Xiaomi Mi A2 का रेड एडिशन भारत में लॉन्च, इस दिन से शुरू होगी बिक्री

Xiaomi ने आज Mi A2 के रेड एडिशन को भारत में लॉन्च करने की घोषणा कर दी है। शाओमी मी ए2 की सेल 20 सितंबर यानी कल दोपहर 12 बजे ई-कॉमर्स साइट Amazon और कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट Mi.com पर होगी।

Xiaomi Mi A2 का रेड एडिशन भारत में लॉन्च, इस दिन से शुरू होगी बिक्री
ख़ास बातें
  • Mi A2 में एआई से लैस 20 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा है
  • शाओमी मी ए2 अब पांच कलर वेरिएंट में होगा उपलब्ध
  • शाओमी मी ए2 एंड्रॉयड 8.1 ओरियो पर चलेगा
विज्ञापन
हैंडसेट निर्माता कंपनी Xiaomi ने आज Mi A2 के रेड एडिशन को भारत में लॉन्च करने की घोषणा कर दी है। शाओमी मी ए2 की सेल 20 सितंबर यानी कल दोपहर 12 बजे ई-कॉमर्स साइट Amazon और कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट Mi.com पर होगी। याद करा दें कि Xiaomi ने पिछले महीने भारत में Mi A2 को लॉन्च किया था। रेड एडिशन से पहले मी ए2 ब्लैक, गोल्ड, रोज गोल्ड और लेक ब्लू कलर में बिक्री के लिए उपलब्ध था। अब बात Xiaomi Mi A2 के कुछ प्रमुख फीचर की। इस हैंडसेट में वर्टिकल डुअल रियर कैमरा सेटअप, क्वालकॉम क्विक चार्ज 4+ तकनीक का इस्तेमाल हुआ है। स्पीड और मल्टीटास्किंग के लिए शाओमी का यह हैंडसेट स्नैपड्रैगन 660 चिपसेट से लैस है।
 

Xiaomi Mi A2 की भारत में कीमत

शाओमी मी ए2 के नए रेड कलर वेरिएंट की भारत में कीमत अन्य वेरिएंट जितनी ही है। 4 जीबी रैम/64 जीबी वेरिएंट की कीमत 16,999 रुपये है। यह ई-कॉमर्स वेबसाइट Amazon और कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट Mi.com पर मिलता है। लॉन्च के दौरान 6 जीबी रैम/128 जीबी स्टोरेज वाले प्रीमियम वेरिएंट की भी घोषणा की गई थी, लेकिन अभी तक इस वेरिएंट ने भारतीय बाजार में एंट्री नहीं की है।
 

Xiaomi Mi A2 स्पेसिफिकेशन

नए Xiaomi Mi A2 स्मार्टफोन में 5.99 इंच का फुल एचडी+ (1080x2160 पिक्सल) डिस्प्ले है। यह 18:9 आस्पेक्ट रेशियो वाला है। डुअल-सिम शाओमी मी ए2 एंड्रॉयड 8.1 ओरियो पर चलेगा। इसमें ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 660 प्रोसेसर का इस्तेमाल हुआ है। फोन में 4जीबी/6 जीबी रैम के साथ 64 जीबी/128 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज है। इस स्मार्टफोन की अहम खासियत कैमरे हैं। बेहतर फोटोग्राफी के लिए ये आर्टफिशियल इंटेलिजेंस के साथ आते हैं। Mi A2 में एआई से लैस 20 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा है। यह एफ/1.75 अपर्चर, फिक्स्ड फोकल लेंथ और सॉफ्ट एलईडी फ्लैश से लैस है। पिछले हिस्से पर एआई डुअल कैमरा सेटअप है। प्राइमरी सेंसर 12 मेगापिक्सल का है और सेकेंडरी सेंसर 20 मेगापिक्सल का है। स्मार्टफोन की बैटरी 3000 एमएएच की है। यह क्विक चार्ज 4+ सपोर्ट के साथ आती है।
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Excellent value-for-money
  • Good camera performance
  • कमियां
  • Below-average battery life
  • Non-expandable storage
डिस्प्ले5.99 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 660
फ्रंट कैमरा20-मेगापिक्सल
रियर कैमरा12-मेगापिक्सल + 20-मेगापिक्सल
रैम4 जीबी
स्टोरेज64 जीबी
बैटरी क्षमता3000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 8.1 Oreo
रिज़ॉल्यूशन1080x2160 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की फ्री ऑनलाइन कोचिंग, किन स्टूडेंट्स को मिलेगा लाभ, क्या होंगी योग्यताएं?
  2. 'ChatGPT, मेरी चप्पलें ढूंढो!' 1000 जूतों के ढेर में से AI ने खोज निकालीं चप्पलें, वीडियो हो रहा वायरल
  3. AI से लिखा है टेक्स्ट या नहीं? अब आसानी से पकड़ा जा सकेगा, Anthropic डालेगा Claude के कंटेंट में खास वाटरमार्क
  4. HMD 102 4G Pro बजट फीचर फोन में मिलेगी 1200mAh बैटरी, IP52 रेटिंग!
  5. AI Detect Pothole on Road: सड़क पर दिखा गड्ढा तो सीधे होगी कॉन्ट्रैक्टर की पहचान, AI करेगा सारा काम, बेंगलुरु के इंजीनियर ने बनाया सिस्टम
  6. ₹4,699 सस्ती कीमत में मिल रहा 7,000mAh बैटरी वाला Oppo Reno16c, जानें ऑफर
  7. स्मार्टफोन पर फोटो-वीडियो से स्टोरेज हो गई फुल! ऐसे करें चुटकी में स्पेस खाली
  8. Moto G Max vs OnePlus N6 vs Poco M8 5G: जानें ₹30K कौन सा है बेहतर?
  9. भारत से इलेक्ट्रिक कारों के एक्सपोर्ट के लिए यूरोप बना सबसे बड़ा मार्केट
  10. Deloitte के पूर्व मैनेजर ने कंपनी से चुराए 55 लाख रु. के लैपटॉप, बेचकर करने लगा ट्रेडिंग!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »