Xiaomi Mix Fold 4 इस महीने होगा लॉन्च, Samsung के Galaxy Z Fold 6 को देगा टक्कर

Xiaomi Mix Fold 4 और Mix Flip को चीन में बीजिंग के Changping में कंपनी की स्मार्ट फैक्टरी में बनाया जाएगा

विज्ञापन
Written by Sucharita Ganguly, Edited by आकाश आनंद, अपडेटेड: 8 जुलाई 2024 22:18 IST
ख़ास बातें
  • यह पिछले वर्ष चीन में पेश किए गए Mix Fold 3 की जगह लेगा
  • इसमें प्रोसेसर के तौर पर Snapdragon 8 Gen 3 हो सकता है
  • शाओमी के Mix Fold 3 में Snapdragon 8 Gen 2 था

इस स्मार्टफोन में Leica Summilux लेंस के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा हो सकता है

चाइनीज स्मार्टफोन मेकर Xiaomi का Mix Fold 4 इस महीने लॉन्च किया जाएगा। यह पिछले वर्ष चीन में पेश किए गए Mix Fold 3 की जगह लेगा। इस बुक-स्टाइल फोल्डेबल स्मार्टफोन को कंपनी के पहले क्लैमशेल फोल्डेबल स्मार्टफोन Xiaomi Mix Flip के साथ लाया जा सकता है। 

शाओमी ने चीन के मैसेजिंग प्लेटफॉर्म Weibo पर एक पोस्ट में बताया है कि Xiaomi Mix Fold 4 और Mix Flip को बीजिंग के Changping में कंपनी की स्मार्ट फैक्टरी में बनाया जाएगा। इस फैक्टरी की कैपेसिटी सालाना लगभग एक करोड़ स्मार्टफोन्स बनाने की है। हाल ही में टिप्सटर Evan Blass (@evleaks) ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक पोस्ट में  Mix Fold 4 के डिजाइन और स्पेसिफिकेशंस को लीक किया था। इसमें कंपनी के पिछले स्मार्टफोन की तुलना में बड़ा कैमरा आइलैंड दिख रहा है। इसमें चार Leica ब्रांडेड कैमरा और LED फ्लैश है। इस स्मार्टफोन में Leica Summilux लेंस के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया जा सकता है। इसमें प्रोसेसर के तौर पर Snapdragon 8 Gen 3 हो सकता है। शाओमी के Mix Fold 3 में Snapdragon 8 Gen 2 था। 

इस टिप्सटर का दावा है कि Mix Fold 4 में 5,000 mAh की बैटरी वायरलेस चार्जिंग के लिए सपोर्ट के साथ हो सकती है। ये डिजाइन और स्पेसिफिकेशंस इस स्मार्टफोन के प्रोटोटाइप के हैं और इसमें कुछ बदलाव हो सकता है। कंपनी ने इस वर्ष की शुरुआत में Xiaomi 14 सीरीज लॉन्च की थी। शाओमी ऐसे प्राइस सेगमेंट में उतरने की तैयारी कर रही है जिसमें पहले इसकी मौजूदगी नहीं थी। यह लगभग 50,000 रुपये के प्राइस में एक स्मार्टफोन लॉन्च करने की योजना बना रही है। 

हाल ही में Xiaomi के CMO, Anuj Sharma ने Gadgets 360 के साथ बातचीत में बताया था कि नया स्मार्टफोन Redmi Note 13 Pro+ 5G और Xiaomi 14 के बीच अंतर को घटाएगा। Redmi Note 13 Pro+ 5G के 8 GB + 256 GB वेरिएंट का प्राइस 30,999 रुपये और 12 GB + 512 GB का 34,999 रुपये का है। Xiaomi 14 का प्राइस 69,999 रुपये का है। इस सेगमेंट में चुनिंदा स्मार्टफोन कंपनियों ने अपने मॉडल पेश किए हैं। हालांकि, OnePlus की इसमें मजबूत स्थिति है। पिछले कुछ वर्षों में शाओमी की ऑनलाइन बिक्री बढ़ी है। कंपनी ने रिटेल स्टोर्स की अपनी सेल्स में हिस्सेदारी बढ़ाने की योजना बनाई है। 
 
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

8.02 इंच

प्रोसेसर

स्नैपड्रैगन 8 जेन 2

फ्रंट कैमरा

20-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 13-मेगापिक्सल

रैम

12 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

4500 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 14

रिज़ॉल्यूशन

2160x1914 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo S60t हुआ लॉन्च, 50MP कैमरा, 7,200mAh बैटरी के साथ, जानें कीमत
  2. Primebook 3 Max लैपटॉप की सेल शुरू, स्टूडेंट्स के लिए ₹36 हजार में AI फीचर्स और 12 घंटे की बैटरी लाइफ
  3. भारत में फिर लौट रहे 4G स्मार्टफोन! बदल रहा मार्केट ट्रेंड
  4. Honor X5ds लॉन्च हुआ 6,000mAh बैटरी, 2 डिस्प्ले के साथ, IP52 रेटिंग
  5. Redmi ने लॉन्च किया 85 इंच तक साइज वाला नया Mini LED TV, ₹40 हजार के कम में 360Hz गेमिंग मोड भी
#ताज़ा ख़बरें
  1. Honor X5ds लॉन्च हुआ 6,000mAh बैटरी, 2 डिस्प्ले के साथ, IP52 रेटिंग
  2. Primebook 3 Max लैपटॉप की सेल शुरू, स्टूडेंट्स के लिए ₹36 हजार में AI फीचर्स और 12 घंटे की बैटरी लाइफ
  3. Vivo S60t हुआ लॉन्च, 50MP कैमरा, 7,200mAh बैटरी के साथ, जानें कीमत
  4. Redmi ने लॉन्च किया 85 इंच तक साइज वाला नया Mini LED TV, ₹40 हजार के कम में 360Hz गेमिंग मोड भी!
  5. Upcoming Smartphones October 2026: Vivo V80, Vivo S2 FE, OnePlus 16 जैसे धांसू फोन होंगे लॉन्च
  6. ₹4 हजार तक सस्ते खरीदें Nothing Phone (4a), (4a) Pro, FBBD सेल में धांसू ऑफर
  7. भारत में फिर लौट रहे 4G स्मार्टफोन! बदल रहा मार्केट ट्रेंड
  8. 45W फास्ट चार्ज, 20,000mAh बैटरी वाला नया पावरबैंक Ugreen ने किया लॉन्च, जानें कीमत
  9. ₹20 हजार सस्ता मिल रहा Xiaomi 17 Ultra, फ्री Photography Kit Pro और 5000 Mi पॉइंट्स भी!
  10. WhatsApp पर चैट में नया सिक्योरिटी फीचर! AI भी नहीं पढ़ पाएगा आपके मैसेज
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.