शाओमी मी एस का पता चला, इसमें है स्नैपड्रैगन 821 प्रोसेसर और 4 जीबी रैम

शाओमी मी एस का पता चला, इसमें है स्नैपड्रैगन 821 प्रोसेसर और 4 जीबी रैम
ख़ास बातें
  • वीबो पर शाओमी मी एस के रेंडर इमेज साझा किए गए हैं
  • इसमें 4.6 इंच के फुल-एचडी डिस्प्ले होने का दावा किया गया है
  • यह पावरफुल स्पेसिफिकेशन के साथ कॉम्पेक्ट डिज़ाइन के साथ आएगा
विज्ञापन
इन दिनों बड़े डिस्प्ले वाले स्मार्टफोन चलन में हैं। 5 इंच से छोटे स्क्रीन के साथबेहद ही पावरफुल स्पेसिफिकेशन वाले स्मार्टफोन मिल पाना बेहद ही मुश्किल है, ख़ासकर कीमत आईफोन की लीग की ना हो। ऐसा लगता है कि शाओमी इस परेशानी को दूर करने पर विचार कर रही है।

एंड्रॉयडप्योर की रिपोर्ट के मुताबिक, शाओमी कथित मी एस स्मार्टफोन पर काम कर रही है। यह पावरफुल स्पेसिफिकेशन के साथ कॉम्पेक्ट डिज़ाइन के साथ आएगा।

दरअसल, चीन की सोशल मीडिया साइट वीबो पर शाओमी मी एस के रेंडर इमेज साझा किए गए हैं। इनमें कथित शाओमी मी एस फोन को दोनों तरफ से दिखाया गया है। लीक हुए स्पेसिफिकेशन की बात करें तो इसमें 4.6 इंच का फुल-एचडी डिस्प्ले, क्वाड-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 821 प्रोसेसर, 4 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज होगी।

इस हैंडसेट में 12 मेगापिक्सल का सोनी आईएमएक्स378 लेंस वाला रियर कैमरा होगा और फ्रंट कैमरा 4 मेगापिक्सल का होगा। डिवाइस में 2600 एमएएच की बैटरी होगी जो क्विक चार्ज़िंग को सपोर्ट करेगी। अन्य फ़ीचर में एनएफसी, यूएसबी टाइप सी पोर्ट और 3.5 एमएम ऑडियो जैक शामिल हैं। फ्रंट पैनल पर फिंगरप्रिंट सेंसर होगा।

वैसे, हमारा सुझाव होगा कि आप इन दावों पर पूरी तरह से भरोसा ना करें।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Xiaomi, Xiaomi Mi S, Xiaomi Mi S Specifications
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Meta का Hatch देगा ChatGPT, Claude को टक्कर! AI एजेंट लाने की तैयारी में कंपनी
  2. Portronics Titan 35 पावर बैंक लॉन्च, 20000mAh की बैटरी कैपेसिटी, एक साथ चार्ज होंगे कई डिवाइस
  3. 140W पावर वाला 25,000mAh का पावरबैंक Belkin ने किया लॉन्च, लैपटॉप को करेगा फास्ट चार्ज!
  4. Vivo X Fold 6 में मिलेंगे AI फीचर्स, नया यूजर इंटरफेस, जल्द होगा लॉन्च
  5. WWDC 2026: जाने कैसे देखें लाइव स्ट्रीम, Apple के इस इवेंट में होगी ये घोषणाएं
  6. 5200mAh बैटरी, 8 मेगापिक्सल कैमरा से लैस Infinix Smart 20 लॉन्च, जानें क्या है खास
  7. Google Photos में फोटो Unblur का कैसे करें उपयोग, ये है आसान तरीका
  8. OnePlus Turbo 6X, Turbo 6X Pro हो रहे 10 जून को लॉन्च, अभी जानें कैसे होंगे स्पेसिफिकेशंस
  9. Amazon Mega Deal Days: स्मार्टफोन, लैपटॉप और टीवी पर मिल रहा गजब का डिस्काउंट
  10. 7000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Vivo का तीन 50 मेगापिक्सल कैमरा वाला फ्लैगशिप फोन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »