Xiaomi मिक्स फोल्ड 3 Leica ट्यू्न्ड कैमरा के साथ अगले महीने होगा लॉन्च

यह पिछले वर्ष लॉन्च किए गए Xiaomi के Mix Fold 2 की जगह लेगा। इसमें बेहतर स्पेसिफिकेशंस मिल सकते हैं

विज्ञापन
Written by Sucharita Ganguly, Edited by आकाश आनंद, अपडेटेड: 27 जुलाई 2023 22:59 IST
ख़ास बातें
  • यह पिछले वर्ष लॉन्च किए गए Xiaomi के Mix Fold 2 की जगह लेगा
  • इस बुक स्टाइल फोल्डेबल स्मार्टफोन में बेहतर स्पेसिफिकेशंस मिल सकते हैं
  • शाओमी के इसे केवल चीन में लॉन्च करने की अटकल है

कंपनी के नए फोल्डेबल स्मार्टफोन में वॉटरड्रॉप हाइंज हो सकता है

चाइनीज स्मार्टफोन मेकर Xiaomi का फोल्डेबल स्मार्टफोन Mix Fold 3 अगले महीने लॉन्च होगा। शाओमी के फाउंडर और CEO, Lei Jun ने इस स्मार्टफोन में Leica ट्यून्ड कैमरा होने की पुष्टि की है। यह पिछले वर्ष लॉन्च किए गए Xiaomi के Mix Fold 2 की जगह लेगा। कंपनी के इस बुक स्टाइल फोल्डेबल स्मार्टफोन में बेहतर स्पेसिफिकेशंस मिल सकते हैं। 

इस स्मार्टफोन के बारे में Jun ने एक ट्वीट में बताया कि इसमें Leica ट्यून्ड कैमरा से कस्टमर्स को मोबाइल फोटोग्राफी में एक बड़ा बदलाव मिलेगा। इस कैमरा में माइक्रो ऑप्टिकल इमेज स्टैबलाइजेशन (OIS) मोटर और अल्ट्रा-स्लिम हाई रिफ्रेक्टिव लेंस होंगे। इस ट्वीट के साथ जुड़ी इमेज में यह स्मार्टफोन ब्लैक कलर में दिख रहा है। इसमें दावा किया गया है कि Xiaomi Mix Fold 3 की रियर क्वाड कैमरा यूनिट एक ऑल फोकल लेंथ फीचर के साथ होगी। हाल ही में एक रिपोर्ट में बताया गया था कि यह स्मार्टफोन Mix Fold 2 से पतला और हल्का होगा। Xiaomi Mix Fold 2 की मोटाई 11.2 mm और वजन लगभग 262 ग्राम का था। 

इस स्मार्टफोन को सर्टिफिकेशन साइट 3C पर देखा गया है जिससे इसके प्रमुख स्पेसिफिकेशंस का संकेत मिला है। इसमें 4,500 mAh की बैटरी 67 W वायर्ड फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगी। शाओमी के इसे केवल चीन में लॉन्च करने की अटकल है। कंपनी के नए फोल्डेबल स्मार्टफोन में वॉटरड्रॉप हाइंज हो सकता है जिससे गिरने पर इसकी रेजिस्टेंस की क्षमता बढ़ेगी। इसे व्हाइट कर्व्ड फ्रेम में लॉन्च किया जा सकता है। इसके डिस्प्ले के नीचे सेल्फी कैमरा दिया जा सकता है। इसका बाहरी पैनल 6.5 इंच और इंटरनल डिस्प्ले 8.02 इंच फुल HD+ (2,400 x 1,080 पिक्सल) का हो सकता है। इसमें ऑक्टाकोर Qualcomm Snapdragon 8 Gen 2 SoC के साथ 16 GB का LPDDDR5x RAM और 1 TB तक की UFS 4.0 स्टोरेज दी जा सकती है। 

हाल ही में कंपनी ने Xiaomi Civi 3 को लॉन्च किया था। इस स्मार्टफोन में डुअल सेल्फी कैमरा है। इसमें MediaTek Dimensity 8200 SoC के साथ 4500 mAh की बैटरी है। इसका 6.55 इंच का फुल एचडी प्लस OLED डिस्प्ले 2,400 x 1,080 पिक्सल के रिजॉल्यूशन और 120 Hz के रिफ्रेश रेट के साथ है। इसमें 16 GB का RAM और 1 TB तक की स्टोरेज है। इसके ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप में 50 मेगापिक्सल का पहला कैमरा, 8 मेगापिक्सल का दूसरा अल्ट्रावाइड कैमरा और 2 मेगापिक्सल का सेंसर दिया गया है। 
 
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

8.02 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8+ जेन 1

फ्रंट कैमरा

20-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 13-मेगापिक्सल

रैम

12 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

4500 एमएएच

ओएस

Android

रिज़ॉल्यूशन

2160x1914 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Redmi 17C 5G भारत में 6000mAh की बैटरी के साथ 1 अक्टूबर को लॉन्च, जानें फीचर्स
  2. RedMagic 12 Pro+ होगा 15 अक्टूबर को लॉन्च, RGB लाइटिंग के साथ धांसू गेमिंग डिजाइन में दिखा टीजर
  3. 200MP कैमरा वाला फोन लेना है? हर बजट में ये हैं 2026 के टॉप ऑप्शंस
  4. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Motorola के स्मार्टफोन्स ₹13,999 से शुरू, इन मॉडल्स पर मिलेगी बड़ी डील्स
  5. 1 स्पीकर में 3 के मजे! Portronics ने भारत में लॉन्च किया AuraTrio, देगा 90W साउंड
  6. ₹2508 डिस्काउंट पर मिल रहा Vivo Y सीरीज फोन! 50MP कैमरा, 5500mAh है बैटरी
  7. Flipkart Big Billion Days Sale: Google Pixel 11 सीरीज, Pixel 10a पर डील्स और ऑफर्स आए सामने
  8. Nothing Phone (4a) और Phone (4b) के नए बेस वेरिएंट्स भारत में हुए लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  9. Honor Magic 9 Super Edition हुआ लॉन्च, 11,000mAh बैटरी, 200MP ट्रिपल कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग
  10. Honor Magic 9 Pro Max लॉन्च हुआ 200MP दो कैमरा, 8800mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  11. बच्चों की हर एक्टिविटी पर नजर रखेगा JioShield, ₹1 हजार में 1 साल की सर्विस और वापस मिलेंगे ₹1,000 के वाउचर
  12. HMD 106 Pure लेटेस्ट फीचर फोन हुआ पेश, 1,000mAh बैटरी, कीमत ₹1,100 के करीब!
  13. Amazon vs Flipkart Sale: iPhone 17 ₹79,999 में, iPhone 15 ₹63,999 से शुरू, यहां जानें सभी iPhone डील्स
  14. Oben Electric ने की 10,000 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स की मैन्युफैक्चरिंग, एक्सपैंशन की तैयारी
  15. Oppo Reno 16T हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6700mAh बैटरी के साथ मिलेगा 120Hz AMOLED डिस्प्ले
#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo K14 Plus 5G भारत में आज 12 बजे होगा लॉन्च, 2 घंटे के लिए चलेगी Flash Sale; इतनी होगी कीमत
  2. RedMagic 12 Pro+ होगा 15 अक्टूबर को लॉन्च, RGB लाइटिंग के साथ धांसू गेमिंग डिजाइन में दिखा टीजर
  3. Amazon vs Flipkart Sale: iPhone 17 ₹79,999 में, iPhone 15 ₹63,999 से शुरू, यहां जानें सभी iPhone डील्स
  4. 1 स्पीकर में 3 के मजे! Portronics ने भारत में लॉन्च किया AuraTrio, देगा 90W साउंड
  5. HMD 106 Pure लेटेस्ट फीचर फोन हुआ पेश, 1,000mAh बैटरी, कीमत ₹1,100 के करीब!
  6. ₹2508 डिस्काउंट पर मिल रहा Vivo Y सीरीज फोन! 50MP कैमरा, 5500mAh है बैटरी
  7. Apple की iPhone 18 Pro सीरीज को इस देश में जोरदार रिस्पॉन्स, 13 लाख यूनिट्स से ज्यादा की सेल्स
  8. Oben Electric ने की 10,000 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स की मैन्युफैक्चरिंग, एक्सपैंशन की तैयारी
  9. Xiaomi 18 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 7,200mAh हो सकती है बैटरी
  10. HONOR Magic9: दो 200 मेगापिक्सल कैमरे और 8000mAh की विशाल बैटरी, कितनी है कीमत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.