Xiaomi Mi A2, Mi A2 Lite आज होंगे लॉन्च, यहां देखें लाइव स्ट्रीम

Xiaomi मंगलवार को अपने शाओमी मी ए2 और शाओमी मी ए2 लाइट स्मार्टफोन को लॉन्च करेगी। Mi A2 और Mi A2 Lite एंड्रॉयड स्मार्टफोन आज स्पेन में होने वाले कंपनी के एक ग्लोबल इवेंट में पेश किए जाएंगे।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 24 जुलाई 2018 12:22 IST
ख़ास बातें
  • Mi A2 हैंडसेट चीन में लॉन्च किए गए Mi 6X का ग्लोबल वेरिएंट है
  • Mi A2 और Mi A2 Lite एंड्रॉयड वन स्मार्टफोन हैं
  • Mi A2 और Mi A2 Lite दो रियर कैमरे वाले स्मार्टफोन हैं
Xiaomi मंगलवार को अपने शाओमी मी ए2 और शाओमी मी ए2 लाइट स्मार्टफोन को लॉन्च करेगी। Mi A2 और Mi A2 Lite एंड्रॉयड स्मार्टफोन आज स्पेन में होने वाले कंपनी के एक ग्लोबल इवेंट में पेश किए जाएंगे। शाओमी मी ए2 बीते साल लॉन्च किए गए कंपनी के पहले एंड्रॉयड वन हैंडसेट Mi A1 का अपग्रेड है। Mi A2 और Mi A2 Lite स्मार्टफोन की अहम खासियतों की बात करें ये स्मार्टफोन एंड्रॉयड के स्टॉक वर्ज़न पर चलेंगे। गूगल के एंड्रॉयड वन प्रोग्राम का हिस्सा होने के कारण दोनों ही स्मार्टफोन को भविष्य में एंड्रॉयड अपडेट मिलते रहने की गारंटी है।

हकीक़त में Xiaomi Mi A2 हैंडसेट चीन में लॉन्च किए गए Mi 6X का ग्लोबल वेरिएंट है। लॉन्च इवेंट से पहले दोनों ही स्मार्टफोन के बारे में कई जानकारियां सामने आ चुकी हैं।
Advertisement
 

Xiaomi Mi A2, Mi A2 Lite की कीमत

शाओमी ने हाल ही एक टीज़र पोस्ट किया था जिसमें Xiaomi Mi A1 के अगल-बगल में Mi A2 और Mi A2 Lite नज़र आ रहे हैं। कंपनी ने अपने प्रशंसकों से पूछा है कि Mi A2 और Mi A2 Lite कीमत का अनुमान लगाइए। यह इशारा है कि कीमत पुराने वेरिएंट के आसपास ही होगी। संभव है कि Mi A2 और Mi A2 Lite बीते साल लॉन्च किए गए शाओमी मी ए1 से भी सस्ता हो। जिसे शुरुआत में 14,999 रुपये में उपलब्ध कराया गया था।


अलीएक्सप्रेस की लिस्टिंग के मुताबिक, Xiaomi Mi A2 Lite के 3 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज वेरिएंट का दाम 189.99 डॉलर (करीब 13,000 रुपये) है। वहीं, 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट 209.99 डॉलर (करीब 14,400 रुपये) का है।  दूसरी तरफ, शाओमी मी ए2 की कीमत करीब 20,000 रुपये से शुरू होगी।
Advertisement
 

Xiaomi Mi A2, Mi A2 Lite स्पेसिफिकेशन

अलीएक्सप्रेस की लिस्टिंग से Xiaomi Mi A2 Lite के कई अहम स्पेसिफिकेशन भी सार्वजनिक हुए थे। यह एक डुअल सिम (नैनो) फोन है। शाओमी मी ए2 लाइट एंड्रॉयड 8.1 ओरियो पर चलेगा, यह गूगल के एंड्रॉयड वन प्रोग्राम का हिस्सा है। इस फोन में 5.84 इंच का फुल-एचडी+ (1080x2280 पिक्सल) डिस्प्ले है, वो भी 19:9 आस्पेक्ट रेशियो के साथ। फोन में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 625 प्रोसेसर के साथ 4 जीबी रैम व 64 जीबी स्टोरेज दी गई है। फोन में 256 जीबी तक के माइक्रोएसडी कार्ड के लिए सपोर्ट है।

पिछले हिस्से पर डुअल कैमरा सेटअप है। एक सेंसर 12 मेगापिक्सल का है और दूसरा 5 मेगापिक्सल का। लिस्टिंग में रियर कैमरे में एआई पोर्ट्रेट मोड और एआई ब्यूटी फीचर होने की बात कही गई है। फोन में 5 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा होगा वो भी स्मार्ट ब्यूटी फीचर के साथ। कनेक्टिविटी की बात करें तो Mi A2 Lite को 4जी एलटीई, वाई-फाई 802.11 ए/बी/जी/एन, ब्लूटूथ 4.2, जीपीएस/ ए-जीपीएस और माइक्रो-यूएसबी सपोर्ट के साथ लिस्ट किया गया है। इसकी बैटरी 4000 एमएएच की होगी।
Advertisement

पुरानी रिपोर्ट के मुताबिक, Xiaomi Mi A2 में 5.99 इंच का फुल-एचडी+ (1080x2160 पिक्सल) डिस्प्ले दिए जाने की उम्मीद है। इसमें क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 660 प्रोसेसर का इस्तेमाल होगा। जुगलबंदी के लिए मौज़ूद होंगे 4 जीबी रैम। एक मॉडल में 128 जीबी स्टोरेज होने की बात सामने आई है। यह आउट ऑफ बॉक्स एंड्रॉयड 8.1 ओरियो पर चलेगा।
Advertisement
 
स्मार्टफोन में जान फूंकने का काम करेगी 3010 एमएएच की बैटरी। यह क्विक चार्ज 3.0 को सपोर्ट करेगी। कनेक्टिविटी फीचर में 4जी एलटीई, वाई-फाई 802.11एसी, ब्लूटूथ 5.0 और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट दिए जाने की उम्मीद है।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Excellent value-for-money
  • Good camera performance
  • Bad
  • Below-average battery life
  • Non-expandable storage
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.99 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 660

फ्रंट कैमरा

20-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

12-मेगापिक्सल + 20-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

3000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 8.1 Oreo

रिज़ॉल्यूशन

1080x2160 पिक्सल
ख़बरें
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.84 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 625

फ्रंट कैमरा

5-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

12-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल

रैम

3 जीबी

स्टोरेज

32 जीबी

बैटरी क्षमता

4000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 8.1 Oreo

रिज़ॉल्यूशन

1080x2280 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Xiaomi

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Samsung Galaxy F70 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  2. iPhone Duo के लिए भारत में शुरू हुए प्री-ऑर्डर, जानें प्राइस, ऑफर्स
  3. हर महीने रिचार्ज के झंझट से चाहिए छुटकारा तो Jio, Airtel और VI के प्लान देंगे 365 दिन अनलिमिटेड कॉल और इंटरनेट
  4. Oppo Find X10 Pro Max होगा ट्रिपल 200 मेगापिक्सल कैमरा सिस्टम वाला पहला स्मार्टफोन
  5. Flipkart Big Billion Days Sale: 9 हजार से भी सस्ता रेफ्रिजरेटर, 5 बेस्ट ऑप्शन पर डिस्काउंट
  6. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टवॉचेज पर भारी डिस्काउंट
  2. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
  3. Oppo Find X10 Pro Max होगा ट्रिपल 200 मेगापिक्सल कैमरा सिस्टम वाला पहला स्मार्टफोन
  4. Samsung Galaxy F70 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  5. iPhone Duo के लिए भारत में शुरू हुए प्री-ऑर्डर, जानें प्राइस, ऑफर्स
  6. आ गई हवा में उड़ने वाली Tesla Roadster कार, Elon Musk ने आखिर सच कर दिखाया फिल्मों वाला कमाल
  7. भारत में लॉन्च हुआ Tecno Spark 50S 5G, 6,500mAh, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  8. नई स्मार्टवॉच खरीदना चाहते हैं? Amazon Sale 2026 में ₹2,000 में आने वाली स्मार्टवॉच पर मिल रही बेस्ट डील
  9. PS5 कहां मिलेगा सस्ता, Flipkart या Amazon, जानें सबकुछ
  10. हर महीने रिचार्ज के झंझट से चाहिए छुटकारा तो Jio, Airtel और VI के प्लान देंगे 365 दिन अनलिमिटेड कॉल और इंटरनेट, जानें सभी फायदे
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.