• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • 50MP कैमरा, 12GB RAM के साथ Xiaomi 13 भारत में हो सकता लॉन्च, BIS वेबसाइट पर आया नजर, जानें स्पेसिफिकेशंस

50MP कैमरा, 12GB RAM के साथ Xiaomi 13 भारत में हो सकता लॉन्च, BIS वेबसाइट पर आया नजर, जानें स्पेसिफिकेशंस

लीक रेंडर्स से पता चलता है कि इस स्मार्टफोन में फ्लैट सर्फेस और मिनिमल बैजेल्स के साथ शार्प ऐजेस हो सकते हैं। इसके टॉप में कैमरा पंच होल भी आ सकता है।

50MP कैमरा, 12GB RAM के साथ Xiaomi 13 भारत में हो सकता लॉन्च, BIS वेबसाइट पर आया नजर, जानें स्पेसिफिकेशंस

Photo Credit: Onleaks

ख़ास बातें
  • शाओमी जल्द ही Xiaomi 13 को Xiaomi 13 Pro के साथ पेश कर सकती है।
  • Xiaomi 13 ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड्स (BIS) डाटाबेस पर देखा गया है।
  • Xiaomi 13 मार्केट में Snapdragon 8 Gen 2 चिप के साथ आएगा।
विज्ञापन
Xiaomi जल्द ही दिसंबर में Xiaomi 13 को Xiaomi 13 Pro के साथ पेश कर सकती है। अब ऐसा लग रहा है कि यह स्मार्टफोन भारतीय बाजार में भी लॉन्च हो सकता है, क्योंकि यह हाल ही में ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड्स (BIS) डाटाबेस पर देखा गया है। पहले की रिपोर्स्ट से सुझाव मिला कि Xiaomi 13 मार्केट में Snapdragon 8 Gen 2 चिप के साथ आएगा और ट्रिपल रियर कैमरा से लैस होगा। आइए इसके  बारे में जानते हैं।

Xiaomi 13 को हाल ही में BIS इंडिया वेबसाइट पर मॉडल नंबर 2210132G के साथ MySmartPrice द्वारा देखा गया। हालांकि लिस्टिंग ने डिवाइस से संबंधित किसी भी स्पेसिफिकेशंस का खुलासा नहीं किया है। इससे बस यह साफ होता है कि यह स्मार्टफोन जल्द ही भारतीय बाजार में लॉन्च हो सकता है। शाओमी 13 चीन में दिसंबर में लॉन्च होने की उम्मीद है, वहीं यह भारत में अगले साल दस्तक दे सकता है।

पिछली रिपोर्ट्स से शाओमी 13 का खुलासा होता है कि यह स्मार्टफोन Qualcomm Snapdragon 8 Gen 2 चिप से लैस हो सकता है। स्टोरेज के लिए इसमें 12GB RAM और 256GB इंटरनल स्टोरेज मिल सकती है। इस स्मार्टफोन में 6.2-इंच की फुल एचडी+ AMOLED डिस्प्ले मिल सकती है जो कि 1.5K रेजोल्यूशन को सपोर्ट करेगी। कैमरा की बात की जाए तो यह स्मार्टफोन 50 मेगापिक्सल के मेन कैमरा के साथ आ सकता है। ऑपरेटिंग सिस्टम की बात करें तो यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड-13 पर बेस्ड MIUI 14 पर काम कर सकता है।

लीक रेंडर्स से पता चलता है कि इस स्मार्टफोन में फ्लैट सर्फेस और मिनिमल बैजेल्स के साथ शार्प ऐजेस हो सकते हैं। इसके टॉप में कैमरा पंच होल भी आ सकता है। Xiaomi ने स्मार्टफोन को बॉक्सी लुक देने के लिए इसके साइड्स को फ्लैट किया है। खास बात यह है कि फोन के रियर पार्ट में अभी भी ऐजेस के आसपास हल्का सा कर्व हो सकता है। फोन में एक अपडेटेड कैमरा मॉड्यूल भी है। इसमें एक स्क्वाअर कैमरा पार्ट है जिसमें लेंस 4 में से तीन कॉर्नर पर हैं।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo V80 Lite 5G कल होगा लॉन्च, 50MP Sony कैमरा, 10000mAh बैटरी, IP68, IP69 रेटिंग!
  2. Whirlpool भारत में लाई 654 लीटर वाला Luxuriem 4-डोर रेफ्रिजिरेटर, 360 डिग्री ट्रिपल कूलिंग, जानें कीमत
  3. Lava Virat V1 5G भारत में लॉन्च हुआ 128GB वेरिएंट के साथ, 6000mAh बैटरी, IP64 रेटिंग!
  4. Redmi सस्ते में ला रही नई स्मार्टवॉच, 1200 निट्स AMOLED डिस्प्ले, IP68 रेटिंग, ग्लोबल लॉन्च जल्द
  5. Philips लेकर आया अपना नया फोन S7221 5G, 64MP कैमरा, 5700mAh बैटरी जैसे फीचर्स से लैस, जानें कीमत
  6. घीमे लैपटॉप-PC को फास्ट बना देगा JioPC, बिना नया कंप्यूटर खरीदे मिलेगी 16GB RAM और 1TB स्टोरेज
  7. अगर गुम गया है TV रिमोट, तो न हों परेशान, ऐसे अपने एंड्रॉयड फोन को बना सकते हैं रिमोट
  8. Vivo T5 5G भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल कैमरा, 7050mAh बैटरी के साथ गजब फीचर्स से लैस, जानें सबकुछ
  9. हैंडहेल्ड गेमिंग का सीन पलटने आ रहा भारतीय स्टार्टअप ARC! Qualcomm से मिलाया हाथ, जल्द आएगा X1 डिवाइस
  10. AI से रोज बात करते हैं? कहीं आप भी तो नहीं बन रहे रोबोट, नई रिसर्च उड़ा देगी होश!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »