• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • 4 बैक कैमरा के साथ Xiaomi का बाहर की ओर फोल्ड होने वाला स्मार्टफोन लॉन्च से पहले स्पॉट, देखें फोटो

4 बैक कैमरा के साथ Xiaomi का बाहर की ओर फोल्ड होने वाला स्मार्टफोन लॉन्च से पहले स्पॉट, देखें फोटो

Xiaomi 13 सीरीज के डिजाइन की बात करें तो इसमें डिस्प्ले में पंच होल डिजाइन देखने को मिल सकता है, जिसमें फ्रंट कैमरा फिट किया गया है।

4 बैक कैमरा के साथ Xiaomi का बाहर की ओर फोल्ड होने वाला स्मार्टफोन लॉन्च से पहले स्पॉट, देखें फोटो

कंपनी की अपकमिंग सीरीज Xiaomi 13 के लिए इंटरनल टेस्टिंग शुरू होने की खबर है।

ख़ास बातें
  • शाओमी के आउटफोल्डिंग फोन की फोटो एक टिप्स्टर ने ट्विटर पर लीक की हैं।
  • फोन Snapdragon 855 के साथ देखा गया है।
  • साथ ही इसमें 5जी सपोर्ट के लिए X50 मॉडम भी है।
विज्ञापन
Xiaomi के एक फोल्डिंग स्मार्टफोन का प्रोटोटाइप ऑनलाइन लीक हो गया है। यह फोन बाकी फोल्डिंग हैंडसेट्स की तरह नहीं है, क्योंकि यह बाहर की तरफ फोल्ड होता है। स्मार्टफोन कंपनियों के अधिकतर फोल्डिंग फोन बाहर की तरफ खुलने वाले फोन हैं, लेकिन शाओमी का लीक हुआ प्रोटोटाइप बाहर की तरफ फोल्ड होता है। अभी तक इक्का दुक्का फोन ऐसे हैं जो आउटफोल्डिंग डिजाइन के साथ आते हैं। अब शाओमी का यह फोन भी उन फोन में शामिल होने जा रहा है। एक टिप्स्टर ने इसके कुछ फोटो ऑनलाइन लीक किए हैं। इस फोन के बारे में और क्या जानकारी मिली है, हम आपको यहां बता रहे हैं। 

चाइनीज स्मार्टफोन मेकर शाओमी के आउटफोल्डिंग फोन की फोटो एक टिप्स्टर ने ट्विटर पर लीक की हैं। फोन Snapdragon 855 के साथ देखा गया है। साथ ही इसमें 5जी सपोर्ट के लिए X50 मॉडम भी है। टिप्स्टर कूबा वोज्सीचॉक्सी ने इसको लेकर एक पोस्ट शेयर किया है। आउटवार्ड फोल्डिंग फोन के लिए पेटेंट सबसे पहले 2020 में सामने आया था। इसके बारे में उस वक्त जानकारी लेट्सगोडिजिटल की ओर से दी गई थी। 

इस बीच Xiaomi की अपकमिंग सीरीज Xiaomi 13 को लेकर भी लीक्स का सिलसिला जोरों पर है। खबर है कि Xiaomi 13 और Xiaomi 13 Pro के लिए इंटरनल टेस्टिंग एशिया के विभिन्न देशों में शुरू हो चुकी है। संभावना है कि कंपनी इस सीरीज को 2023 की शुरुआत में लॉन्च कर सकती है। हाल ही में Xiaomi 13 को ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड्स की वेबसाइट पर भी स्पॉट किया गया था। अभी तक मिली जानकारी के मुताबिक इस सीरीज में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप देखने को मिल सकता है। 

Xiaomi 13 सीरीज के डिजाइन की बात करें तो इसमें डिस्प्ले में पंच होल डिजाइन देखने को मिल सकता है, जिसमें फ्रंट कैमरा फिट किया गया है। Xiaomi 13 Pro में डिस्प्ले का साइज 6.7 इंच का बताया गया है। डिस्प्ले में E6 LTPO फीचर है और इसका रिजॉल्य़ूशन 2K बताया गया  है। अभी तक जो लीक्स सामने आए हैं, उनके मुताबिक इस सीरीज में कंपनी कर्व्ड डिस्प्ले देगी। फोन के डाइमेंशन 152.8 x 71.5 x 8.3mm हैं और मोटाई 10.3mm होगी, ऐसा कहा गया है। बहरहाल, कंपनी की ओर से इस सीरीज को लेकर अधिकारिक तौर पर किसी स्पेसिफिकेशन की पुष्टि नहीं की गई है। 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹12 हजार से भी सस्ता खरीदें 6000mAh बैटरी वाला 5G फोन, दिवाली पर आई तगड़ी डील
  2. iQOO ने 9020mAh बैटरी वाला Pad Pro 8.8 किया लॉन्च, कॉम्पैक्ट साइज में फ्लैगशिप फीचर्स से लैस
  3. iQOO Neo 12 हुआ लॉन्च, 9,000mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  4. Huawei Enjoy 100 Pro लॉन्च हुआ 50MP कैमरा, 6100mAh बैटरी के साथ
  5. Samsung ला रही लग्जरी फोल्डेबल स्मार्टफोन Samsung W27, 29 अक्टूबर को होगा लॉन्च!
  6. OnePlus Ace 7 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Gen 5 V चिपसेट, 9,000mAh बैटरी
  7. Flipkart दिवाली सेल में iPhone 18 Pro Max पर ऑफर, मिल रहा डिस्काउंट
  8. Delhi Liquor Booking ऐप: घर बैठे ऑनलाइन खरीद पाएंगे शराब, आ गया सरकारी ऐप
  9. Motorola Signature 27 भारत में लॉन्च को तैयार, 50MP कैमरा, Snapdragon 8 Elite लेटेस्ट चिप से होगा लैस!
  10. Ai+ स्मार्टफोन अपने मोबाइल करेगा ₹3,000 तक महंगे, 15 नवंबर से पहले खरीद लें
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »