शाओमी के इन स्मार्टफोन को मिलेगा एंड्रॉयड नूगा अपडेट

शाओमी के इन स्मार्टफोन को मिलेगा एंड्रॉयड नूगा अपडेट
ख़ास बातें
  • नूगा अपडेट की जानकारी शाओमी के अधिकारी ने वीबो पर दी
  • शाओमी ने नूगा अपडेट की तारीख का खुलासा नहीं किया है
  • हाल ही में शाओमी मी 5एस में नूगा अपडेट जारी किया गया था
विज्ञापन
शाओमी ने एंड्रॉयड नूगा अपडेट मिलने वाले स्मार्टफोन की लिस्ट आधिकारिक तौर पर जारी कर दी है। शाओमी मी 4सी, शाओमी मी 4एस और शाओमी मी नोट में सबसे पहले नूगा अपडेट जारी किया जाएगा। इसके अलावा शाओमी मी नोट 2, शाओमी मी 5एस प्लस और शाओमी मी मैक्स में भी एंड्रॉयड नूगा अपडेट मिलेगा। कंपनी ने वीबो पर इस जानकारी की पुष्टि की।

कंपनी का कहना है कि नूगा अपडेट के लिए बीटा टेस्टिंग पहले से चल रही है। मीयूआई ऑपरेशंस मैनेजर ने वीबो पर पोस्ट में अपडेट जारी होने की किसी तारीख के बारे में तो नहीं बताया।
 
xiaomi

एंड्रॉयड आधारित इन अपडेट को मीयूआई 9 नाम दिया जाएगा। इससे पहले एक लीक तस्वीर से यह खुलासा हुआ था। शाओमी मी 5  में एंड्रॉयड नूगा अपडेट जारी हो चुका है और अब शाओमी के बाकी डिवाइस में भी यह अपडेट जल्द मिलने की उम्मीद है।

ख़ास बात है कि, शाओमी ने आधिकारिक तौर पर रेडमी सीरीज़ में नूगा अपडेट मिलने के बारे में कुछ नहीं बताया है। ऊपर बताए गए शाओमी के इन स्मार्टफोन में 2017 की पहली तिमाही में नूगा अपडेट जारी किया जा सकता है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Apple का पहला स्मार्ट डिस्प्ले HomeView हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  2. Tecno Spark 50S 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, दो कलर्स के मिल सकते हैं ऑप्शन
  3. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹11,000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing Phone 4b फोन, 36 हजार में हुआ था लॉन्च
  4. XElectron लेकर आया टीवी जैसा डिजिटल फोटो फ्रेम, फोन से बदल पाएंगे फोटो
  5. e-SPRINTO G1 लॉन्च, सिंगल चार्ज में 130 किमी तक रेंज, कीमत 1 लाख से भी कम
  6. Oppo Reno X में मिल सकता है वाइड डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल के डुअल कैमरा
  7. 9000mAh बैटरी वाला Redmi Note 17 Pro Refreshed Edition लॉन्च, इसे मिला है ड्रॉप रेजिस्टेंस सर्टिफिकेशन!
  8. JioPC: ₹1 हजार से शुरू प्लान, पुराने लैपटॉप पर मिलेगा 16GB RAM और 1TB क्लाउड स्टोरेज का मजा!
  9. UPI ट्रांजेक्शन पर 15 अक्टूबर से नहीं लगेगी MDR फीस, NPCI ने दिवाली से आगे बढ़ाई तारीख
  10. कौन सा स्मार्टफोन यूज करते हैं राहुल गांधी? वीडियो में दिखा फोन, Samsung यूजर्स को लग सकता है बुरा!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »