Xiaomi Mix Fold 4 में हो सकता है बड़ा कैमरा मॉड्यूल, 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा

इस स्मार्टफोन में Leica Summilux लेंस के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया जा सकता है

विज्ञापन
Written by नित्या पी नायर, Edited by आकाश आनंद, अपडेटेड: 3 जुलाई 2024 17:10 IST
ख़ास बातें
  • इसमें प्रोसेसर के तौर पर क्वालकॉम का Snapdragon 8 Gen 3 दिया जा सकता है
  • इस स्मार्टफोन में चार Leica ब्रांडेड कैमरा और LED फ्लैश हो सकता है
  • शाओमी के सब-ब्रांड Redmi के Redmi 13 5G को अगले सप्ताह लॉन्च किया जाएगा

इस स्मार्टफोन में 5,000 mAh की बैटरी वायरलेस चार्जिंग के लिए सपोर्ट के साथ हो सकती है

चाइनीज स्मार्टफोन मेकर Xiaomi का फोल्डेबल स्मार्टफोन Mix Fold 4 जल्द लॉन्च किया जा सकता है। यह कंपनी के Mix Fold 3 की जगह लेगा। इस स्मार्टफोन के बारे में कुछ लीक से जानकारी मिली है। इसमें प्रोसेसर के तौर पर क्वालकॉम का Snapdragon 8 Gen 3 दिया जा सकता है। 

टिप्सटर Evan Blass (@evleaks) ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक पोस्ट में इस स्मार्टफोन का डिजाइन और स्पेसिफिकेशंस को लीक किया है। इसमें कंपनी के पिछले स्मार्टफोन की तुलना में बड़ा कैमरा आइलैंड दिख रहा है। इसमें चार Leica ब्रांडेड कैमरा और LED फ्लैश है। इस स्मार्टफोन में Leica Summilux लेंस के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया जा सकता है। इसमें प्रोसेसर के तौर पर Snapdragon 8 Gen 3 हो सकता है। शाओमी के Mix Fold 3 में Snapdragon 8 Gen 2 था। 
Advertisement

इस टिप्सटर का दावा है कि Mix Fold 4 में 5,000 mAh की बैटरी वायरलेस चार्जिंग के लिए सपोर्ट के साथ हो सकती है। इस टिप्सटर का कहना है कि ये डिजाइन और स्पेसिफिकेशंस इस स्मार्टफोन के प्रोटोटाइप के हैं और इस वजह से इसमें कुछ बदलाव हो सकता है। शाओमी के सब-ब्रांड Redmi के Redmi 13 5G को अगले सप्ताह देश में लॉन्च किया जाएगा। यह पिछले वर्ष अगस्त में पेश किए गए Redmi 12 5G की जगह ले सकता है। इस स्मार्टफोन के डिजाइन और प्रमुख स्पेसिफिकेशंस का कंपनी ने खुलासा किया है। इसमें फ्लैट डिस्प्ले दिया दया है। 

इस स्मार्टफोन के लिए शाओमी की वेबसाइट पर माइक्रोसाइट लाइव हो गई है। इसमें यह फ्लैट डिस्प्ले और थिक बेजेल्स के साथ दिख रहा है। इसमें फ्रंट कैमरा के लिए टॉप पर होल-पंच स्लॉट है। इसके दाएं कोने पर वॉल्यूम रॉकर और पावर बटन दिए गए हैं। इसमें डुअल रियर कैमरा यूनिट के साथ ग्लास फिनिश है। इसके दो कैमरा और एक LED फ्लैश यूनिट दाएं कोने पर टॉप में तीन अलग सर्कुलर, कुछ उठे हुए मॉड्यूल्स में हैं। इस स्मार्टफोन को पिंक और ब्लू कलर्स में उपलब्ध कराया जा सकता है। Redmi 13 5G में 108 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया जाएगा। इसमें क्वालकॉम का Snapdragon 4 Gen 2 चिपसेट होगा। पिछले महीने इस स्मार्टफोन को यूरोप के कुछ देशों में पेश किया गया था। 
 
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

8.02 इंच

प्रोसेसर

स्नैपड्रैगन 8 जेन 2

फ्रंट कैमरा

20-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 13-मेगापिक्सल

रैम

12 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

4500 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 14

रिज़ॉल्यूशन

2160x1914 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नित्या पी नायर को डिज़िटल ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon Great Indian Sale 2026 में ₹35 हजार रेंज में मिल रहे iQOO, Samsung, OnePlus धांसू फोन, 8000mAh तक बैटरी
  2. Oppo Reno 17 सीरीज के लॉन्च की तैयारी, NBTC पर हुई लिस्टिंग
#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo Reno 17 सीरीज के लॉन्च की तैयारी, NBTC पर हुई लिस्टिंग
  2. अब itel के फीचर फोन से बिना इंटरनेट भी कर पाएंगे PhonePe की डिजिटल पेमेंट, कीमत ₹1200 से भी कम
  3. iPhone Duo को बीच से खोला, फोल्डेबल डिस्प्ले से हटाया कवर, जानें फिर क्या नजर आया?
  4. 1 जनवरी से फोन में सिम नहीं तो WhatsApp नहीं चलेगा, सिम बाइडिंग हुआ अनिवार्य, जानें क्या बदल जाएगा
  5. Honor ला रही दो डिस्प्ले वाला नया फोन! 200MP कैमरा, 9000mAh बैटरी जैसे फीचर्स
  6. HMD लाया सीनियर सिटिजन के लिए खास फ्लिप फोन, आइकोनिक डिजाइन और लेटेस्ट फीचर्स
  7. Oppo 22.5W Power Bank 10000 पावर बैंक लॉन्च, iPhone होगा दो बार चार्ज
  8. Amazon Great Indian Festival Reloaded: ₹9000 सस्ता मिल रहा Google का फ्लैगशिप फोन
  9. eMudhra का बड़ा फैसला, बंद करेगी ग्लोबल SSL और TLS सर्टिफिकेट बिजनेस!
  10. Oppo Find X10 vs Google Pixel 11 Pro XL vs Samsung Galaxy S26 Ultra: किस फोन में हैं ज्यादा दमदार फीचर्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.