Xiaomi ने किया MIUI 10 का ऐलान, एआई और मशीन लर्निंग पर होगा ज़ोर

मायड्राइवर्स वेबसाइट पर छपी एक रिपोर्ट के मुताबिक, तमाम शोध और डेवलपमेंट के साथ मीयूआई टीम अब मीयूआई 9 से मीयूआई 10 का रुख करेगी। शाओमी ने चीनी माइक्रो ब्लॉगिंग वेबसाइट वीबो पर इवेंट की तस्वीर भी साझा की है। रिपोर्ट से साफ है कि मीयूआई 10 को लेकर डेवलपर का ध्यान आर्टफिशियल इंटेलिजेंस और मशीन लर्निंग पर केंद्रित रहेगा।

विज्ञापन
Sumit Chakraborty, अपडेटेड: 24 जनवरी 2018 15:20 IST
ख़ास बातें
  • नए कस्टम यूज़र इंटरफेस मीयूआई 10 पर काम कर रही है शाओमी
  • माइक्रो ब्लॉगिंग वेबसाइट वीबो पर साझा की है तस्वीर
  • मीयूआई 10 स्मार्टफोन के लिए कब से आएगा इस पर अभी आधिकारिक जानकारी नहीं
शाओमी ने जानकारी दी है कि वह अपने नए कस्टम यूज़र इंटरफेस मीयूआई 10 पर काम कर रही है। ज्ञात हो कि मीयूआई, कंपनी का एंड्रॉयड पर आधारित अपना कस्टम ऑपरेटिंग सिस्टम होता है। जानकारी मिली है कि चीन में आयोजित कंपनी के एक बैठक में शाओमी के वाइस प्रेसिडेंट होंग फेंग ने इस संबंध में ऐलान किया। बता दें कि हर साल कंपनी अपने सालाना बैठक में मीयूआई के डेवेलपमेंट के बारे में कुछ न कुछ खुलासा करती आई है। कंपनी ने उन स्मार्टफोन को मीयूआई 9.2 का अपडेट देना भी शुरू कर दिया है, जो पहले मीयूआई 9 पर चल रहे थे। हाल ही में कंपनी ने वीबो पर मीयूआई 9 अपडेट को सपोर्ट करने वाले 40 स्मार्टफोन की सूची भी जारी की थी।
 
मायड्राइवर्स वेबसाइट पर छपी एक रिपोर्ट के मुताबिक, तमाम शोध और डेवलपमेंट के साथ मीयूआई टीम अब मीयूआई 9 से मीयूआई 10 का रुख करेगी। शाओमी ने चीनी माइक्रो ब्लॉगिंग वेबसाइट वीबो पर इवेंट की तस्वीर भी साझा की है। रिपोर्ट से साफ है कि मीयूआई 10 को लेकर डेवलपर का ध्यान आर्टफिशियल इंटेलिजेंस और मशीन लर्निंग पर केंद्रित रहेगा।
Advertisement
 
पिछले साल जुलाई में शाओमी ने मीयूआई कस्टम एंड्रॉयड रॉम का मीयूआई 9 वर्जन लॉन्च किया था। इसे कंपनी शाओमी मी 5एक्स के साथ लेकर आई थी। मीयूआई 9 में तेजी से ऐप खुलने, नए डिजाइन, स्क्रीन लॉक करने के शॉर्टकट, स्क्रीन विभाजन जैसे तमाम फीचर दिए गए थे।
 
जैसा कि हमने बताया, मीयूआई 9.2 ग्लोबल स्टैबल अपडेट अब शाओमी के तमाम स्मार्टफोन जैसे रेडमी 5ए, रेडमी वाई1 लाइट, मी मिक्स 2, रेडमी 5 प्लस, रेडमी 4 प्राइम, मी 3, मी 4 और मी नोट को मिलने लगा है। मीयूआई 9.2 में फेवरिट आइकन एड्जस्टमेंट, वायरस स्कैन परिणाम के सरलतम पेज जैसे अहम बदलाव किए गए हैं। इसके अलावा मी मोवर डेटा माइग्रेशन को सपोर्ट करेगा, जिससे मौजूदा फोन से किसी नए फोन में डेटा ट्रांसफर आसानी से किया जा सकेगा।
Advertisement
 
मीयूआई 10 स्मार्टफोन के लिए कब से आना शुरू होगा, इसे लेकर अभी कंपनी की तरफ से कोई आधिकारिक जानकारी नहीं मिली है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Xiaomi, Xiaomi MIUI, Xiaomi MIUI launch, Xiaomi MIUI 10, MIUI 10
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Mivi One 5G भारत में लॉन्च होगा 24 सितंबर को, दो कैमरा के साथ ग्रीन कलर में दिखी पहली झलक!
  2. Google Pixel 10 मिल रहा ₹13000 सस्ती कीमत पर, जानें क्या है पूरा ऑफर
  3. Huawei Nova 16s Pro लॉन्च हुआ 200MP 4 कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ, 100W फास्ट चार्जिंग!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Google Pixel 10 मिल रहा ₹13000 सस्ती कीमत पर, जानें क्या है पूरा ऑफर
  2. Amazon में निकलीं 1.6 लाख नौकरियां, त्यौहारी सीजन में होंगी भर्तियां!
  3. Redmi 17 5G vs Vivo T5x 5G vs OnePlus Nord CE6 Lite: जानें कौन सा खरीदना चाहिए?
  4. दो iPhone चलेंगे 1 ही सिम से! Apple ला रही गजब का फीचर, जानें कैसे करेगा काम
  5. Xiaomi Pad 9 Pro Max होने जा रहा 7 सितंबर को लॉन्च, 10,000mAh बैटरी, 120W चार्जिंग!
  6. Vivo ला रही Vivo V80 सीरीज का नया फोन, होगी 90W फास्ट चार्जिंग!
  7. Mivi One 5G भारत में लॉन्च होगा 24 सितंबर को, दो कैमरा के साथ ग्रीन कलर में दिखी पहली झलक!
  8. Vivo V80 Lite 5G लॉन्च हुआ 50MP दो कैमरा के साथ, 10,000mAh बैटरी, IP69, IP69 रेटिंग!
  9. Aadhaar में ईमेल घर बैठे करें अपडेट, सरकार ने फीस कर दी है फ्री
  10. WhatsApp से कर पाएंगे बिजली और यूटिलिटी बिल का भुगतान, जानें
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.