Xiaomi Mi Play से आज उठेगा पर्दा, यहां देखें लाइव स्ट्रीम

Xiaomi Mi Play को आज चीन में लॉन्च किया जाएगा। अब तक इस स्मार्टफोन के कई टीज़र जारी हो चुके हैं। इनमें हैंडसेट के फ्रंट और रियर डिज़ाइन की झलक मिली है।

Xiaomi Mi Play से आज उठेगा पर्दा, यहां देखें लाइव स्ट्रीम
ख़ास बातें
  • Xiaomi Mi Play में वाटरड्रॉप स्टाइल डिस्प्ले नॉच होगा
  • स्नैपड्रैगन प्रोसेसर और बेहतर साउंड क्वालिटी के साथ आएगा शाओमी मी प्ले
  • चर्चा यह भी है कि यह फोन Poco F1 का चीनी अवतार होगा
विज्ञापन
Xiaomi Mi Play को आज चीन में लॉन्च किया जाएगा। अब तक इस स्मार्टफोन के कई टीज़र जारी हो चुके हैं। इनमें हैंडसेट के फ्रंट और रियर डिज़ाइन की झलक मिली है। वाटरड्रॉप डिस्प्ले नॉच, डुअल रियर कैमरा सेटअप और ग्रेडिएंट फिनिश की झलक पहले ही मिल चुकी है। टीज़र के अलावा Xiaomi के इस नए हैंडसेट के कई स्पेसिफिकेशन भी लीक हो चुके हैं। कंपनी Xiaomi Mi Play के लॉन्च इवेंट को लाइव स्ट्रीम करेगी। गैजेट्स 360 आपको शाओमी मी प्ले के लॉन्च इवेंट के पल-पल की जानकारी देगा।
 

Xiaomi Mi Play लॉन्च लाइव स्ट्रीम

Xiaomi Mi Play के लॉन्च इवेंट को कंपनी की वेबसाइट पर लाइव स्ट्रीम किया जाएगा। इस फोन को भारतीय समयानुसार साढ़े 11 बजे लॉन्च किया जाएगा।
 

Xiaomi Mi Play स्पेसिफिकेशन (अनुमानित)

जैसा कि हमने आपको पहले बताया, Xiaomi Mi Play में वाटरड्रॉप स्टाइल डिस्प्ले नॉच होगा। यह डुअल रियर कैमरा सेटअप के साथ आएगा। एक रिपोर्ट के मुताबिक, इसमें 5.84 इंच का फुल-एचडी+ (1080x2280 पिक्सल) डिस्प्ले होगा, 19:9 आस्पेक्ट रेशियो के साथ। स्मार्टफोन 3 जीबी/ 4 जीबी/ 6 जीबी रैम विकल्प और 32  जीबी/ 64 जीबी/ 128 जीबी स्टोरेज विकल्प के साथ आएगा। इसमें 2900 एमएएच की बैटरी जाएगी। पिछले हिस्से पर प्राइमरी सेंसर 12 मेगापिक्सल का होगा।

Xiaomi Mi Play टीज़र से साफ है कि यह फोन स्नैपड्रैगन प्रोसेसर और बेहतर साउंड क्वालिटी के साथ आएगा। नाम से ऐसा प्रतीत होता है कि Xiaomi Mi Play कंपनी का गेमिंग स्मार्टफोन है। टीज़र यह भी इशारा देता है कि स्मार्टफोन मीडिया केंद्रित फीचर से लैस है।

अफवाहों के बाज़ार में यह भी चर्चा है कि यह फोन Poco F1 का चीनी अवतार होगा। लेकिन टीज़र बिल्कुल ही अलग डिज़ाइन वाले हैंडसेट का है। शाओमी मी प्ले के अलावा Xiaomi रेडमी सीरीज़ के तहत 48 मेगापिक्सल का कैमरा फोन लाने की तैयारी कर रही है। यह स्मार्टफोन ग्लास बैक डिज़ाइन और क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 675 प्रोसेसर के साथ आ सकता है।

 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Duplicate Aadhaar: डुप्लीकेट आधार पर लगेगी लगाम! Bharat ABIS नया टूल करेगा पहचान
  2. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: सेल से पहले ही ₹4 हजार सस्ता मिल रहा है 7000mAh बैटरी वाला Oppo F33 5G
  3. दिवाली से पहले Price Hike का झटका! 1 अक्टूबर से महंगे हो जाएंगे AC, TV, फ्रिज समेत कई सामान
  4. Lava Virat Curve 5G की भारत में सेल आज से, ₹19,999 में दो डिस्प्ले वाला फोन
  5. Vivo V40 Pro Flipkart सेल में ₹2500 सस्ता खरीदें, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  6. प्रीपेड टेलीकॉम यूजर्स को फायदा, सरकार ने बनाया 30 दिन के रिचार्ज का रूल
  7. iPhone 17, iPhone 15 Flipkart BBD सेल में ₹20 हजार तक सस्ते हुए!
  8. Vivo X Fold 6 जल्द होगा भारत और इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च
  9. Honor Magic 9 सीरीज कल होगी लॉन्च, 200MP कैमरा, 11,000mAh बैटरी के साथ फुल फीचर्स लीक
  10. IND vs WI Live: भारत-वेस्ट इंडीज पहला वनडे मैच कुछ ही देर में LIVE, यहां देखें फ्री!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »