Xiaomi Mi Mix 3 होगा 25 अक्टूबर को लॉन्च

चीनी कंपनी Xiaomi अपने अगले स्मार्टफोन Xiaomi Mi Mix 3 को 25 अक्टूबर को लॉन्च करेगी। कंपनी ने जानकारी दी है कि शाओमी मी मिक्स फ्लैगशिप सीरीज़ का तीसरा स्मार्टफोन इस दिन चीन में लॉन्च किया जाएगा।

विज्ञापन
Ankit Chawla, अपडेटेड: 16 अक्टूबर 2018 17:03 IST
ख़ास बातें
  • शाओमी मी मिक्स 3 का शुरुआती वेरिएंट 6 जीबी रैम व 64 जीबी स्टोरेज वाला
  • Xiaomi ने खुद ही Xiaomi Mi Mix 3 के कुछ फीचर का टीज़र ज़ारी किया है
  • 5जी सपोर्ट के साथ आएगा शाओमी मी मिक्स 3
चीनी कंपनी Xiaomi अपने अगले स्मार्टफोन Xiaomi Mi Mix 3 को 25 अक्टूबर को लॉन्च करेगी। कंपनी ने जानकारी दी है कि शाओमी मी मिक्स फ्लैगशिप सीरीज़ का तीसरा स्मार्टफोन इस दिन चीन में लॉन्च किया जाएगा। गौर करने वाली बात है कि इस महीने ही लीक हुए एक टीज़र से पता चला था कि Xiaomi Mi Mix 3 को नानजिंग स्पोर्ट्स सेंटर में पेश किया जाएगा। मी मिक्स सीरीज़ की विरासत को आगे बढ़ाते हुए इस फोन को भी बिना बेज़ल वाले डिज़ाइन और दमदार हार्डवेयर स्पेसिफिकेशन के साथ पेश किया जाएगा।

लॉन्च की खबर Xiaomi के आधिकारिक वीबो पेज से दी गई है। इसके अलावा शाओमी के ग्लोबल प्रवक्ता डोनावन सुंग ने भी इसकी पुष्टि की है। शाओमी मी मिक्स 3 को अभी लॉन्च होने में थोड़ा वक्त बाकी है, लेकिन इस हैंडसेट के बारे में कई जानकारियां पहले ही लीक हो चुकी हैं। कंपनी द्वारा मंगलवार को जारी किए गए टीज़र से पता चला है कि स्मार्टफोन 5जी सपोर्ट के साथ आएगा। इसके अलावा शाओमी के प्रेसिडेंट लिन बिन ने इसके कैमरा स्लाइडर का टीज़र ज़ारी किया था। यह Honor Magic 2 जैसा होगा, ना कि Oppo Find X के कैमरा स्लाइडर जैसा।
Advertisement

कैमरा स्लाइडर में संभवतः फ्रंट और रियर कैमरे को जगह मिलेगी। यह अनुमान शाओमी द्वारा बेज़ल से मुक्त डिस्प्ले दिए जाने के दावे के आधार पर लगाया गया है। इसमें कोई डिस्प्ले नॉच भी नहीं होगा।

Xiaomi ने खुद ही Xiaomi Mi Mix 3 के कुछ फीचर का टीज़र ज़ारी किया है। इनमें से एक है 5जी सपोर्ट। इसके अलावा टीज़र में “10G” टेक्स्ट का इस्तेमाल हुआ है जो स्मार्टफोन में 10 जीबी रैम होने की ओर इशारा है। अगर यह अनुमान सही साबित होता है तो शाओमी मी मिक्स 3 हैंडसेट 10 जीबी रैम के साथ आने वाला दुनिया का पहला फोन होगा। ज्ञात हो कि Oppo Find X को टीना पर 10 जीबी रैम के साथ लिस्ट किया गया है।
Advertisement
 

Xiaomi Mi Mix 3 की कथित कीमत

शाओमी का शुरुआती वेरिएंट 6 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वाला होगा। इसकी कीमत 510 डॉलर (करीब 37,600 रुपये) होगी। फोन के 6 जीबी रैम/ 128 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज वेरिएंट को 555 डॉलर (करीब 40,900 रुपये), 8 जीबी रैम/ 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को 600 डॉलर (करीब 44,200 रुपये) और 8 जीबी रैम/ 256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को 645 डॉलर (करीब 47,500 रुपये) में बेचा जाएगा।
 

Xiaomi Mi Mix 3 के कथित स्पेसिफिकेशन

Xiaomi Mi Mix 3 में सैमसंग के क्वाडएचडी+ एमोलेड पैनल दिए जाने की उम्मीद है। फोन में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 845 प्रोसेसर, 8 जीबी तक रैम, 256 जीबी तक स्टोरेज और 20 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिए जाने की उम्मीद है। वैसे, सारे स्पेसिफिकेशन का खुलासा लॉन्च इवेंट में हो जाएगा।
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.39 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 845

फ्रंट कैमरा

24-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

12-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल

रैम

6 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

3850 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 8.1

रिज़ॉल्यूशन

1080x2340 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹3000 सस्ता मिल रहा Ai+ Nova 2 Ultra 5G, Flipkart दिवाली सेल में कमाल ऑफर
  2. Vivo V80 FE में होगी 8GB रैम, Dimensity 7400 Turbo चिप! Geekbench में स्पॉट
  3. Vivo Y6k नया बजट फोन लॉन्च हुआ 13MP कैमरा, 6500mAh बैटरी के साथ, IP65 रेटिंग
  4. Amazon Sale 2026 में ₹12,000 से सस्ते मिल रहे Samsung फोन! 5000mAh बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Sale 2026 में ₹12,000 से सस्ते मिल रहे Samsung फोन! 5000mAh बैटरी
  2. दिवाली पर 5 एस्टरॉयड आ रहे धरती के करीब! जानें कितना है खतरा
  3. Vivo ला रही 44W फास्ट चार्जिंग फीचर वाला नया टैबलेट! यहां आया नजर
  4. इलेक्ट्रिक कार का स्पीड में विश्व रिकॉर्ड! BYD Yangwang U9 Xtreme दौड़ी 503.17km/h की रफ्तार से
  5. Panasonic ने 100 घंटे की बैटरी वाले वायरलैस हेडफोन किए लॉन्च, जानें कीमत
  6. दिवाली पर 14 हजार सोने, चांदी के सिक्के हर घंटे बिके! ऑनलाइन शॉपिंग ने बदला त्यौहारों का अंदाज
  7. Huawei के नए ईयरबड्स 80 घंटे की बैटरी लाइफ के साथ लॉन्च, 52dB ANC फीचर
  8. Vivo V80 FE में होगी 8GB रैम, Dimensity 7400 Turbo चिप! Geekbench में स्पॉट
  9. Vivo Y6k नया बजट फोन लॉन्च हुआ 13MP कैमरा, 6500mAh बैटरी के साथ, IP65 रेटिंग
  10. ₹3000 सस्ता मिल रहा Ai+ Nova 2 Ultra 5G, Flipkart दिवाली सेल में कमाल ऑफर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.