Xiaomi Mi A2 और Mi A2 Lite लॉन्च, दो रियर कैमरे से हैं लैस

Xiaomi ने स्पेन में आयोजित एक ग्लोबल इवेंट में अपने Mi A2 और Mi A2 Lite स्मार्टफोन को लॉन्च किया है। दोनों ही स्मार्टफोन डुअल रियर कैमरा सेटअप, एआई कैमरा फीचर और स्टॉक एंड्रॉयड 8.1 ओरियो के साथ आते हैं।

विज्ञापन
तसनीम अकोलावाला, अपडेटेड: 25 जुलाई 2018 15:41 IST
ख़ास बातें
  • Xiaomi Mi A2 की कीमत 249 यूरो होती है शुरू
  • Mi A2 Lite की कीमत 179 यूरो (करीब 14,400 रुपये) से शुरू होती है
  • भारत में सिर्फ Xiaomi Mi A2 लॉन्च होगा, मी ए2 लाइट नहीं
Xiaomi ने स्पेन में आयोजित एक ग्लोबल इवेंट में अपने Mi A2 और Mi A2 Lite स्मार्टफोन को लॉन्च किया है। दोनों ही स्मार्टफोन डुअल रियर कैमरा सेटअप, एआई कैमरा फीचर और स्टॉक एंड्रॉयड 8.1 ओरियो के साथ आते हैं। गूगल के एंड्रॉयड वन प्रोग्राम का हिस्सा होने के कारण दोनों ही स्मार्टफोन में स्टॉक एंड्रॉयड अनुभव के साथ भविष्य में अपडेट मिलने की गारंटी है। इन हैंडसेट में शाओमी की अपनी कस्टम स्किन मीयूआई नहीं मिलेगी। बता दें कि Xiaomi Mi A2 बीते साल लॉन्च किए गए शाओमी के पहले एंड्रॉयड वन स्मार्टफोन Mi A1 का अपग्रेड है। जैसे शाओमी मी ए1 हकीक़त शाओमी मी 5एक्स का एंड्रॉयड वन वेरिएंट है। उसी तरह से Mi A2 भी Mi 6X का एंड्रॉयड वन वेरिएंट है। वहीं, Mi A2 Lite थोड़े कमज़ोर स्पेसिफिकेशन के साथ आता है।
 

Xiaomi Mi A2, Mi A2 Lite कीमत

Xiaomi ने रैम और स्टोरेज पर आधारित Mi A2 के तीन वेरिएंट मार्केट में उतारे हैं। शाओमी मी ए2 के 4 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 249 यूरो (करीब 20,100 रुपये) रखी गई है। 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वाला मॉडल 279 यूरो (करीब 22,500 रुपये) में बेचा जाएगा। वहीं, 6 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वाले सबसे पावरफुल वेरिएंट की कीमत 349 यूरो (करीब 28,100 रुपये) रखी गई है।
Advertisement


Mi A2 Lite की कीमत 179 यूरो (करीब 14,400 रुपये) से शुरू होती है। इस दाम में 3 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज वेरिएंट मिलेगा। वहीं, 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वाले मॉडल का दाम 229 यूरो (करीब 18,400 रुपये) है। Mi A2 और Mi A2 Lite हैंडसेट को ब्लैक, ब्लू और गोल्ड रंग में उपलब्ध कराया गया है। कंपनी ने जानकारी दी है कि Xiaomi Mi A2 को भारत में उपलब्ध कराया जाएगा। मी ए2 लाइट इस मार्केट में नहीं आएगा।
Advertisement
 

Xiaomi Mi A2 स्पेसिफिकेशन

नए Xiaomi Mi A2 स्मार्टफोन में 5.99 इंच का डिस्प्ले है। यह 18:9 आस्पेक्ट रेशियो वाला है। स्क्रीन 2.5डी कर्व्ड गोरिल्ला ग्लास प्रोटेक्शन के साथ आती है। डुअल-सिम शाओमी मी ए2 एंड्रॉयड 8.1 ओरियो पर चलेगा। इसमें ऑक्टा-कोर स्नैपड्रैगन 660 प्रोसेसर का इस्तेमाल हुआ है। ग्राफिक्स के लिए एड्रेनो 512 जीपीयू इंटीग्रेटेड है। जैसा कि हमने आपको पहले बताया, फोन में 6 जीबी तक रैम होंगे। इनबिल्ट स्टोरेज 128 जीबी तक होगी।
 

Xiaomi Mi 6X का एंड्रॉयड वन अवतार है शाओमी मी ए2

इस स्मार्टफोन की अहम खासियत कैमरे हैं। बेहतर फोटोग्राफी के लिए ये आर्टफिशियल इंटेलिजेंस के साथ आते हैं। Mi A2 में एआई से लैस 20 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा है। यह एफ/1.75 अपर्चर, फिक्स्ड फोकल लेंथ और सॉफ्ट एलईडी फ्लैश से लैस है। पिछले हिस्से पर एआई डुअल कैमरा सेटअप है। प्राइमरी सेंसर 12 मेगापिक्सल का है और सेकेंडरी सेंसर 20 मेगापिक्सल का है। रियर कैमरा सेटअप फेज़ डिटेक्शन ऑटोफोकस और डुअल-टोन एलईडी फ्लैश के साथ आता है।

फोन के पिछले और अगले हिस्से पर मौज़ूद कैमरे एआई सीन रिकग्निशन के साथ आते हैं ताकि फोटो बेहतर कलर के साथ आएं। इसके अलावा फ्रंट और रियर कैमरे एआई पोर्ट्रेट मोड से लैस हैं। इसके अलावा एआई बैकग्राउंड बोकेह और एआई स्मार्ट ब्यूटी 4.0 जैसे फीचर दिए गए हैं। हैंडसेट में फेस अनलॉक फीचर है और फिंगरप्रिंट सेंसर भी पिछले हिस्से पर मौज़ूद है।
Advertisement

स्मार्टफोन की बैटरी 3010 एमएएच की है। यह क्विक चार्ज 3.0 सपोर्ट के साथ आती है। शाओमी मी ए2 के कनेक्टिविटी फीचर में 4जी एलटीई, डुअल-बैंड वाई-फाई ए/बी/जी/एन/एसी, वाई-फाई डायरेक्ट, मीराकास्ट, ब्लूटूथ 5.0, आईआर एमीटर और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट शामिल हैं। बता दें कि इस बार फोन में कोई 3.5 एमएम हेडफोन जैक नहीं है। एक्सेलेरोमीटर, एंबियंट लाइट सेंसर, जायरोस्कोप और प्रॉक्सिमिटी सेंसर फोन का हिस्सा हैं। स्मार्टफोन का डाइमेंशन 158.7x75.4x7.3 मिलीमीटर है और वज़न 168 ग्राम।
 

Xiaomi Mi A2 Lite स्पेसिफिकेशन

डुअल-सिम (नैनो) Xiaomi Mi A2 Lite के स्पेसिफिकेशन बजट स्मार्टफोन वाले हैं। इसमें 5.84 इंच का फुल-एचडी+ (1080x2280 पिक्सल) डिस्प्ले है। यह 19:9 आस्पेक्ट रेशियो और डिस्प्ले नॉच के साथ आता है। स्मार्टफोन में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 625 प्रोसेसर का इस्तेमाल हुआ है। रैम के दो विकल्प दिए गए हैं- 3 जीबी या 4 जीबी। इनबिल्ट स्टोरेज के भी दो विकल्प हैं- 32 जीबी या 64 जीबी। दोनों ही वेरिएंट 256 जीबी तक के माइक्रोएसडी कार्ड को सपोर्ट करते हैं।
Advertisement
 

Xiaomi Mi A2 Lite को नहीं लाया जाएगा भारत

कैमरा सेटअप की बात करें तो यह स्मार्टफोन भी डुअल रियर कैमरा सेटअप के साथ आता है। पिछले हिस्से पर 12 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर है। इसके साथ जुगलबंदी में मौज़ूद है 5 मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा। फोन में 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। कंपनी ने जानकारी दी है कि यूज़र फ्रंट और रियर कैमरे से एआई पोर्ट्रेट मोड में तस्वीरें ला पाएंगे। इसमें 4000 एमएएच की बैटरी दी गई है। फोन 4जी एलटीई, वाई-फाई 802.11एसी, ब्लूटूथ 4.2, जीपीएस/ ए-जीपीएस, 3.5 एमएम हेडफोन जैक और माइक्रो-यूएसबी कनेक्टिविटी फीचर से लैस है। फिंगरप्रिंट सेंसर पिछले हिस्से पर है।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Excellent value-for-money
  • Good camera performance
  • Bad
  • Below-average battery life
  • Non-expandable storage
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.99 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 660

फ्रंट कैमरा

20-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

12-मेगापिक्सल + 20-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

3000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 8.1 Oreo

रिज़ॉल्यूशन

1080x2160 पिक्सल
ख़बरें
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.84 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 625

फ्रंट कैमरा

5-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

12-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल

रैम

3 जीबी

स्टोरेज

32 जीबी

बैटरी क्षमता

4000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 8.1 Oreo

रिज़ॉल्यूशन

1080x2280 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Xiaomi, Android One
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹3800 सस्ता खरीदें 10000mAh की बड़ी बैटरी वाला Vivo का 5जी फोन, सिर्फ दिवाली सेल में ऑफर
  2. कैमरा टेस्ट में iPhone 18 Pro से आगे निकला Motorola का ये फोन, जानें कौन है नंबर 1
  3. Flipkart सेल में 36 हजार एमआरपी वाला Oppo फोन ₹20 हजार से सस्ता! 6500mAh बैटरी
  4. महज ₹13449 में मिल रहा 6000mAh बैटरी और 50MP कैमरा वाला 5G फोन, Flipkart Big Bang Diwali सेल में डील
  5. ₹29 हजार सस्ता मिल रहा Google का पिक्सल फोन, दिवाली सेल में बचत का मौका
  6. Motorola Signature 27 की टक्कर Oppo Find X10 और Google Pixel 11 Pro XL से: देखें कौन सा है ज्यादा बेहतर
#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹35 में 2 OTT का सब्सक्रिप्शन और 1GB डेली डेटा! Vi ने लॉन्च किया नया रिचार्ज पैक
  2. Sony MDR 3R: पुराने जमाने में पहुंचा सोनी, लॉन्च किया नया हेडफोन जो दिलाएगा बचपन की याद!
  3. Samsung Galaxy S27 जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS पर हुई लिस्टिंग
  4. कैमरा टेस्ट में iPhone 18 Pro से आगे निकला Motorola का ये फोन, जानें कौन है नंबर 1
  5. ₹3800 सस्ता खरीदें 10000mAh की बड़ी बैटरी वाला Vivo का 5जी फोन, सिर्फ दिवाली सेल में ऑफर
  6. itel दिवाली ऑफर: टीवी-वॉशिंग मशीन खरीदें सिर्फ ₹40 प्रतिदिन देकर, फोन पर भी डिस्काउंट
  7. ₹29 हजार सस्ता मिल रहा Google का पिक्सल फोन, दिवाली सेल में बचत का मौका
  8. WhatsApp में बिना चैट खोले पढ़ सकेंगे मैसेज, नहीं जाएगा ब्लू टिक, ऐसे काम करेगा नया फीचर
  9. Moto Watch 2 Fit: AI से सवाल पूछ पाएंगे, कलाई से दे पाएंगे कॉल का जवाब, 12 दिनों तक चलेगी बैटरी
  10. न केबल का झंझट, न अलग फोन होल्डर! Portronics ने लॉन्च किया नया 3-in-1 मैग्नेटिक वायरलेस चार्जर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.