शाओमी एमआई 5 अब अमेज़न, फ्लिपकार्ट और अन्य ई-कॉमर्स साइट पर भी मिलेगा

शाओमी एमआई 5 अब अमेज़न, फ्लिपकार्ट और अन्य ई-कॉमर्स साइट पर भी मिलेगा
विज्ञापन
शाओमी एमआई 5 स्मार्टफोन खरीदने की योजना बना रहे लोगों के लिए खुशखबरी है। कंपनी ने जानकारी दी है कि यह स्मार्टफोन अब एमआई डॉट कॉम के अलावा अन्य ई-कॉमर्स साइट पर भी मिलेगा। शाओमी का यह लेटेस्ट स्मार्टफोन अब ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट, अमेज़न, टाटा क्लिक और स्नैपडील पर भी उपलब्ध होगा। शाओमी इंडिया ने इसकी जानकारी ट्वीट करके दी।

याद दिला दें कि शाओमी एमआई 5 को भारत में 31 मार्च को लॉन्च किया गया था। भारत में इस हैंडसेट के 3 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज वाले वेरिएंट को मार्केट में उतारा गया था जिसकी कीमत 24,999 रुपये है। लॉन्च के वक्त कंपनी ने बताया था कि यह हैंडसेट शुरुआती कुछ हफ्तों तक कंपनी की आधिकारिक ई-कॉमर्स वेबसाइट एमआई डॉट कॉम पर मिलेगा। इसके कुछ हफ्तों बाद अन्य ई-कॉमर्स साइट पर उपलब्ध कराया जाएगा जिसकी जानकारी गुरुवार को दी गई। ज्ञात हो कि कंपनी पहले इस हैंडसेट को फ्लैश सेल के जरिए बेच रही थी, लेकिन पिछले कुछ हफ्तों से यह ओपन सेल में उपलब्ध है।


अगर आपको शाओमी एमआई 5 के बारे में नहीं याद है तो हम बता दें कि नैनो डुअल सिम सपोर्ट के साथ इसमें (1080x1920 पिक्सल) 5.5 इंच का फुल एचडी डिस्प्ले है। डिस्प्ले की डेनसिटी 428 पीपीआई है। एड्रेनो 530 जीपीयू के साथ क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 820 प्रोसेसर है। फोन में फेस डिटेक्शन ऑटोफोकस, एलईडी फ्लैश और सोनी आईएमएक्स298 कैमरा सेंसर के साथ 16 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है। रियर कैमरे में 4एक्सिस ओआईएस (ऑप्टिकल इमेज स्टेबिलाइजेशन) और सैफायर ग्लास, प्रोटेक्शन लेंस है। स्मार्टफोन 4के वीडियो रिकॉर्डिग को सपोर्ट करता है। फोन में 2 माइक्रोन पिक्सल के साथ 4 अल्ट्रापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। दोनों ही कैमरे में एफ/2.0 अपर्चर है।

फोन का डाइमेंशन 144.5x69.2x7.25 मिलीमीटर और वज़न 129 ग्राम है। एमआई 5 में 3000 एमएएच की बैटरी है और यह क्वालकॉम क्विक चार्ज 3.0 तकनीक को सपोर्ट करता है। फोन में टाइप-सी यूएसबी पोर्ट है। कनेक्टिविटी फीचर में वाई-फाई 802.11 ए/बी/जी/एसी, ब्लूटूथ 4.2, ग्लोनास और एनएफसी मौजूद हैं।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Xiaomi, Xiaomi Mi 5, Xiaomi Mobiles
गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus 16T में मिल सकते हैं डुअल 200 मेगापिक्सल कैमरा
  2. 40W पावर, 4000mAh बैटरी वाला स्पीकर UBON SP-21 Aura भारत में लॉन्च, जानें कीमत
  3. Samsung Galaxy A58 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 5,000mAh हो सकती है बैटरी
  4. Asus ने क्रिएटर्स ओर AI डेवलपर्स के लिए ProArt P16 और ProArt P14 लैपटॉप किए लॉन्च, कीमत ₹6.5 लाख तक
  5. Vivo V80 FE आ रहा 50MP के तीन कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ!
  6. एयरपोर्ट पर लंबी लाइन का झंझट खत्म, Digi Yatra से विदेश जाने वालों की भी होगी एंट्री, 7 एयरपोर्ट पर शुरू
  7. Karbonn Rebel Pro vs MIVI One 5G vs Vivo T5e: जानें कौन सा रहेगा बेस्ट
  8. Jio यूजर्स की बल्ले-बल्ले! 555 रुपये में मिल रहा 1000GB डेटा, जानें कैसे
  9. OnePlus Turbo 7 लॉन्च होगा 200MP कैमरा, 9000mAh बैटरी के साथ! फीचर्स लीक
  10. iPhone की डिमांड रही जबरदस्त, Apple ने इस तिमाही में भारत समेत ग्लोबल स्तर पर किया सबसे ज्यादा रेवेन्यू
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »