Xiaomi Mi Note 3 का सस्ता वेरिएंट आया, इस फोन में हैं दो रियर कैमरे

शाओमी ने सोमवार को अपने मी नोट 3 स्मार्टफोन का कम कीमत वाला नया वेरिएंट लॉन्च कर दिया। Xiaomi Mi Note 3 के 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 1,999 चीनी युआन (करीब 19,500 रुपये) है। नए वेरिएंट की बिक्री चीन में गुरुवार से शुरू होगी।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 21 नवंबर 2017 14:20 IST
शाओमी ने सोमवार को अपने मी नोट 3 स्मार्टफोन का कम कीमत वाला नया वेरिएंट लॉन्च कर दिया। Xiaomi Mi Note 3 के 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 1,999 चीनी युआन (करीब 19,500 रुपये) है। नए वेरिएंट की बिक्री चीन में गुरुवार से शुरू होगी। बता दें कि इससे पहले मी नोट 3 स्मार्टफोन 6 जीबी रैम/64 जीबी स्टोरेज और 6 जीबी रैम/128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट में उपलब्ध था।

सितंबर में लॉन्च किए गए, शाओमी मी नोट 3 में एक 16 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा है। जिसे लेकर कंपनी का दावा है कि इसमें आर्टिफिशयल इंटेलीजेंस आधारित फ़ीचर दिया गया है। फोन में एक फेशियल रिकग्निशन अनलॉक फ़ीचर और चार तरफ़ से कर्व्ड बॉडी है। स्मार्टफोन में  रियर पर दो कैमरे दिए गए हैं जो इस स्मार्टफोन की अहम ख़ासियत भी है।

नए कम कीमत वाले वेरिएंट को लॉन्च करने के अलावा, चीनी कंपनी ने शाओमी मी नोट 3 की कीमतें भी कम कर दी हैं। चीन में मी नोट 3 के ब्लैक कलर वेरिएंट को 6 जीबी रैम/64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट 2,299 चीनी युआन (करीब 22,500 रुपये) और 6 जीबी रैम/128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट 2,599 चीनी युआन (करीब 25,500 रुपये) में बेचा जाएगा।

Xiaomi Mi Note 3 में 5.5 इंच का फुल एचडी आईपीएस एलसीडी डिस्प्ले है। डिज़ाइन के लिहाज से मी नोट 3 हैंडसेट फ्लैगशिप शाओमी मी 6 से काफी मेल खाता है। 3डी कर्व्ड एज सिर्फ किनारे तक सीमित नहीं हैं। टॉप और निचले हिस्से पर भी घुमावदार किनारे हैं। शाओमी मी नोट 3 क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 660 चिपसेट के साथ आता है। कैमरा सेटअप की बात करें तो पिछले हिस्से पर 12 मेगापिक्सल के दो सेंसर हैं। 12 मेगापिक्सल एक कैमरा वाइंड एंगल लेंस वाला है और दूसरा 12 मेगापिक्सल का टेलीफोटो लेंस है जिसकी मदद से 2X ऑप्टिकल जूम मिलता है। आपको ऑप्टिकल इमेज स्टेबलाइज़ेशन और बोकेह इफेक्ट जैसे फीचर मिलेंगे। फ्रंट पैनल पर 16 मेगापिक्सल का सेंसर दिया गया है।
Advertisement

कनेक्टिविटी के लिए फोन में 4जी एलटीई, डुअल-बैंड वाई-फाई 802.11 एसी, ब्लूटूथ 5.0, जीपीएस/ए-जीपीएस और यूएसबी टाइप-सी जैसे फ़ीचर हैं। आपको स्टेंडर्ड वाई-फाई, ब्लूटूथ, एनएफसी, आईआर ब्लास्टर और फिंगरप्रिंट सेंसर मिलेंगे। फोन यूएसबी टाइप-सी पोर्ट के साथ आता है। इसकी बैटरी 3500 एमएएच की है जो क्विक चार्ज 3.0 को सपोर्ट करती है। फोन का डाइमेंशन 152.6x73.95x7.6 मिलीमीटर और वज़न 163 ग्राम है।
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.50 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 660

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

12-मेगापिक्सल

रैम

6 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

3500 एमएएच

ओएस

Android

रिज़ॉल्यूशन

1080x1920 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. भारत में ₹10 हजार महंगे हो सकते हैं Samsung Galaxy S25, Z Fold 8 सीरीज स्मार्टफोन!
  2. Oppo Reno 16T हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6700mAh बैटरी के साथ मिलेगा 120Hz AMOLED डिस्प्ले
  3. Honor Magic 9 Pro Max लॉन्च हुआ 200MP दो कैमरा, 8800mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  4. ₹2508 डिस्काउंट पर मिल रहा Vivo Y सीरीज फोन! 50MP कैमरा, 5500mAh है बैटरी
  5. Nothing Phone (4a) और Phone (4b) के नए बेस वेरिएंट्स भारत में हुए लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  6. Honor Magic 9 Super Edition हुआ लॉन्च, 11,000mAh बैटरी, 200MP ट्रिपल कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग
  7. Flipkart Big Billion Days Sale: Google Pixel 11 सीरीज, Pixel 10a पर डील्स और ऑफर्स आए सामने
  8. RedMagic 12 Pro+ होगा 15 अक्टूबर को लॉन्च, RGB लाइटिंग के साथ धांसू गेमिंग डिजाइन में दिखा टीजर
  9. OnePlus Pad 2 Amazon सेल में सबसे सस्ता! ₹11000 का डिस्काउंट, 9510mAh बैटरी
  10. बच्चों की हर एक्टिविटी पर नजर रखेगा JioShield, ₹1 हजार में 1 साल की सर्विस और वापस मिलेंगे ₹1,000 के वाउचर
  11. 1 स्पीकर में 3 के मजे! Portronics ने भारत में लॉन्च किया AuraTrio, देगा 90W साउंड
  12. Oben Electric ने की 10,000 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स की मैन्युफैक्चरिंग, एक्सपैंशन की तैयारी
  13. HMD 106 Pure लेटेस्ट फीचर फोन हुआ पेश, 1,000mAh बैटरी, कीमत ₹1,100 के करीब!
#ताज़ा ख़बरें
  1. भारत में ₹10 हजार महंगे हो सकते हैं Samsung Galaxy S25, Z Fold 8 सीरीज स्मार्टफोन!
  2. Oppo K14 Plus 5G भारत में आज 12 बजे होगा लॉन्च, 2 घंटे के लिए चलेगी Flash Sale; इतनी होगी कीमत
  3. RedMagic 12 Pro+ होगा 15 अक्टूबर को लॉन्च, RGB लाइटिंग के साथ धांसू गेमिंग डिजाइन में दिखा टीजर
  4. Amazon vs Flipkart Sale: iPhone 17 ₹79,999 में, iPhone 15 ₹63,999 से शुरू, यहां जानें सभी iPhone डील्स
  5. 1 स्पीकर में 3 के मजे! Portronics ने भारत में लॉन्च किया AuraTrio, देगा 90W साउंड
  6. HMD 106 Pure लेटेस्ट फीचर फोन हुआ पेश, 1,000mAh बैटरी, कीमत ₹1,100 के करीब!
  7. ₹2508 डिस्काउंट पर मिल रहा Vivo Y सीरीज फोन! 50MP कैमरा, 5500mAh है बैटरी
  8. Apple की iPhone 18 Pro सीरीज को इस देश में जोरदार रिस्पॉन्स, 13 लाख यूनिट्स से ज्यादा की सेल्स
  9. Oben Electric ने की 10,000 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स की मैन्युफैक्चरिंग, एक्सपैंशन की तैयारी
  10. Xiaomi 18 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 7,200mAh हो सकती है बैटरी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.