Xiaomi Mi Car Charger Basic भारत में लॉन्च, क्विक चार्जिंग से है लैस

बीते साल Xiaomi ने मी कार चार्जर को भारत में लॉन्च किया था। अब कंपनी ने कार एक्सेसरी पोर्टफोलियो का विस्तार करते हुए Mi Car Charger Basic को भारत में लॉन्च कर दिया है।

Xiaomi Mi Car Charger Basic भारत में लॉन्च, क्विक चार्जिंग से है लैस
ख़ास बातें
  • शाओमी मी कार चार्ज बेसिक की कीमत 599 रुपये है
  • मी कार चार्जर बेसिक पॉलीकार्बोनेट बॉडी का है
  • Xiaomi ने चार्जर के किनारे पर ब्लू रंग का एलईडी भी दिया है
विज्ञापन
बीते साल Xiaomi ने मी कार चार्जर को भारत में लॉन्च किया था। अब कंपनी ने कार एक्सेसरी पोर्टफोलियो का विस्तार करते हुए Mi Car Charger Basic को भारत में लॉन्च कर दिया है। इस डिवाइस की बिक्री शाओमी इंडिया की वेबसाइट पर शुरू हो गई है। यह क्विक चार्ज 3.0 फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगा। पुराने वर्ज़न की तरह, Mi Car Charger Basic डुअल यूएसबी पोर्ट के साथ आएगा। यानी इस चार्जर की मदद से एक साथ दो फोन चार्ज किए जा सकेंगे। यह काले रंग का है और डिज़ाइन सिलेंडर जैसा है।

शाओमी मी कार चार्ज बेसिक की कीमत 599 रुपये है, लेकिन इसे शाओमी की वेबसाइट पर 499 रुपये में बेचा जा रहा है। डुअल पोर्ट यूएसबी कार चार्जर एक साथ दो फोन को चार्ज कर सकता है। लेकिन एक पोर्ट ही क्विक चार्ज 3.0 को सपोर्ट करता है। क्विक चार्ज वाला पोर्ट लाल रंग का है, ताकि यूज़र दोनों पोर्ट के बीच अंतर जान सकें। यह 18 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आता है। मी कार चार्जर बेसिक से यूज़र Apple, Samsung, HTC, BlackBerry और Google जैसे ब्रांड के स्मार्टफोन व टैबलेट को चार्ज कर सकेंगे। यह कार में आने वाले दोनों DC सॉकेट के साथ काम करता है।

मी कार चार्जर बेसिक पॉलीकार्बोनेट बॉडी का है और यह बेहद हल्का भी है। Xiaomi ने चार्जर के किनारे पर ब्लू रंग का एलईडी भी दिया है। इससे यूज़र को यह पता चल जाएगा कि चार्जर सॉकेट में सही तरह से कनेक्ट है या नहीं। इस लाइट की मदद से यूज़र अंधेरे में सॉकेट को भी खोज पाएंगे। इसके अलावा फास्ट चार्जिंग पोर्ट और आम चार्जिंग पोर्ट के बीच अंतर भी पता चल जाएगा।

 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Xiaomi, Xiaomi Charger, Xiaomi Mi Car Charger Basis
गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Apple ने भारत में लॉन्च किया 7 इंच स्क्रीन वाला AI डिवाइस, करेगा बात, चलाएगा गाने और संभालेगा घर!
  2. Samsung के 3 स्मार्टफोन फिर हुए महंगे, Galaxy A27 की कीमत ₹47,499 तक पहुंची; M47 और F70 Pro के भी बढ़े दाम
  3. Infinix GT 50 Pro में मिलेगा MediaTek Dimensity 8400 Ultimate, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  4. Oppo Find X10 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, नया टैबलेट भी लाने की तैयारी
  5. भारत में लॉन्च हुए Apple TV 4K (4th जेनरेशन), HomePod Mini 2, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  6. Apple का पहला स्मार्ट डिस्प्ले HomeView हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  7. Tecno Spark 50S 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, दो कलर्स के मिल सकते हैं ऑप्शन
  8. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹11,000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing Phone 4b फोन, 36 हजार में हुआ था लॉन्च
  9. XElectron लेकर आया टीवी जैसा डिजिटल फोटो फ्रेम, फोन से बदल पाएंगे फोटो
  10. e-SPRINTO G1 लॉन्च, सिंगल चार्ज में 130 किमी तक रेंज, कीमत 1 लाख से भी कम
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »