Xiaomi Mi MIX 2 की बिक्री आज फिर

शाओमी ने हाल ही में भारतीय मार्केट में अपने बेहद ही पतले बेज़ल वाले शाओमी मी मिक्स 2 हैंडसेट को लॉन्च किया था। 35,999 रुपये वाले इस स्मार्टफोन को पहली बार 17 अक्टूबर को बेचा गया था।

Xiaomi Mi MIX 2 की बिक्री आज फिर
ख़ास बातें
  • 35,999 रुपये वाले इस स्मार्टफोन को पहली बार 17 अक्टूबर को बेचा गया था
  • फ्लिपकार्ट और शाओमी की अपनी वेबसाइट मी डॉट कॉम पर उपलब्ध होगा
  • मी मिक्स 2 को 5.99 इंच डिस्प्ले के साथ पेश किया गया है
विज्ञापन
शाओमी ने हाल ही में भारतीय मार्केट में अपने बेहद ही पतले बेज़ल वाले शाओमी मी मिक्स 2 हैंडसेट को लॉन्च किया था। 35,999 रुपये वाले इस स्मार्टफोन को पहली बार 17 अक्टूबर को बेचा गया था। अब यह फोन मंगलवार को दोपहर 12 बजे ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट और शाओमी की अपनी वेबसाइट मी डॉट कॉम पर उपलब्ध होगा।
 

शाओमी मी मिक्स 2 पर दिए गए हैं ये ऑफर

फ्लिपकार्ट और मी डॉट कॉम पर शाओमी की ओर से बिना ब्याज वाले ईएमआई का भी विकल्प दिया गया है। फ्लिपकार्ट पर ग्राहक इस हैंडसेट की कीमत का भुगतान एचडीएफसी बैंक क्रेडिट कार्ड या डेबिट कार्ड से करते हैं तो उन्हें 10 फीसदी इंस्टेंट डिस्काउंट मिलेगा। मी डॉट कॉम पर कंपनी हंगामा म्यूजिक का 12 महीने का सब्सक्रिप्शन भी मुफ्त दे रही है।
 

Xiaomi Mi MIX 2 के फीचर

Xiaomi Mi Mix 2 में शाओमी मी मिक्स की तुलना में छोटी बॉडी है। पुराना वेरिएंट 6.4 डिस्प्ले वाला था जबकि मी मिक्स 2 को 5.99 इंच डिस्प्ले के साथ पेश किया गया है। स्मार्टफोन सुपर ब्लैक रंग में मिलेगा। इसमें फ्रंट और रियर कैमरे पर सुपर ब्लैक लेंस कोटिंग ही मौज़ूद है। स्मार्टफोन के फ्रेम बनाने में 7 सीरीज़ एल्यूमीनियम का इस्तेमाल हुआ है। मी मिक्स 2 का फ्रंट कैमरा फेसियल रिकग्निशन तकनीक से लैस है।


Xiaomi Mi MIX 2 के स्पेसिफिकेशन

डुअल सिम Xiaomi Mi MIX 2 में 5.99 इंच का क्वाडएचडी (1440x2880 पिक्सल) 18:9 डिस्प्ले है। इसमें स्नैपड्रैगन 835 प्रोसेसर के साथ 6 जीबी रैम दिए गए हैं। रियर पैनल पर 12 मेगापिक्सल का सोनी आईएमएक्स386 सेंसर मौज़ूद है। यह चार एक्सिस वाले ऑप्टिकल इमेज स्टेबलाइज़ेशन के साथ आता है। फ्रंट पैनल पर आपको 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलेगा जो फेश्यिल रिकॉग्निशन के साथ आता है।

स्टोरेज बढ़ाई नहीं जा सकती। कनेक्टिविटी फीचर में 4जी एलटीई, डुअल-बैंड वाई-फाई 802.11 एसी, जीपीएस/ ए-जीपीएस, ब्लूटूथ वी5.0 और यूएसबी टाइप-सी शामिल हैं।

Xiaomi Mi MIX 2 का डाइमेंशन 151.8x75.5x7.7 मिलीमीटर है और वज़न 185 ग्राम। बैटरी 3400 एमएएच की है। आपको एक्सेलेरोमीटर, एंबियंट लाइट सेंसर, बैरोमीटर, डिजिटल कंपास, जायरोस्कोप और अल्ट्रासॉनिक प्रॉक्सिमिटी सेंसर मिलेंगे।
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Head-turning design
  • Good display and performance
  • Great battery life
  • कमियां
  • Disappointing cameras
  • Awkward placement of selfie camera
डिस्प्ले5.99 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 835
फ्रंट कैमरा5-मेगापिक्सल
रियर कैमरा12-मेगापिक्सल
रैम6 जीबी
स्टोरेज128 जीबी
बैटरी क्षमता3400 एमएएच
ओएसAndroid
रिज़ॉल्यूशन1080x2160 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. भारत में ₹10 हजार महंगे हो सकते हैं Samsung Galaxy S25, Z Fold 8 सीरीज स्मार्टफोन!
  2. Oppo Reno 16T हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6700mAh बैटरी के साथ मिलेगा 120Hz AMOLED डिस्प्ले
  3. Honor Magic 9 Pro Max लॉन्च हुआ 200MP दो कैमरा, 8800mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  4. ₹2508 डिस्काउंट पर मिल रहा Vivo Y सीरीज फोन! 50MP कैमरा, 5500mAh है बैटरी
  5. Nothing Phone (4a) और Phone (4b) के नए बेस वेरिएंट्स भारत में हुए लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  6. Honor Magic 9 Super Edition हुआ लॉन्च, 11,000mAh बैटरी, 200MP ट्रिपल कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग
  7. Flipkart Big Billion Days Sale: Google Pixel 11 सीरीज, Pixel 10a पर डील्स और ऑफर्स आए सामने
  8. RedMagic 12 Pro+ होगा 15 अक्टूबर को लॉन्च, RGB लाइटिंग के साथ धांसू गेमिंग डिजाइन में दिखा टीजर
  9. OnePlus Pad 2 Amazon सेल में सबसे सस्ता! ₹11000 का डिस्काउंट, 9510mAh बैटरी
  10. बच्चों की हर एक्टिविटी पर नजर रखेगा JioShield, ₹1 हजार में 1 साल की सर्विस और वापस मिलेंगे ₹1,000 के वाउचर
  11. 1 स्पीकर में 3 के मजे! Portronics ने भारत में लॉन्च किया AuraTrio, देगा 90W साउंड
  12. Oben Electric ने की 10,000 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स की मैन्युफैक्चरिंग, एक्सपैंशन की तैयारी
  13. HMD 106 Pure लेटेस्ट फीचर फोन हुआ पेश, 1,000mAh बैटरी, कीमत ₹1,100 के करीब!
#ताज़ा ख़बरें
  1. भारत में ₹10 हजार महंगे हो सकते हैं Samsung Galaxy S25, Z Fold 8 सीरीज स्मार्टफोन!
  2. Oppo K14 Plus 5G भारत में आज 12 बजे होगा लॉन्च, 2 घंटे के लिए चलेगी Flash Sale; इतनी होगी कीमत
  3. RedMagic 12 Pro+ होगा 15 अक्टूबर को लॉन्च, RGB लाइटिंग के साथ धांसू गेमिंग डिजाइन में दिखा टीजर
  4. Amazon vs Flipkart Sale: iPhone 17 ₹79,999 में, iPhone 15 ₹63,999 से शुरू, यहां जानें सभी iPhone डील्स
  5. 1 स्पीकर में 3 के मजे! Portronics ने भारत में लॉन्च किया AuraTrio, देगा 90W साउंड
  6. HMD 106 Pure लेटेस्ट फीचर फोन हुआ पेश, 1,000mAh बैटरी, कीमत ₹1,100 के करीब!
  7. ₹2508 डिस्काउंट पर मिल रहा Vivo Y सीरीज फोन! 50MP कैमरा, 5500mAh है बैटरी
  8. Apple की iPhone 18 Pro सीरीज को इस देश में जोरदार रिस्पॉन्स, 13 लाख यूनिट्स से ज्यादा की सेल्स
  9. Oben Electric ने की 10,000 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स की मैन्युफैक्चरिंग, एक्सपैंशन की तैयारी
  10. Xiaomi 18 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 7,200mAh हो सकती है बैटरी
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »