Xiaomi Mi A2 का 4 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज वेरिएंट नहीं आ रहा है भारत

Xiaomi ने फिलहाल 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज के साथ शाओमी मी ए2 को उतारने की योजना बनाई है। इस फोन के 6 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को लाने को लेकर विचार किया जा रहा है।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 25 जुलाई 2018 15:40 IST
ख़ास बातें
  • Xiaomi Mi A2 स्मार्टफोन में 5.99 इंच का डिस्प्ले है
  • शाओमी मी ए2 का सबसे सस्ता वेरिएंट करीब 20,000 रुपये का है
  • भारत में सिर्फ Xiaomi Mi A2 लॉन्च होगा, मी ए2 लाइट नहीं
Xiaomi Mi A2 को भारतीय मार्केट में 8 अगस्त को उतारा जाएगा। जानकारी मिली है कि भारत में शाओमी के इस एंड्रॉयड वन स्मार्टफोन के सारे वेरिएंट लॉन्च इवेंट में नहीं पेश किए जाएंगे। गैजेट्स 360 को सूत्रों के हवाले से पता चला है कि भारत में Xiaomi Mi A2 का 4 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज वाला वेरिएंट नहीं लाया जाएगा। भारत मे शाओमी मी ए2 का शुरुआती वेरिएंट 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वाला होगा। इसके अलावा भारतीय मार्केट में इस फोन को एक और अतिरिक्त रंग में उपलब्ध कराया जाएगा। बता दें कि मंगलवार को आयोजित एक ग्लोबल इवेंट में शाओमी मी ए2 के रैम और स्टोरेज पर आधारित तीन वेरिेएंट लॉन्च किए गए थे। इसके अलावा फोन को तीन रंग में उपलब्ध कराया गया था।

Xiaomi ने फिलहाल 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज के साथ शाओमी मी ए2 को उतारने की योजना बनाई है। इस फोन के 6 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को लाने को लेकर विचार किया जा रहा है। इसके अलावा मार्केट में इस फोन को गोल्ड, ब्लैक और ब्लू रंग के अलावा रोज़ गोल्ड रंग में लाया जाएगा।
Advertisement

Gadgets 360 को यह भी जानकारी मिली है कि भारत में लॉन्च होने वाला शाओमी मी ए2 का वेरिेएंट क्विक चार्ज 4 को सपोर्ट करेगा। देखा जाए तो यह शाओमी के लेटेस्ट एंड्रॉयड वन स्मार्टफोन के ग्लोबल वेरिएंट में दिए गए क्विक चार्ज 3.0 सपोर्ट की तुलना में अपग्रेड है। क्वालकॉम का दावा है कि क्विक चार्ज 4 मात्र 5 मिनट में 5 घंटे की बैटरी लाइफ देता है। हालांकि, कंपनी फोन के साथ फास्ट चार्जर की जगह 10 वॉट का चार्जर ही देगी।

इससे पहले शाओमी इंडिया के प्रमुख मनु कुमार जैन ने ऐलान किया था कि शाओमी के एंड्रॉयड वन परिवार का दूसरा स्मार्टफोन Mi A2 8 अगस्त को भारत में कदम रखेगा। बता दें कि Xiaomi Mi A2 बीते साल लॉन्च किए गए शाओमी के पहले एंड्रॉयड वन स्मार्टफोन Mi A1 का अपग्रेड है। जैसे शाओमी मी ए1 हकीक़त शाओमी मी 5एक्स का एंड्रॉयड वन वेरिएंट है। उसी तरह से Mi A2 भी Mi 6X का एंड्रॉयड वन वेरिएंट है। गूगल के एंड्रॉयड वन प्रोग्राम का हिस्सा होने के कारण स्मार्टफोन में स्टॉक एंड्रॉयड अनुभव के साथ भविष्य में अपडेट मिलने की गारंटी है।
Advertisement


Xiaomi Mi A2 कीमत

Xiaomi ने रैम और स्टोरेज पर आधारित Mi A2 के तीन वेरिएंट मार्केट में उतारे हैं। शाओमी मी ए2 के 4 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 249 यूरो (करीब 20,100 रुपये) रखी गई है। 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वाला मॉडल 279 यूरो (करीब 22,500 रुपये) में बेचा जाएगा। वहीं, 6 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वाले सबसे पावरफुल वेरिएंट की कीमत 349 यूरो (करीब 28,100 रुपये) रखी गई है।
Advertisement
 

Xiaomi Mi A2 स्पेसिफिकेशन

नए Xiaomi Mi A2 स्मार्टफोन में 5.99 इंच का डिस्प्ले है। यह 18:9 आस्पेक्ट रेशियो वाला है। स्क्रीन 2.5डी कर्व्ड गोरिल्ला ग्लास प्रोटेक्शन के साथ आती है। डुअल-सिम शाओमी मी ए2 एंड्रॉयड 8.1 ओरियो पर चलेगा। इसमें ऑक्टा-कोर स्नैपड्रैगन 660 प्रोसेसर का इस्तेमाल हुआ है। ग्राफिक्स के लिए एड्रेनो 512 जीपीयू इंटीग्रेटेड है। जैसा कि हमने आपको पहले बताया, फोन में 6 जीबी तक रैम होंगे। इनबिल्ट स्टोरेज 128 जीबी तक होगी।
 
इस स्मार्टफोन की अहम खासियत कैमरे हैं। बेहतर फोटोग्राफी के लिए ये आर्टफिशियल इंटेलिजेंस के साथ आते हैं। Mi A2 में एआई से लैस 20 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा है। यह एफ/1.75 अपर्चर, फिक्स्ड फोकल लेंथ और सॉफ्ट एलईडी फ्लैश से लैस है। पिछले हिस्से पर एआई डुअल कैमरा सेटअप है। प्राइमरी सेंसर 12 मेगापिक्सल का है और सेकेंडरी सेंसर 20 मेगापिक्सल का है। रियर कैमरा सेटअप फेज़ डिटेक्शन ऑटोफोकस और डुअल-टोन एलईडी फ्लैश के साथ आता है।
Advertisement
 

दो रियर कैमरे से लैस है Xiaomi Mi A2

फोन के पिछले और अगले हिस्से पर मौज़ूद कैमरे एआई सीन रिकग्निशन के साथ आते हैं ताकि फोटो बेहतर कलर के साथ आएं। इसके अलावा फ्रंट और रियर कैमरे एआई पोर्ट्रेट मोड से लैस हैं। इसके अलावा एआई बैकग्राउंड बोकेह और एआई स्मार्ट ब्यूटी 4.0 जैसे फीचर दिए गए हैं। हैंडसेट में फेस अनलॉक फीचर है और फिंगरप्रिंट सेंसर भी पिछले हिस्से पर मौज़ूद है।

स्मार्टफोन की बैटरी 3010 एमएएच की है। यह क्विक चार्ज 3.0 सपोर्ट के साथ आती है। शाओमी मी ए2 के कनेक्टिविटी फीचर में 4जी एलटीई, डुअल-बैंड वाई-फाई ए/बी/जी/एन/एसी, वाई-फाई डायरेक्ट, मीराकास्ट, ब्लूटूथ 5.0, आईआर एमीटर और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट शामिल हैं। बता दें कि इस बार फोन में कोई 3.5 एमएम हेडफोन जैक नहीं है। एक्सेलेरोमीटर, एंबियंट लाइट सेंसर, जायरोस्कोप और प्रॉक्सिमिटी सेंसर फोन का हिस्सा हैं। स्मार्टफोन का डाइमेंशन 158.7x75.4x7.3 मिलीमीटर है और वज़न 168 ग्राम।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Excellent value-for-money
  • Good camera performance
  • Bad
  • Below-average battery life
  • Non-expandable storage
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.99 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 660

फ्रंट कैमरा

20-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

12-मेगापिक्सल + 20-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

3000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 8.1 Oreo

रिज़ॉल्यूशन

1080x2160 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Xiaomi, Xiaomi Mi A2

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Poco X8s लॉन्च हुआ 6300mAh बैटरी फीचर, IP68 रेटिंग के साथ
  2. दिवाली पर सस्ता खरीदें iQOO का 6500mAh बैटरी, 50MP कैमरा वाला फोन, Amazon सेल में मौका
  3. ₹20 हजार से कम है बजट तो ये स्मार्टफोन Amazon सेल में मिल रहे सस्ते, देखें बेस्ट ऑप्शन
  4. Realme लाई बजट फोन Realme C01, 6500mAh बैटरी के साथ!
#ताज़ा ख़बरें
  1. बदलने जा रहा है OTP, जानें क्या है TRAI का प्लान, यूजर्स की सेफ्टी और सिक्योरिटी बढ़ेगी
  2. अमेरिकी कंपनी लाई AI रोबोट, घर की सफाई करेगा, पौधों में पानी भी देगा!
  3. ₹20 हजार से कम है बजट तो ये स्मार्टफोन Amazon सेल में मिल रहे सस्ते, देखें बेस्ट ऑप्शन
  4. Poco X8s लॉन्च हुआ 6300mAh बैटरी फीचर, IP68 रेटिंग के साथ
  5. दिवाली पर सस्ता खरीदें iQOO का 6500mAh बैटरी, 50MP कैमरा वाला फोन, Amazon सेल में मौका
  6. Flipkart Sale में MRP ₹55 हजार का फोन ₹23 हजार से सस्ते में! 8000mAh की बटैरी
  7. Realme लाई बजट फोन Realme C01, 6500mAh बैटरी के साथ!
  8. Samsung Galaxy F70 5G की भारत में शुरू हुई बिक्री, जानें प्राइस, ऑफर्स
  9. Coolpad लाई पहला वाइड फोन Cool X Wide, 50MP कैमरा, 4600mAh बैटरी, प्री-ऑर्डर शुरू!
  10. Redmi K100 में 10,000mAh बैटरी कंफर्म, 100W होगी फास्ट चार्जिंग!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.