Xiaomi Mi Max 2 में 5349 एमएएच की बैटरी होने का दावा

शाओमी मी मैक्स 2 को 25 मई को लॉन्च किए जाने की उम्मीद है। दूसरी तरफ, शाओमी के इस हैंडसेट के बारे में जानकारियां सार्वजनिक होने का सिलसिला ज़ारी है।

विज्ञापन
संदीप कुमार सिन्हा, अपडेटेड: 23 मई 2017 19:12 IST
ख़ास बातें
  • शाओमी मी मैक्स 2 को 25 मई को लॉन्च किए जाने की उम्मीद है
  • चीनी टिप्सटर कुमामोटो ने शाओमी मी मैक्स 2 की बैटरी को लेकर किया दावा
  • चीनी टिप्सटर ने सोशल मीडिया साइट वीबो पर पर यह जानकारी सार्वजनिक की
शाओमी मी मैक्स 2 को 25 मई को लॉन्च किए जाने की उम्मीद है। दूसरी तरफ, शाओमी के इस हैंडसेट के बारे में जानकारियां सार्वजनिक होने का सिलसिला ज़ारी है। ताज़ा लीक Xiaomi Mi Max 2 की बैटरी के बारे में है। अब तक दावा किया जाता रहा है कि Xiaomi Mi Max का अपग्रेड वेरिएंट 5000 एमएएच की बैटरी के साथ आएगा। लेकिन चीनी टिप्सटर कुमामोटो ने दावा किया है कि कंपनी मी मैक्स 2 की बैटरी क्षमता 500 एमएएच से बढ़ा देगी। शाओमी मी मैक्स 2 हैंडसेट 5349 एमएएच की बैटरी से लैस होगा।

इस चीनी टिप्सटर ने स्थानीय सोशल मीडिया साइट वीबो पर पर यह जानकारी सार्वजनिक की है। Xiaomi Mi Max 2 के अलावा उन्होंने इस फैबलेट के प्रोसेसर के बारे में भी दावा किया है। उनका दावा है कि यह स्नैपड्रैगन 626 चिपसेट के साथ आएगा। ये सारी जानकारियां गिज़्मोचाइना द्वारा दी गई हैं।
Advertisement

घरेलू मार्केट में Xiaomi Mi Max 2 के बारे में कई जानकारियां सामने आ चुकी हैं। यह अपने पुराने वेरिएंट की तरह बड़े डिस्प्ले के साथ आएगा। इसमें भी 6.44 इंच का डिस्प्ले होने की संभावना है। कयास लगाए जा रहे हैं कि इस हैंडसेट के दो वेरिएंट होंगे और दोनों में अलग-अलग चिपसेट का इस्तेमाल किया जाएगा-स्नैपड्रैगन 626 के साथ 4 जीबी रैम या स्नैपड्रैगन 660 चिपसेट के साथ 6 जीबी रैम।

दावा किया गया है कि यह फोन एंड्रॉयड 7.1.1 नूगा पर आधारित मीयूआई 9 पर चलेगा। इसमें 12 मेगापिक्सल का रियर और 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा होगा। वैसे, इन स्पेसिफिकेशन की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। सारे फ़ीचर जानने के लिए हमें 25 मई तक का इंतज़ार करना चाहिए।
Advertisement

पिछले महीने इस हैंडसेट की तस्वीरें भी लीक हुईं थीं। ये तस्वीरें वीबो पर लीक हुईं, लेकिन इनसे डिवाइस के अगले हिस्से के बारे में कुछ भी पता नहीं चलता है। मी मैक्स 2 में एक फुल मेटल बॉडी हो सकती है। फोन के रियर पर सबसे ऊपर दांयें कोने में कैमरा और फ्लैश हो सकता है। इसके अलावा, इन तस्वीरों से डिवाइस के निचले किनारे पर डुअल स्पीकर ग्रिल और एक यूएसबी टाइप-सी पोर्ट होने का पता चलता है। डिवाइस के ऊपरी हिस्से पर एक 3.5 एमएम ऑडियो जैक है। पिछले वेरिएंट की तरह ही, रियर पर बींचोबीच एक फिंगरप्रिंट सेंसर है। माइक्रो-यूएसबी को यूएसबी टाइप-सी पोर्ट से बदल दिया गया है। पिछले वेरिएंट की तुलना में नए फोन के डिज़ाइन में शायद ही कोई बदलाव हुआ है। गौर करने वाली बात है कि, कैमरा और फ्लैश पुरानी जगह पर ही है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Xiaomi Pad 9 और Pad 9 Pro हुए लॉन्च; पावरफुल प्रोसेसर, 11,000mAh बैटरी और 144Hz डिस्प्ले का मिलेगा कॉम्बो
  2. ₹25 हजार सस्ता मिल रहा 45 हजार एमआरपी वाला Vivo 5G फोन! 50MP दो कैमरा, 6500mAh बैटरी
  3. Xiaomi ने लॉन्च किए 98-इंच तक के नए Mini LED TV मॉडल्स, गेमर्स के लिए भर-भर के फीचर्स, Supreme Edition भी आया
  4. OnePlus 16 में मिलेगा 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले महीने होगा लॉन्च
  5. itel ने मात्र 1059 में नया फोन किया लॉन्च, 9 भाषाओं में करेगा सपोर्ट
  6. Samsung का फ्लैगशिप अल्ट्रा फोन मिल रहा ₹47,000 सस्ता, ऐसे उठाएं ऑफर का लाभ
  7. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: आज से इन 6 स्मार्टफोन पर मिलेगी Early Bird Deal, कीमत ₹8,999 से शुरू
#ताज़ा ख़बरें
  1. ड्राइविंग लाइसेंस-मोबाइल लिंक नहीं किया तो रद्द होगा DL? वायरल खबर की जानें सच्चाई
  2. ₹25 हजार सस्ता मिल रहा 45 हजार एमआरपी वाला Vivo 5G फोन! 50MP दो कैमरा, 6500mAh बैटरी
  3. Gym और स्पोर्ट्स खेलने वालों के लिए Cult ने लॉन्च की मसाज गन, फुल चार्ज में चलेगी 5 घंटे!
  4. क्रिप्टो एक्सचेंज BitBank पर अमेरिका ने लगाया बैन, ईरान से है लिंक
  5. UPI की वॉल्यूम पर MDR से बड़ा असर नहीं, 10 प्रतिशत मर्चेंट्स डाल सकते हैं कॉस्ट का भार: NPCI
  6. Apple के 20th एनिवर्सरी iPhone में मिल सकता है क्वाड-कर्व्ड डिस्प्ले
  7. Samsung का फ्लैगशिप अल्ट्रा फोन मिल रहा ₹47,000 सस्ता, ऐसे उठाएं ऑफर का लाभ
  8. Sennheiser Momentum 5 Wireless, Momentum True Wireless 5 लॉन्च, 2 दिन से ज्यादा चलेगी बैटरी, शोर नहीं करेगा परेशान
  9. Wozoyo का 100 नए प्रोडक्ट्स लॉन्च करने और 50 करोड़ डॉलर के रेवेन्यू का टारगेट
  10. Ray-Ban Meta (Gen 3) लॉन्च, पहले से ज्यादा समय तक रिकॉर्ड कर पाएंगे वीडियो, गजब के स्टाइलिश फ्रेम भी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.