शाओमी एमआई मैक्स की नई तस्वीरें लॉन्च से पहले सार्वजनिक

शाओमी एमआई मैक्स की नई तस्वीरें लॉन्च से पहले सार्वजनिक
विज्ञापन
शाओमी के नए स्मार्टफोन शाओमी एमआई मैक्स को लॉन्च होने में कुछ समय ही बाकी है। फोन को 10 मई को लॉन्च किया जाना है। फोन के स्पेसिफिकेशन और फ़ीचर को लेकर लगभग सारी जानकारी पहला ही पता चल चुकी है। अब कंपनी ने फोन की ग्रिप और बैटरी लाइफ के बारे में नया दावा किया है। इसके अलावा शाओमी के सीईओ ली जुन ने शाओमी के नए स्मार्टफोन की तस्वीरें भी जारी की हैं।

इसके अलावा कंपनी द्वारा एक लेटेस्ट ट्वीट में कहा गया है, ''बड़े डिस्प्ले के बावजूद फोन पकड़ने में सुविधाजनक है और फोन में पूरे दिन तक चलने वाली बैटरी लाइफ मिलेगी। ''

शाओमी के सीईओ ली जुन ने अपने वीबो अकाउंट पर शाओमी एमआई मैक्स स्मार्टफोन की नई कलरफुल तस्वीरें पोस्ट की हैं। फोन में 6.44 इंच का बड़ा स्क्रीन दिख रहा है। ली द्वारा पोस्ट की गई सभी तस्वीरों में फोन का डिस्प्ले ही दिख रहा है। इससे पहले भी ली ने शाओमी एमआई मैक्स की तस्वीरें पोस्ट की हैं।
 
mi max lei jun weibo 1

हाल ही में शाओमी एमआई मैक्स स्मार्टफोन चीन की रेगुलेटरी एजेंसी टीना पर लिस्ट हुआ था। इस हैंडसेट में 6.44 इंच का फुल-एचडी (1080 x 1920 पिक्सल) रिज़ॉल्यूशन डिस्प्ले है। जानकारी सामने आई है कि यह 1.4 गीगाहर्ट्ज़ हेक्सा-कोर स्नैपड्रैगन 650 प्रोसेसर और एड्रेनो 510 जीपीयू से लैस है। इस हैंडसेट के दो वेरिएंट होंगे। एक 2 जीबी रैम/16 जीबी रॉम से लैस है और दूसरा 3 जीबी रैम/ 32 जीबी रॉम से।

हैंडसेट में 16 मेगापिक्सल का रियर और 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा होने का पता चला है। फिंगरप्रिंट स्कैनर हैंडसेट के रियर हिस्से पर मौजूद है और इसमें 4000 एमएएच की बैटरी दी गई है। इसमें एंड्रॉयड 6.0.1 पर आधारित एमआईयूआई 8 का इस्तेमाल किया गया है। अनुमान लगाया जा रहा है कि शाओमी एमआई मैक्स के 2 जीबी रैम वाले वेरिएंट की कीमत करीब 200 डॉलर (करीब 13,000 रुपये) होगी।

शाओमी ने पुष्टि की है कि वह 10 मई को एमआईयूआई रॉम का नया वर्ज़न लॉन्च करेगी। इसी दिन एमआई मैक्स को भी लॉन्च किया जाना है। फोरम पोस्ट के जरिए कंपनी ने यह भी जानकारी दी थी कि 10 मई को नए एमआई बैंड 2 को भी पेश किया जाएगा। हालांकि, बाद में को खबर आई कि कुछ कारणों की वजह से इस वियरबेल को लॉन्च करने में और वक्त लगेगा।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Xiaomi, Xiaomi Mi Max Mobile, Xiaomi Mi Max Leak, Android
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Xiaomi Smart Band 11 Active Launched: एक बार चार्ज करने पर 21 दिन चलेगा फिटनेस ट्रैकर, 50 स्पोर्ट्स मोड भी मिलेंगे!
  2. Ugreen लाई पहला स्मार्ट स्पीकर, खूबसूरत ग्रे कलर में, ब्लूटूथ, AI असिस्टेंट का सपोर्ट!
  3. 12,700mAh बैटरी और 4K 144Hz स्क्रीन वाला Lenovo Yoga Tab Plus Gen 2 लॉन्च, जानें कीमत
  4. Oppo A7 Pro होगा 11 सितंबर को लॉन्च, 8000mAh बैटरी , IP69K रेटिंग!
  5. महिलाओं के लिए खास हेल्थ फीचर्स वाला Xiaomi Smart Band 11 पेश, 21 दिनों तक चलेगी बैटरी
  6. BGMI में फ्री Rewards चाहिए तो ये 50 Codes आएंगे काम, देर की तो हाथ से निकल सकता है Ducky Fighter Set
  7. Apple-Samsung की स्मार्टवॉच को टक्कर देने आई Motorola की Watch Ultra, eSIM सपोर्ट भी मौजूद; जानें कीमत
  8. स्मार्टफोन नहीं फैशन स्टेटमेंट है Motorola का नया Razr Swarovski Edition, 35 क्रिस्टल से सजा फ्लिप फोन
  9. 10000mAh बैटरी वाला Poco X8 Power 5G हुआ लॉन्च, 50MP कैमरा के साथ गजब हैं फीचर्स, जानें कीमत
  10. GPT-6 Astra: OpenAI का सबसे इंटेलिजेंट AI मॉडल लॉन्च, इंसानों की तरह सोचकर कंप्यूटर पर करता है काम
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »