Xiaomi Diwali Sale में आज Mi A2 को एक रुपये में खरीदने का मौका

Xiaomi Diwali With Mi Sale का आज तीसरा दिन है। आज ग्राहकों के पास मी ए1 के अपग्रेड वर्जन Mi A2 के अलावा एक और शाओमी प्रोडक्ट को खरीदने का सुनहरा मौका होगा।

Xiaomi Diwali Sale में आज Mi A2 को एक रुपये में खरीदने का मौका

Xiaomi Diwali Sale में आज Mi A2 मिलेगा सिर्फ एक रुपये में

ख़ास बातें
  • डुअल-सिम शाओमी मी ए2 एंड्रॉयड 8.1 ओरियो पर चलेगा
  • Xiaomi Mi A2 स्मार्टफोन में 5.99 इंच का डिस्प्ले है
  • Xiaomi Mi A1 का अपग्रेड है Xiaomi Mi A2
विज्ञापन
Xiaomi Diwali With Mi Sale का आज तीसरा दिन है। हर दिन की तरह आज भी दो प्रोडक्ट्स फ्लैश सेल में बेचे जाएंगे। आज ग्राहकों के पास मी ए1 के अपग्रेड वर्जन Mi A2 (रिव्यू) और 49 इंच वाले Mi LED TV 4A Pro को 1 रुपये में खरीदने का सुनहरा मौका है। याद करा दें कि 24 अक्टूबर यानी कल Mi Compact Bluetooth Speaker 2 और Redmi Note 5 Pro (गोल्ड) का 4 जीबी/64 जीबी वेरिएंट को 1 रुपये में बेचा गया था। ज्ञात रहे कि फ्लैश सेल होने की वजह से स्टॉक सीमित है। हर दिन दोपहर 4 बजे दो प्रोडक्ट फ्लैश सेल में बिक्री के लिए उपलब्ध होते हैं।

बता दें कि रेडमी नोट 5 प्रो और Poco F1 को खरीदने के लिए यदि आप Paytm से भुगतान करते हैं तो आपको 500 रुपये का कैशबैक भी मिलेगा। फ्लैश सेल के अलावा मी बैंड एचआरएक्स एडिशन (ब्लैक) 300 रुपये की छूट के बाद 999 रुपये में बेचा जा रहा है। Xiaomi Diwali Sale में Redmi 6A का 2 जीबी रैम/16 जीबी वेरिएंट 1,000 रुपये की छूट के साथ 5,999 रुपये में मिलेगा। मी होम सिक्योरिटी कैमरा 360° की एमआरपी वैसे तो 2,899 रुपये है लेकिन अभी सेल में यह 200 रुपये की छूट के साथ 2,699 रुपये में बेचा जा रहा है। Xiaomi Redmi Note 5 Pro का 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट 12,999 रुपये व 6 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट 14,999 रुपये में बिक्री के लिए उपलब्ध है। दोनों ही स्मार्टफोन 2,000 रुपये के डिस्काउंट के साथ बेचे जा रहे हैं।

दिवाली विथ मी सेल में Redmi Y2 की कीमत में भी 2,000 रुपये की कटौती की गई है। शाओमी ब्रांड का यह हैंडसेट 10,999 रुपये में मिल रहा है, जबकि एमआरपी 12,999 रुपये है। यदि आप मी ए1 का अपग्रेड वर्जन Xiaomi Mi A2 खरीदना चाहते हैं तो आपके पास सुनहरा मौका है। शाओमी मी ए2 पर भी 2,000 रुपये की छूट के बाद यह हैंडसेट 14,999 रुपये में मिल जाएगा। मी एलईडी टीवी 4ए 43 इंच मॉडल की कीमत वैसे तो 22,999 रुपये है। लेकिन अभी Diwali with Mi Sale में आप इस टीवी को 1,000 रुपये के डिस्काउंट के बाद 21,999 रुपये में खरीद सकते हैं। मी ईयरफोन्स बेसिक (ब्लैक/ रेड) 349 रुपये में मिल रहे हैं। 10,000 एमएएच का मी पावर बैंक 2आई डिस्काउंट के बाद 899 रुपये में खरीदा जा सकता है। Mi Compact Bluetooth Speaker 2 पर 100 रुपये की छूट दी जा रही है। मी कॉम्पैक्ट ब्लूटूथ स्पीकर 2 की कीमत वैसे तो 899 रुपये है, लेकिन आप सेल के दौरान इन्हें 799 रुपये में खरीद पाएंगे।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Xiaomi, Xiaomi Diwali Sale, Mi A2, Mi LED TV 4A Pro
गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo F35 सीरीज में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले सप्ताह भारत में लॉन्च
  2. Samsung Galaxy Tab S12 Ultra, Galaxy Tab S12+ लॉन्च, 11600mAh की बड़ी बैटरी और 16GB तक RAM
  3. Jio का तगड़ा ऑफर, ₹1,499 वाला JioBharat 4G फोन पड़ेगा सिर्फ ₹299, जानें सबकुछ
  4. Google Pixel 11a में मिल सकती है डुअल रियर कैमरा यूनिट, जल्द लॉन्च की तैयारी
  5. Oppo K15s हुआ लॉन्च, 8000mAh बैटरी के साथ मिलिट्री-ग्रेड प्रोटेक्शन का दावा; जानें कीमत और फीचर्स
  6. Apple के फोल्डेबल स्मार्टफोन की घट सकती है सप्लाई, मैन्युफैक्चरिंग में देरी का असर
  7. Google Fitbit Air: दिल के मरीजों के लिए मददगार, हार्ट रेट ट्रैकिंग करेगा, बैटरी चलेगी 7 दिन तक
  8. Vivo X Fold 6 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, यूरोप में हुई लिस्टिंग
  9. कल 1 अक्टूबर से बदल रहा LPG सिलेंडर बुकिंग का नियम, नहीं किया e-KYC तो महंगा मिलेगा सिलेंडर
  10. Oppo K14 Plus 5G vs Vivo T5x 5G vs OnePlus Nord CE6 Lite: खरीदने से पहले जानें किसके फीचर्स बेस्ट?
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »