ्लिपकार्ट पर

Xiaomi Poco F1 भारत में 22 अगस्त को लॉन्च होगा। लॉन्च के बाद शाओमी पोको एफ1 ई-कॉमर्स वेबसाइट Flipkart पर बेचा जाएगा।

विज्ञापन
Sumit Chakraborty, अपडेटेड: 17 अगस्त 2018 17:23 IST
ख़ास बातें
  • Flipkart पर Xiaomi Poco F1 का टीजर पेज लाइव
  • डिस्प्ले नॉच और डुअल रियर कैमरे वाला हो सकता है Poco F1 ं
  • स्नैपड्रैगन 845 प्रोसेसर से लैस हो सकता है शाओमी पोको एफ1
Xiaomi Poco F1 भारत में 22 अगस्त को लॉन्च होगा। शाओमी अपने अगले स्मार्टफोन Pocophone F1 को स्नैपड्रैगन 845 प्रोसेसर के साथ लॉन्च कर सकती है। ई-कॉमर्स वेबसाइट Flipkart ने शाओमी पोको एफ1 के टीजर पेज को लाइव कर दिया है। शाओमी Poco F1 हैंडसेट भारत में एक्सक्लूसिव तौर पर फ्लिपकार्ट पर बेचा जाएगा। टीजर में लिखा है Flipkart पर जल्द आ रहा है "As Fast As You"। टीजर में लिखा "As Fast As You", शाओमी पोको एफ1 के लॉन्च होने का संकेत दे रहा है। फ्लिपकार्ट के Poco F1 पेज का पैटर्न काफी हद तक Xiaomi के सब ब्रांड पोको के प्रमोशनल शॉट से मिलता जुलता है। शाओमी ने फिलहाल कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की है। लेकिन उम्मीद की जा रही है कि Flipkart जल्द स्मार्टफोन के नाम से पर्दा उठा सकता है।

याद करा दें कि 13 अगस्त को पोको इंडिया के आधिकारिक ट्विटर हैंडल ने Poco F1 Launch तारीख के बारे में जानकारी दी थी। ट्वीट में शाओमी के आगामी स्मार्टफोन पोको एफ1 के स्पेसिफिकेशन की जानकारी नहीं दी गई थी। गौरतलब है कि पिछले सप्ताह YouTube पर Poco F1 को बॉक्स से बाहर निकालते हुए एक वीडियो सामने आई थी। वीडियो को देखने से पता चलता है कि शाओमी पोको एफ1 डिस्प्ले नॉच और डुअल रियर कैमरा सेटअप से लैस होगा।
 

Xiaomi Poco F1 के संभावित स्पेसिफिकेशन और कीमत

Poco F1 दो स्टोरेज वेरिएंट के साथ आएगा 64 जीबी और 128 जीबी। शाओमी पोकोफोन एफ1 से जुड़ी सभी जानकारी लीक के आधार पर है। फिलहाल कंपनी की तरफ से Pocophone F1 को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है। बेलारुसियन स्टोर पर Xiaomi Pocophone F1 के स्पेसिफिकेशन सामने आए हैं। वेबसाइट पर लिस्टिंग के मुताबिक, डुअल सिम वाले पोकोफोन एफ1 में 6.18 इंच का फुल एचडी+ डिस्प्ले होगा, ऑस्पेक्ट रेशियो 18.7:9 वाला। शाओमी का यह हैंडसेट स्नैपड्रैगन 845 प्रोसेसर से लैस हो सकता है।

स्पेसिफिकेशन के बाद अब बात पोकोफोन एफ1 स्मार्टफोन के कीमत की। Pocophone F1 दो स्टोरेज वेरिएंट में आएगा। 64 जीबी इंटरनल स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 420 यूरो (लगभग 33,300 रुपये), 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 460 यूरो (लगभग 36,400 रुपये) होगी. भारत में शाओमी पोको एफ1 की कीमत के बार में फिलहाल पता नहीं लग पाया है।



 
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Excellent value for money
  • Sturdy body
  • Good battery life
  • Bad
  • Average low-light camera performance
  • No video stabilisation at 4K
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.18 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 845

फ्रंट कैमरा

20-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

12-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल

रैम

6 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

4000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 8.1

रिज़ॉल्यूशन

1080x2246 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo का लेटेस्ट फोन 50MP तीन कैमरा, 6500mAh बैटरी, 90W चार्जिंग के साथ लॉन्च, जानें कीमत
  2. Oppo Reno 16 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, शुरू हुए प्री-रिजर्वेशन 
#ताज़ा ख़बरें
  1. ChatGPT 5.5 Cyber: हैकर्स की खैर नहीं! ChatGPT का खास वर्जन करेगा साइबर सिक्योरिटी, जल्द होगा रोलआउट
  2. Apple के लिए iPhone 17 सबसे ज्यादा डिमांड वाली स्मार्टफोन सीरीज 
  3. Xiaomi Smart Band 10 Pro धांसू फीचर्स के साथ लीक! मई में हो सकता है लॉन्च
  4. Huawei Nova 15 Max में मिलेगी 8500mAh बैटरी, 50MP मेन कैमरा, लॉन्च डेट लीक
  5. iQOO Z11, iQOO Z11x का ग्लोबल लॉन्च 6 मई को! 12GB रैम के साथ मिलेगा पावरफुल चिपसेट, Geekbench पर आया नजर
  6. Vivo का लेटेस्ट फोन 50MP तीन कैमरा, 6500mAh बैटरी, 90W चार्जिंग के साथ लॉन्च, जानें कीमत
  7. 2500W पावर वाला चार्जर Belkin ने किया लॉन्च, 7 डिवाइस एकसाथ करता है चार्ज, जानें कीमत
  8. 17 हजार से सस्ता मिल रहा Motorola का 50MP तीन कैमरा वाला फोन! सबसे बड़ा डिस्काउंट
  9. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर मार्केट में 22 प्रतिशत की गिरावट, Ola Electric की बिक्री 20 प्रतिशत बढ़ी
  10. Oppo Reno 16 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, शुरू हुए प्री-रिजर्वेशन 
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.