Xiaomi Mi Play इन कारणों से Xiaomi के अन्य फोन से है अलग...

इस हफ्ते ही शुरुआत में Xiaomi Mi Play स्मार्टफोन को चीन में लॉन्च किया गया था। यह कंपनी की नई मी प्ले सीरीज़ का पहला हैंडसेट है। शाओमी का यह स्मार्टफोन मौज़ूदा हैंडसेट से कई अंदाज़ में अलग है।

विज्ञापन
जगमीत सिंह, अपडेटेड: 27 दिसंबर 2018 18:16 IST
ख़ास बातें
  • Xiaomi Mi Play बजट सेगमेंट का स्मार्टफोन है
  • Xiaomi Mi Play की सीधी भिड़ंत Honor 9N और Nokia 6.1 Plus से
  • हीलियो पी35 प्रोसेसर के साथ आने वाला पहला फोन है शाओमी मी प्ले
इस हफ्ते ही शुरुआत में Xiaomi Mi Play स्मार्टफोन को चीन में लॉन्च किया गया था। यह कंपनी की नई मी प्ले सीरीज़ का पहला हैंडसेट है। शाओमी का यह स्मार्टफोन मौज़ूदा हैंडसेट से कई अंदाज़ में अलग है। यह वाटरड्रॉप डिस्प्ले नॉच और ग्रेडिएंट फिनिश बैकपैलन के साथ आता है। शाओमी मी प्ले में ऑक्टा-कोर मीडियाटेक हीलियो पी35 प्रोसेसर का इस्तेमाल किया गया है। यह डुअल रियर कैमरा सेटअप से लैस है। पहले Xiaomi Mi Play को 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज के साथ लॉन्च किया गया था। बुधवार को इस फोन के 6 जीबी रैम से लैस दो वेरिएंट भी उतारे गए थे।

Xiaomi Mi Play बजट सेगमेंट का स्मार्टफोन है। Xiaomi Mi Play के 4 जीबी रैम/ 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को 1,099 चीनी युआन (करीब 11,000 रुपये) में लॉन्च किया गया था। यह फोन ब्लैक, ड्रीम ब्लू और ट्वाइलाइट गोल्ड रंग में उपलब्ध है। 6 जीबी रैम/ 64 जीबी स्टोरेज वेरिेएंट की कीमत 1,299 चीनी युआन (करीब 13,200 रुपये) है, जबकि 6 जीबी रैम/ 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को 1,599 चीनी युआन (करीब 16,300 रुपये) में बेचा जाएगा। 6 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को ब्लैक, ड्रीम ब्लू और ट्वाइलाइट रंग में उपलब्ध कराया गया है। वहीं, 128 जीबी स्टोरेज वाला मॉडल ब्लैक, ड्रीम ब्लू और ट्वाइलाइट गोल्ड रंग में मिलेगा। कीमत के आधार पर Xiaomi Mi Play की सीधी भिड़ंत Honor 9N और Nokia 6.1 Plus से होगी।
Advertisement

आइए Xiaomi Mi Play की अहम खासियतों से आपको रूबरू कराते हैं...

1. Xiaomi का पहला वाटरड्रॉप नॉच डिस्प्ले

Xiaomi Mi Play में 5.84 इंच का फुल-एचडी+ (1080x2280 पिक्सल) डिस्प्ले है, 19:9 आस्पेक्ट रेशियो के साथ। डिस्प्ले काफी बड़ा है। Xiaomi ने पहली बार वाटरड्रॉप स्टाइल नॉच का इस्तेमाल किया है। इसके कारण से डिस्प्ले और बड़ा लगता है। फोन में सेल्फी कैमरे के लिए एक छोटा सा कटआउट है, जबकि कंपनी ने Redmi Note 6 Pro और Redmi 6 Pro जैसे बजट फोन में ट्रेडिशनल नॉच का इस्तेमाल किया है।  

Xiaomi का दावा है कि भले ही इस फोन का डिस्प्ले पैनल बड़ा है। लेकिन Mi Play की बॉडी 5.1 इंच डिस्प्ले वाली है। यह 1,500:1 कॉन्ट्रास्ट रेशियो के साथ आता है।
Advertisement
 

2. पिछले हिस्से पर दो रियर कैमरे

Xiaomi Mi Play ने मार्केट के मौज़ूदा ट्रेंड को बरकरार रखा है। इसमें डुअल रियर कैमरा सेटअप है। पिछले हिस्से पर एफ/2.2 अपर्चर वाला 12 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर है। इसके साथ 2 मेगापिक्सल का सेंसर जुगलबंदी में काम करेगा। साथ में एलईडी फ्लैश भी है।

रियर कैमरा सेटअप इलेक्ट्रॉनिक इमेज स्टेबालइज़ेशन के साथ आता है। इसके अलावा कैमरा ऐप में पोर्ट्रेट मोड, एचडीआर और स्ट्रीट शूटिंग मोड जैसे एआई फीचर हैं।
Advertisement
 

3. एआई से लैस सेल्फी कैमरा

रियर कैमरा ही नहीं, Xiaomi Mi Play का सेल्फी कैमरा भी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से लैस है। फ्रंट कैमरा का सेंसर 8 मेगापिक्सल का है। यह एचडीआर, फेसियल रिकग्निशन, पोर्ट्रेट मोड, मिरर और सेल्फ-टाइमर जैसे फीचर से लैस है। सेल्फी पोर्ट्रेट लेते वक्त स्मार्टफोन का डिस्प्ले पैनल फ्लैशलाइट का भी काम करेगा।
 

4. ग्लॉसी ग्रेडिएंट फिनिश

शाओमी के अन्य बजट स्मार्टफोन की तुलना में मी प्ले ग्लॉसी डिज़ाइन के कारण भी अलग है। हम Honor, Oppo और Vivo ब्रांड के फोन में इस डिज़ाइन को देख चुके हैं। स्मार्टफोन में भी ग्रेडिएंट फिनिश है।
Advertisement

शाओमी मी प्ले ब्लैक, ड्रीम ब्लू और ट्वाइलाइट गोल्ड रंग में मिलता है।
 

5. पहला मीडियाटेक हीलियो पी35 प्रोसेसर

शाओमी मी प्ले मीडियाटेक हीलियो पी35 प्रोसेसर के साथ आने वाला पहला स्मार्टफोन है। हीलियो  सीरीज़ प्रोसेसर IMG PowerVR GE8320 जीपीयू के साथ काम करता है। इसके अलावा दमदार परफॉर्मेंस के लिए मीडियाटेक कोरपाइलट टेक्नोलॉजी इस्तेमाल आता है। इस ऑक्टा-कोर प्रोसेसर की सर्वाधिक क्लॉक स्पीड 2.3 गीगाहर्ट्ज़ है। इसके साथ 6 जीबी तक रैम मिलेगा। यह चिपसेट डुअल रियर कैमरा को सपोर्ट करता है। इसमें ब्लूटूथ 5.0, वाई-फाई 802.11एसी और डुअल 4जी वीओएलटीई जैसे कनेक्टिविटी फीचर हैं।
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.84 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक हीलियो पी35

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

12-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

3000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 8.1 Oreo

रिज़ॉल्यूशन

1080x2280 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 6500mAh बैटरी वाला फोन Amazon Sale में ₹15 हजार से भी सस्ता हुआ
  2. Oppo Find X10 Pro Max ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 200MP तीन कैमरा, 7150mAh बैटरी फीचर्स
  3. Redmi K100 में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  4. 10000mAh की विशाल बैटरी वाला HONOR WIN Tablet लॉन्च, बड़ी स्क्रीन के साथ प्रोसेसर भी दमदार
#ताज़ा ख़बरें
  1. सोनिया गांधी की इंस्टाग्राम पर एंट्री, पहली वीडियो पर लाखों व्यूज
  2. Vivo लेकर आया नए TWS ईयरबड्स, 2 दिन तक चलेगी बैटरी, हवा का शोर भी नहीं आएगा
  3. iQOO 16R ग्लोबल मार्केट में जल्द हो सकता है लॉन्च, 10,000mAh बैटरी!
  4. X पर वीडियो पोस्ट करके जीतें 2.83 लाख रुपये, किकस्टार्ट बोनस शुरू, जानें सबकुछ
  5. 6500mAh बैटरी वाला फोन Amazon Sale में ₹15 हजार से भी सस्ता हुआ
  6. Oppo Find X10 Pro Max ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 200MP तीन कैमरा, 7150mAh बैटरी फीचर्स
  7. ₹30 हजार के बजट में मिल सकते हैं ये बेहतरीन स्मार्टफोन, Amazon Sale में डिस्काउंट भी
  8. 10000mAh की विशाल बैटरी वाला HONOR WIN Tablet लॉन्च, बड़ी स्क्रीन के साथ प्रोसेसर भी दमदार
  9. ₹2000 सस्ता खरीदें Xiaomi का 9,000mAh बैटरी वाला फोन! Flipkart Sale में तगड़ा ऑफर
  10. भारत में Apple के बिजनेस की तेज रफ्तार, 1 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा हुआ रेवेन्यू
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.