Xiaomi Mi Note 2 में है 6 जीबी रैम और 64 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज, जानें सारे स्पेसिफिकेशन

उम्मीद थी कि शाओमी मंगलवार को 6 जीबी रैम, स्नैपड्रैगन 800 सीरीज़ प्रोसेसर और 4000 एमएएच की बैटरी वाला स्मार्टफोन करेगी। और कंपनी द्वारा मी 6 प्लस वेरिएंट लॉन्च किए जाने का अनुमान था। हालांकि, शाओमी ने शायद कुछ और ही योजना बना रखी थी

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 12 जुलाई 2017 10:24 IST
ख़ास बातें
  • शाओमी मी नोट 2 सबसे पहले पिछले साल अक्टूबर में लॉन्च हुआ था
  • फोन की सबसे अहम ख़ासियत है इसका डुअल-एज कर्व्ड डिज़ाइन
  • 2,899 चीनी युआन वाला नया वेरिएंट चीन में खरीदने के लिए उपलब्ध है
उम्मीद थी कि शाओमी मंगलवार को 6 जीबी रैम, स्नैपड्रैगन 800 सीरीज़ प्रोसेसर और 4000 एमएएच की बैटरी वाला स्मार्टफोन करेगी। और कंपनी द्वारा मी 6 प्लस वेरिएंट लॉन्च किए जाने का अनुमान था। हालांकि, शाओमी ने शायद कुछ और ही योजना बना रखी थी। कंपनी ने सभी ख़बरों पर विराम लगाते हुए, मंगलवार को मी नोट 2 का एक नया वेरिएंट लॉन्च किया जिसमें 6 जीबी रैम और 64 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज दी गई है।

याद दिला दें कि शाओमी मी नोट 2 को पिछ्ले साल अक्टूबर में लॉन्च किया गया था। फोन में आगे व पीछे की तरफ़ डुअल-एज कर्व्ड ग्लास हैं। इस स्मार्टफोन को 4 जीबी रैम/64 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज, 6 जीबी रैम/128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट के अलावा ग्लोबल एलटीई ब्रांड सपोर्ट के लिए एक 6 जीबी रैम/128 जीबी स्टोरेज वाला एक ग्लोबल एडिशन लॉन्च किया गया था। अब नए वेरिएंट के साथ ही फोन को उन लोगों के लिए 6 जीबी रैम/64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट में भी उपलब्ध करा दिया गया है। जो लोग 6 जीबी रैम के साथ कम स्टोरेज वाले वेरिएंट को कम कीमत पर खरीदना चाहते थे। स्मार्टफोन चीन में पहले ही खरीदने के लिए उपलब्ध है और इसे सिर्फ ब्लैक कलर वेरिएंट में लॉन्च किया गया था।
 

शाओमी मी नोट 2 कीमत

6 जीबी रैम/64 जीबी स्टोरेज वाले नए शाओमी मी नोट 2 वेरिएंट की कीमत 2,899 चीनी युआन (करीब 27,500 रुपये) रखी गई है। जैसा कि हमने पहले बताया कि यह पुराने वेरिएंट के बीच का एक वेरिएंट है, इसलिए कम कीमत पर 6 जीबी रैम चाहने वालों के लिए इसे एक आकर्षक कीमत पर लॉन्च किया गया है। 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वाले की कीमत 2,799 चीनी युआन (करीब 26,600 रुपये) है। 6 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वाला वेरिएंट 3,299 (करीब 31,300 रुपये) चीनी युआन में मिलता है। ग्लोबल एडिशन, 6 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वाले इस वेरिएंट की कीमत 3,499 चीनी युआन ( करीब 33,200 रुपये) है।
 

शाओमी मी नोट 2 स्पेसिफिकेशन

डुअल सिम वाले शाओमी मी नोट 2 में 5.7 इंच (1080x1920 पिक्सल) का फुल एचडी ओलेड फ्लेक्सिबल डिस्प्ले है। मी नोट 2 में 2.35 गीगाहर्ट्ज़ क्वाड-कोर स्नैपड्रैगन 821 परफॉर्मेंस एडिशन प्रोसेसर का इस्तेमाल किया गया है। हैंडसेट को पावर देने के लिए मौजूद है 4070 एमएएच की बैटरी और यह क्विक चार्ज 3.0 को सपोर्ट करती है। फोन एंड्रॉयड 6.0 मार्शमैलो आधारित मीयूआई 8 पर चलता है। फोन के होम बटन में ही एक फिंगरप्रिंट सेंसर है।

इस फोन में 22.56 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है जो सोनी आईएमएक्स318 एक्समोर आरएस सेंसर, एफ/2.0 अपर्चर, पीडीएएफ और ईआईएस से लैस है। सेल्फी और वीडियो चैटिंग के लिए मौजूद है आईएमएक्स268 एक्समॉर आरएस और एफ/2.0 अपर्चर वाला 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा। इस कैमरे में ग्रुप सेल्फी फ़ीचर और ऑटो ब्यूटिफाई फ़ीचर मौजूद है। कनेक्टिविटी के लिए मी नोट 2 में एनएफसी कनेक्टिविटी, मी पे सपोर्ट, ब्लूटूथ 4.2, जीपीएस/ए-जीपीएस, वाई-फाई 802.11 एसी और यूएसबी टाइप-सी जैसे फ़ीचर हैं।
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.70 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 821

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

22.56-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

4070 एमएएच

ओएस

Android

रिज़ॉल्यूशन

1080x1920 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Sale में ₹4599 सस्ता खरीदें Oppo का 8000mAh बैटरी वाला फोन!
  2. Rogbid की सस्ती स्मार्टवॉच AMOLED स्क्रीन, GPS, IP67 रेटिंग के साथ लॉन्च
  3. Motorola Edge 70 Neo में मिल सकती है 7,000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा
  4. Flipkart दिवाली सेल: ₹25 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा Samsung का फ्लैगशिप फोन
  5. iPhone 18e में मिल सकता है 6.12 इंच डिस्प्ले, 24 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा
#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹14249 में मिल रहा 7000mAh बैटरी वाला Realme का 5G फोन, Flipkart दिवाली सेल में बंपर ऑफर
  2. Rogbid की सस्ती स्मार्टवॉच AMOLED स्क्रीन, GPS, IP67 रेटिंग के साथ लॉन्च
  3. Flipkart Sale में ₹4599 सस्ता खरीदें Oppo का 8000mAh बैटरी वाला फोन!
  4. Apple ने भारत में लॉन्च किया नया iMac, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  5. Apple ने भारत में लॉन्च किया MacBook Pro का नया वर्जन, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  6. iPhone 18e में मिल सकता है 6.12 इंच डिस्प्ले, 24 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा
  7. 10000mAh की विशाल बैटरी वाला Redmi K100 लॉन्च, 16GB RAM के साथ गजब फीचर्स से लैस
  8. ₹12 हजार छूट के साथ मिल रहा 48 मेगापिक्सल कैमरा वाला iPhone 17 Pro, जल्द करें लिमिटेड है डील
  9. Motorola Edge 70 Neo में मिल सकती है 7,000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा
  10. धरती पर ये चीज हो जाएगी सबसे महंगी, एलन मस्क ने क्यों बताया, रोबोट के लिए होगी बंपर डिमांड
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.