Xiaomi Mi CC9 और Mi CC 9e आज होंगे लॉन्च, ऐसे देखें लाइव स्ट्रीमिंग

Xiaomi Mi CC9 Series Launch: शाओमी आज चीन में आयोजित इवेंट के दौरान अपनी नई Mi CC 9 सीरीज़ के फोन से पर्दा उठाने वाली है।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 2 जुलाई 2019 09:48 IST
ख़ास बातें
  • Mi CC9 और Mi CC9e के कई वेरिएंट मार्केट में उतारे जाएंगे
  • 48 मेगापिक्सल के रियर कैमरे के साथ आएगा Xiaomi Mi CC9
  • Mi CC9 में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप होगा

Xiaomi Mi CC9 और Mi CC 9e आज होंगे लॉन्च, ऐसे देखें लाइव स्ट्रीमिंग

Xiaomi Mi CC9 Series Launch: Xiaomi आज चीन में आयोजित इवेंट के दौरान अपनी नई Mi CC 9 सीरीज़ के फोन से पर्दा उठाने वाली है। आधिकारिक टीज़र और लीक की माने तो मी सीसी9 सीरीज़ (Mi CC9 Series) के अंतर्गत Mi CC 9, Mi CC 9e और Mi CC 9 Meitu Custom Edition को लॉन्च किया जा सकता है। Xiaomi ने इस बात को कंफर्म कर दिया है कि आगामी Mi CC 9 सीरीज़ के फोन तीन रियर कैमरे से लैस होंगे। केवल इतना ही नहीं, Mi CC 9 के  ग्रेडिएंट फिनिश और इसके कुछ कलर वेरिएंट की भी पहली झलक सामने आ चुकी है। आइए मी सीसी9 सीरीज़ के लॉन्च इवेंट के समय, स्पेसिफिकेशन और संभावित कीमत आदि के बारे में जानते हैं।
 

Xiaomi Mi CC9 Series के इवेंट का समय, ऐसे देखें लाइव स्ट्रीम

शाओमी Mi CC 9 का लॉन्च इवेंट भारतीय समयानुसार शाम 4:30 बजे शुरू होगा। इवेंट की लाइव स्ट्रीमिंग Xiaomi के वीबो चैनल के साथ-साथ कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट पर की जाएगी।
Advertisement
 

Xiaomi Mi CC9 सीरीज़ की कीमत (उम्मीद)

मी सीसी9 के 6 जीबी + 128 जीबी वेरिएंट की कीमत 2,599 चीनी युआन (करीब 26,200 रुपये) होगी, जबकि 8 जीबी रैम + 128 जीबी वेरिएंट का दाम 2,799 चीनी युआन (करीब 28,200 रुपये) होगा। इस फोन का 8 जीबी रैम + 256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट 3,099 चीनी युआन (करीब 31,300 रुपये) में बेचा जा सकता है। दूसरी तरफ, Mi CC9e के 6 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज का दाम 1,599 चीनी युआन (करीब 16,100 रुपये) होगा। इस फोन के 6 जीबी + 128 जीबी और 8 जीबी + 128 जीबी वेरिएंट क्रमशः 1,899 चीनी युआन (करीब 19,200 रुपये) और 2,199 चीनी युआन (करीब 22,200 रुपये) में बेचे जाएंगे।

Mi CC9 Meitu Custom Edition की कीमत के बारे में फिलहाल कोई भी जानकारी सामने नहीं आई है। यह कंफर्म है कि फोन के व्हाइट और डार्क ब्लू कलर वेरिएंट होंगे। लॉन्च के समय अधिक विकल्पों की घोषणा भी हो सकती है।
Advertisement
 

Xiaomi Mi CC9 स्पेसिफिकेशन (उम्मीद)

शाओमी सीसी के प्रोडक्ट मैनेजनर लाउ वी ने हाल ही में Weibo पर Mi CC9 के रिटेल बॉक्स को साझा किया। बॉक्स का डिज़ाइन बेहद ही सिंपल है। आगे की तरफ रंगीन ‘CC' के लोगो ने जगह ली है। Mi CC9 को हाल ही में टीना पर लिस्ट किया गया था जिससे इस बात का संकेत मिला है कि फोन में वाटरड्रॉप नॉच हो सकता है।

टीज़र में Xiaomi पहले ही इस बात की पुष्टि कर चुकी है कि फोन में ट्रिपल कैमरा सेटअप व इनडिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर होगा। इसके अलावा 48 मेगापिक्सल सोनी आईएमएक्स586 सेंसर, 8 जीबी रैम, 256 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज और सुपर नाइट सीन मोड दिया जाएगा। टीना लिस्टिंग के अनुसार, Mi CC9 एंड्रॉयड पाई पर चलेगा और इसमें 6.39 इंच का (1080x2340 पिक्सल) एमोलेड डिस्प्ले और 2.2 गीगाहर्ट्ज़ ऑक्टा-कोर प्रोसेसर है।
Advertisement

जानकारी मिली थी कि मी सीसी9 हैंडसेट में स्नैपड्रैगन 730 प्रोसेसर दिया जा सकता है। इसके कई वेरिएंट हों सकते हैं जैसे- 4 जीबी + 64 जीबी, 6 जीबी + 128 जीबी और 8 जीबी + 256 जीबी। Mi CC9 को 3,940 एमएएच की बैटरी के साथ लिस्ट किया गया है और इसमें इन-स्क्रीन फिंगरप्रिंट सेंसर है।

अन्य लीक स्पेसिफिकेशन इस ओर इशारा कर रहे हैं कि इसमें 27 वॉट की फास्ट चार्जिंग सपोर्ट, ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप के साथ 48 मेगापिक्सल का Sony IMX586 सेंसर, 16 मेगापिक्सल का सेकेंडरी सेंसर और 12 मेगापिक्सल का तीसरा सेंसर होगा। फोन को इन-स्क्रीन फिंगरप्रिंट सेंसर, आईआर ब्लास्टर, यूएसबी टाइप-सी पोर्ट और हाइ-रेज़ ऑडियो सपोर्ट के साथ लिस्ट किया गया है।
Advertisement
 

Xiaomi Mi CC9e स्पेसिफिकेशन (उम्मीद)

टीना लिस्टिंग के अनुसार, यह हैंडसेट भी वाटरड्रॉप नॉच और तीन रियर कैमरे से लैस हो सकता है। स्पेसिफिकेशन की बात करें तो टीना लिस्टिंग इस बात का संकेत दे रही है कि Mi CC9e में 6.08 इंच का डिस्प्ले और 3,940 एमएएच की बैटरी है। फोन का डाइमेंशन 153.47x71.85x8.47 मिलीमीटर है।

अन्य लीक स्पेसिफिकेशन की बात करें तो Mi CC9e में स्नैपड्रैगन 710 प्रोसेसर और 18 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट हो सकता है। ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप में 48 मेगापिक्सल का Sony IMX583 सेंसर, 8 मेगापिक्सल का सेकेंडरी सेंसर और 5 मेगापिक्सल का तीसरा सेंसर होगा।

Xiaomi Mi CC9 Meitu Custom Edition स्पेसिफिकेशन (उम्मीद)

Mi CC9 का तीसरा वेरिएंट मेतू कस्टम एडिशन होगा। हाल ही में  CC9 Meitu Custom Edition के रिटेल बॉक्स की तस्वीर भी साझा की गई थी। नए वेरिएंट का बॉक्स स्काई ब्लू रंग का है और यह Mi CC9 के सफेद बॉक्स से काफी बड़ा भी है। फोन को हाल ही में टीना पर भी लिस्ट किया गया था। इस वेरिएंट में भी वाटरड्रॉप नॉच, तीन रियर कैमरे और इन-स्क्रीन फिंगरप्रिंट सेंसर दिया जा सकता है।
Advertisement

टीना लिस्टिंग के अनुसार, Mi CC9 Meitu कस्टम एडिशन में 6.39 इंच (1080x2340 पिक्सल) डिस्प्ले, 4 जीबी / 6 जीबी/ 8 जीबी रैम विकल्प, 64 जीबी/ 128 जीबी/ 256 जीबी स्टोरेज विकल्प हो सकते हैं। फोन में जान फूंकने के लिए 3,940 एमएएच की बैटरी हो सकती है। फोन की लंबाई-चौड़ाई 156.8x74.5x8.67 मिलीमीटर हो सकती है। टीना पर अन्य स्पेसिफिकेशन लिस्ट नहीं किए गए हैं।
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.39 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 710

फ्रंट कैमरा

32-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

48-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

6 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

4030 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड Pie

रिज़ॉल्यूशन

1080x2340 पिक्सल
 
ख़बरें
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.08 इंच

प्रोसेसर

स्नैपड्रैगन 665

फ्रंट कैमरा

32-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

48-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

4030 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड Pie

रिज़ॉल्यूशन

720x1560 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. HMD 106 2G बजट फीचर फोन हुआ पेश, 1000mAh बैटरी, IP52 रेटिंग, करेगा डिजिटल डिटॉक्स!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Tecno Pova 8 Pro 5G का नया अवतार Lamborghini Edition लॉन्च, 50MP कैमरा, 6,500mAh बैटरी! जानें कीमत
  2. HMD 106 2G बजट फीचर फोन हुआ पेश, 1000mAh बैटरी, IP52 रेटिंग, करेगा डिजिटल डिटॉक्स!
  3. Volkswagen से 50 हजार और नौकरियां जाएंगीं, 2030 तक निकालेगी 1 लाख कर्मचारी!
  4. पाकिस्तानी शख्स को इनोवेशन पड़ा भारी! बिना ड्राइवर की कार बनाई, पुलिस वैन से जा भिड़ी, वीडियो हुआ वायरल
  5. Xiaomi Smart Band 11 Active Launched: एक बार चार्ज करने पर 21 दिन चलेगा फिटनेस ट्रैकर, 50 स्पोर्ट्स मोड भी मिलेंगे!
  6. Ugreen लाई पहला स्मार्ट स्पीकर, खूबसूरत ग्रे कलर में, ब्लूटूथ, AI असिस्टेंट का सपोर्ट!
  7. 12,700mAh बैटरी और 4K 144Hz स्क्रीन वाला Lenovo Yoga Tab Plus Gen 2 लॉन्च, जानें कीमत
  8. Oppo A7 Pro होगा 11 सितंबर को लॉन्च, 8000mAh बैटरी , IP69K रेटिंग!
  9. महिलाओं के लिए खास हेल्थ फीचर्स वाला Xiaomi Smart Band 11 पेश, 21 दिनों तक चलेगी बैटरी
  10. BGMI में फ्री Rewards चाहिए तो ये 50 Codes आएंगे काम, देर की तो हाथ से निकल सकता है Ducky Fighter Set
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.