Xiaomi Poco F1 में मौजूद हैं ये दो खूबियां, जानें इनके बारे में

Xiaomi के नए सब ब्रांड पोको का पहला स्मार्टफोन Poco F1 पिछले महीने भारत में लॉन्च हुआ। कंपनी ने अब शाओमी पोको एफ 1 के कुछ अन्य फीचर्स से भी पर्दा उठाया है। Poco F1 पानी के छींटों से सुरक्षित स्मार्टफोन है और यह Quick Charge 4.0 सपोर्ट के साथ आता है।

विज्ञापन
Sumit Chakraborty, अपडेटेड: 13 सितंबर 2018 11:39 IST
ख़ास बातें
  • Xiaomi Poco F1 के पिछले हिस्से पर दो कैमरे हैं
  • Xiaomi Poco F1 आउट ऑफ बॉक्स एंड्रॉयड 8.1 ओरियो पर चलेगा
  • Poco F1 में 6.18 इंच का डिस्प्ले है
हैंडसेट निर्माता कंपनी Xiaomi के नए सब ब्रांड पोको का पहला स्मार्टफोन Poco F1 पिछले महीने भारत में लॉन्च हुआ। बुधवार को शाओमी पोको एफ1 की तीसरी फ्लैश सेल हुई। मिड-रेंज वाले Xiaomi Poco F1 में आपको 8 जीबी रैम, स्नैपड्रैगन 845 चिपसेट के साथ लिक्विडकूल टेक्नोलॉजी,  6.18 इंच डिस्प्ले, दो रियर कैमरे और क्विक चार्ज सपोर्ट मिलेगा। कंपनी ने अब शाओमी पोको एफ 1 के कुछ अन्य फीचर्स से भी पर्दा उठाया है। Poco F1 पानी के छींटों से सुरक्षित स्मार्टफोन है और यह Quick Charge 4.0 सपोर्ट के साथ आता है।

भारत में Poco F1 के ऑफिशियल लॉन्च वाले दिन कंपनी ने कहा था कि यह हैंडसेट क्वालकॉम क्विक चार्ज 3.0 सपोर्ट करेगा। शाओमी पोको एफ1 9V/2A (18 वाट) क्वालकॉम क्विक चार्ज 3.0  फास्ट चार्जर के साथ आता है। Poco India के ट्वीट के मुताबिक, पोको ब्रांड का यह पहला स्मार्टफोन Qualcomm Quick Charge 4.0 सपोर्ट करता है। गौर करने वाली बात यह है कि Poco F1 क्विक चार्ज 4.0 फास्ट चार्जर के साथ नहीं आता। मजेदार बात यह है कि क्वालकॉम ने Poco F1 को अभी तक Quick Charge 3.0 टेक्नोलॉजी में लिस्ट किया हुआ है। अभी कंपनी की वेबसाइट पर बने पोको एफ1 के प्रोडक्ट पेज पर क्विक चार्ज 3.0 ही लिखा नजर आ रहा है।
Advertisement

एक अन्य ट्वीट में पोको इंडिया ने इस बात को भी कंफर्म किया कि Poco F1 पानी के छींटों से सुरक्षित है। कंपनी ने इस बात से भी पर्दा उठाया कि हैंडसेट P2i सर्टिफाइड है जोकि लिक्विड रिपेलेंट नैनोटेक्नोलॉजी के साथ आता है। हालांकि, फोन वाटरप्रूफ नहीं है तो हम आपको फोन को पानी से बचाकर रखने की सलाह देंगे। इस बीच पोको ग्लोबल के प्रोडक्ट हेड जय मणि ने कहा कि कंपनी नया ओटीए अपडेट को जारी करने पर विचार कर रही है। उन्होंने कहा कि Xiaomi Poco F1 2x स्मार्ट पावर एम्प के साथ आता है जो स्टीरियो जैसा इफेक्ट देने में सक्षम है।
 
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Excellent value for money
  • Sturdy body
  • Good battery life
  • Bad
  • Average low-light camera performance
  • No video stabilisation at 4K
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.18 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 845

फ्रंट कैमरा

20-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

12-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल

रैम

6 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

4000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 8.1

रिज़ॉल्यूशन

1080x2246 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Poco F1, Xiaomi Poco F1, Xiaomi
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹31000 सस्ता मिल रहा Apple का सबसे स्लिम iPhone, जल्द करें मौका हाथ से छूट न जाए
  2. Motorola Signature 27 Launched: 200MP कैमरा और 7000mAh बैटरी के साथ आया फ्लैगशिप, जानें कीमत
  3. Flipkart सेल में 36 हजार एमआरपी वाला Oppo फोन ₹20 हजार से सस्ता! 6500mAh बैटरी
  4. Jio दे रहा 5 महीने तक फ्री वाई-फाई, मिस्ड कॉल देकर क्लेम करें JioHome Diwali Offer
  5. 12,000mAh बैटरी वाला फोन ला रहा Oppo, जल्द हो सकता है लॉन्च
  6. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, SDPPI से मिला सर्टिफिकेशन
#ताज़ा ख़बरें
  1. Oukitel ने लॉन्च किया सस्ता, iPhone जैसे डिजाइन वाला फोन, 5000mAh बैटरी, AI कैमरा फीचर
  2. Moto buds 2 Ultra लॉन्च: AI लाइव ट्रांसलेट, Bose साउंड के साथ 37 घंटे तक चलने वाली बैटरी
  3. ₹31000 सस्ता मिल रहा Apple का सबसे स्लिम iPhone, जल्द करें मौका हाथ से छूट न जाए
  4. Flipkart सेल में 36 हजार एमआरपी वाला Oppo फोन ₹20 हजार से सस्ता! 6500mAh बैटरी
  5. Motorola Signature 27 Launched: 200MP कैमरा और 7000mAh बैटरी के साथ आया फ्लैगशिप, जानें कीमत
  6. 12,000mAh बैटरी वाला फोन ला रहा Oppo, जल्द हो सकता है लॉन्च
  7. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, SDPPI से मिला सर्टिफिकेशन
  8. ChatGPT से अब फोटो बनेगी एनिमेटेड GIF, ऐसे यूज करें नया Image 2.6 मॉडल
  9. Zomato से अब 40KM दूर के रेस्टोरेंट से भी मंगा सकेंगे खाना, इन 7 शहरों में शुरू हुई नई सर्विस
  10. Samsung Galaxy A56 5G पर भारी डिस्काउंट! ₹31 हजार से कम में खरीदने का मौका
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.