शाओमी एमआई कम्युनिटी भारत में 20 जून को होगी लॉन्च

विज्ञापन
नैना गुप्ता, अपडेटेड: 10 जून 2016 14:46 IST
शाओमी भारत में 20 जून को एमआई कम्युनिटी लॉन्च करेगी। शाओमी पहले ही कम्युनिटी बीटा टेस्टिंग के लिए रजिस्ट्रेशन स्वीकार कर रही है और बीटा फोरम 14 जून को लाइव हो जाएगा।

कंपनी ने घोषणा की है कि भारत में एमआई कम्युनिटी बिल्कुल चीन की एमआई कम्युनिटी की तरह ही काम करेगी। एमआई कम्युनिटी में रजिस्ट्रेशन कराने के बाद एमआई फैंस अपने विचार, सुझाव देने के अलावा, फीडबैक साझा कर सकेंगे। इसके साथ ही किसी कॉन्टेस्ट और लॉन्च इवेंट में भी हिस्सा ले सकेंगे। शाओमी फिलहाल 500 बीटा टेस्टर को नियुक्त करने पर विचार कर रही है और चुने गए यूजर को 13 जून को एक ईमेल के जरिए बीटा कम्युनिटी साइट का लिंक मिलेगा।
Advertisement

शाओमी के ग्लोबल वाइस प्रेसिडेंट ह्यूगो बारा के मुताबिक, कंपनी भारत में अपनी मशहूर पॉप पार्टी लॉन्च कर रही है। 20 जून को एमआई कम्युनिटी के लाइव होने के बाद इस पार्टी के बारे में जानकारी दी जाएगी। बीटा टेस्टर को रिलीज से पहले ही एमआईयूआई 8 इस्तेमाल करने का मौका भी मिलेगा। इसके साथ ही वे एमआईयूआई 8 के बारे मं अपना फीडबैक भी साझा कर सकेंगे। एमआई कम्युनिटी के लिए यहां रजिस्ट्रेशन कराया जा सकता है।

याद दिला दें, कि शाओमी एमआई 5 को इसी हफ्ते ऑनलाइन शॉपिंग वेबसाइट फ्लिपकार्ट, अमेज़न इंडिया, स्नैपडील और टाटा क्लिक पर उपलब्ध कराया गया था।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. iQOO Neo 12 लॉन्च होगा 9,000mAh बैटरी, 185Hz 2K डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ!
  2. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹35,000 से कम में 55 इंच Smart TV, लिस्ट में QD-Mini LED TV भी
#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Great Indian Festival Sale: Samsung के 20 हजार से लेकर 1 लाख वाले फोन पर बंपर डील
  2. Vivo V80 की सेल शुरू, बड़ा डिस्काउंट, एक्सचेंज बोनस और कई तरह के फायदे
  3. ₹30 हजार में Samsung का प्रीमियम फोन चाहिए? Amazon Sale में चेक करें Galaxy M56 5G की ये डील
  4. CMF Speaker M और Speaker S हुए लॉन्च, अपनी पसंद से बदल सकते हैं डिजाइन, 35W साउंड के साथ 18 घंटे चलेगी बैटरी!
  5. Google Fitbit Edge स्लिम फिटनेस ट्रैकर लॉन्च, 7 दिन चलेगी बैटरी, मिलेंगे ECG और GPS जैसे फीचर्स; जानें कीमत
  6. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹35,000 से कम में 55 इंच Smart TV, लिस्ट में QD-Mini LED TV भी
  7. BSNL जल्द लॉन्च कर सकती है 5G सर्विस, तेजी से बढ़ रहा 4G नेटवर्क
  8. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टफोन्स पर भारी डिस्काउंट
  9. Oppo Pad Mini में मिलेगा 8.8 इंच OLED डिस्प्ले, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  10. HP लाया दिवाली पर बंपर ऑफर, लैपटॉप पर 18 हजार का डिस्काउंट, एक्सचेंज पर अलग से 15 हजार की बचत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.