शाओमी मी मैक्स 3 होगा 5500 एमएएच बैटरी, वायरलेस चार्जिंग और आइरिस स्कैनर से लैसः रिपोर्ट

बीते साल दिसंबर से शाओमी मी मैक्स 3 के बारे में जानकारी लीक हो रही है। माना जा रहा है कि यह चीनी कंपनी शाओमी के अगले प्रोडक्ट में से एक होगा। इस दौरान शाओमी मी मिक्स 2एस और शाओमी मी 7 के बारे में भी जानकारी सामने आई है।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 23 फरवरी 2018 12:32 IST
ख़ास बातें
  • हैंडसेट में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 660 चिपसेट दिया जाएगा
  • मी मैक्स की बैटरी क्षमता 5500 एमएएच की होगी
  • शाओमी मी मैक्स 3 में वायरलेस चार्जिंग दिए जाने का दावा किया गया है
बीते साल दिसंबर से शाओमी मी मैक्स 3 के बारे में जानकारी लीक हो रही है। माना जा रहा है कि यह चीनी कंपनी शाओमी के अगले प्रोडक्ट में से एक होगा। इस दौरान शाओमी मी मिक्स 2एस और शाओमी मी 7 के बारे में भी जानकारी सामने आई है। अब मी मैक्स 3 हैंडसेट के स्पेसिफिकेशन और फीचर के बारे में जानकारी मिली है। ताज़ा रिपोर्ट से पता चला है कि शाओमी का यह स्मार्टफोन वायरलेस चार्जिंग और आइरिस स्कैनर जैसे कई मज़ेदार फीचर के साथ आएगा।

एक्सडीए डेवलपर्स ने शाओमी मी मैक्स 3 के स्पेसिफिकेशन के बारे में फंकी हुवावे द्वारा हासिल किए गए फर्मवेयर फाइल के आधार पर दावा किया गया है। फाइल के मुताबिक, हैंडसेट में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 660 चिपसेट दिया जाएगा। हालांकि, स्नैपड्रैगन 630 प्रोसेसर दिए जाने की भी संभावना है। मी मैक्स की बैटरी क्षमता 5500 एमएएच की होगी। ध्यान रहे कि शाओमी मी मैक्स 2 में 5300 एमएएच की बैटरी है। रिपोर्ट से यह भी पता चला है कि स्मार्टफोन में 18:9 आस्पेक्ट रेशियो वाला डिस्प्ले होगा। इससे पहले भी 6.99 इंच के डिस्प्ले के साथ इसी क्षमता की बैटरी दिए जाने का दावा किया गया था।

अब शाओमी मी मैक्स 3 में वायरलेस चार्जिंग दिए जाने को लेकर भी दावा किया गया है। Xiaomi पिछले साल ही वायरलेस पावर कंसोर्टियम का हिस्सा बनी थी। इसका मतलब है कि शाओमी मी मैक्स 3, ची वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट करने वाला कंपनी का पहला हैंडसेट होगा। एक्सडीए डेवलपर्स ने फर्मवेयर में इस फीचर से संबंधित दो सबूत पाए। रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि शाओमी मी 7 में भी इस तकनीक को दिए जाने की उम्मीद है।

रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि शाओमी मी मैक्स 3 में सोनी आईएमएक्स363 सेंसर या सैमसंग S5K217+S5K5E8 डुअल कैमरा सेटअप दिया जा सकता है। रिपोर्ट में बताया गया है कि सैमसंग में एस5के4एच7 सेंसर होगा। इसके अलावा शाओमी मी मिक्स 3 ऑमनीविज़न 2281 आइरिस स्कैनर होगा।
Advertisement

फर्मवेयर फाइल से यह भी पता चला है कि फोन लेटेस्ट एंड्रॉयड 8.1 ओरियो पर चलेगा। डुअल सिम स्लॉट, डुअल एसडी कार्ड सपोर्ट, आईआर ब्लास्टर और एलईडी लाइट नोटिफिकेशन के बारे में भी जानकारी मिली है।
Advertisement

याद रहे कि पुरानी रिपोर्ट में शाओमी मी मैक्स 3 को जून 2018 में 1,699 चीनी युआन (करीब 17,400 रुपये) में लॉन्च किए जाने की उम्मीद है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo ने लॉन्च किया 9,020mAh बैटरी वाला फोन, Snapdragon चिप और 12GB RAM के साथ आया Y600K Turbo
  2. boAt ने भारत में ₹1,999 शुरू होने वाले पावरबैंक किए लॉन्च, 20,000mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स
  3. Honor X5ds लॉन्च हुआ 6,000mAh बैटरी, 2 डिस्प्ले के साथ, IP52 रेटिंग
  4. Honor का सस्ता टैबलेट Honor Pad X7b लॉन्च, 8,000mAh बैटरी, Snapdragon चिप
  5. इलेक्ट्रिक कारों की सेल्स में 90 प्रतिशत से ज्यादा की बढ़ोतरी, टाटा मोटर्स का पहला रैंक बरकरार
  6. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
#ताज़ा ख़बरें
  1. टेलीकॉम कंपनियों को वेबसाइट, ऐप पर दिखाने होंगे TRAI के ऑर्डर वाले टैरिफ प्लान
  2. भारत में Tesla के मॉडल Y की बढ़ी डिमांड, 1,000 यूनिट्स से ज्यादा हुई सेल्स
  3. इलेक्ट्रिक कारों की सेल्स में 90 प्रतिशत से ज्यादा की बढ़ोतरी, टाटा मोटर्स का पहला रैंक बरकरार
  4. Boat Apex Powerbank सीरीज लॉन्च, 20000mAh की बैटरी के साथ वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट
  5. Xiaomi दीवाली के मौके पर लाया स्पेशल ऑफर्स, सस्ते में मिलेंगे स्मार्टफोन, जानें कितनी होगी बचत
  6. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  7. Samsung का नया AC लॉन्च, कूलिंग के साथ क्लीन एयर भी, बदल जाएगा घर का एस्थेटिक्स
  8. boAt ने भारत में ₹1,999 शुरू होने वाले पावरबैंक किए लॉन्च, 20,000mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स
  9. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  10. Meta Ray-Ban से फिल्माए जा रहे थे महिलाओं के वीडियो! कंपनी ने लगाई सेल पर रोक
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.