Xiaomi Mi A1 को मिल रहा है एंड्रॉयड 8.0 ओरियो अपडेट

कुछ इंतज़ार के बाद, शाओमी मी ए1 को आख़िरकार एंड्रॉयड 8.0 ओरियो मिलना शुरू हो गया है। स्मार्टफोन को पिछले साल सितंबर में गूगल के एंड्रॉयड वन प्रोग्राम के तहत एंड्रॉयड 7.1.2 नूगा के साथ लॉन्च किया गया था।

विज्ञापन
नैना गुप्ता, अपडेटेड: 1 जनवरी 2018 11:12 IST
ख़ास बातें
  • एंड्रॉयड ओरियो अपडेट को ओटीए के जरिए जारी किया गया है
  • अपडेट का साइज़ 1104.7 एमबी का है
  • इन अपडेट में दिसंबर एंड्रॉयड सिक्योरिटी पैच भी शामिल है
कुछ इंतज़ार के बाद, शाओमी मी ए1 को आख़िरकार एंड्रॉयड 8.0 ओरियो मिलना शुरू हो गया है। स्मार्टफोन को पिछले साल सितंबर में गूगल के एंड्रॉयड वन प्रोग्राम के तहत एंड्रॉयड 7.1.2 नूगा के साथ लॉन्च किया गया था। और Xiaomi Mi A1 को 2017 के आख़िर तक एंड्रॉयड ओरियो अपडेट मिलने का वादा किया गया था। नए एंड्रॉयड वर्ज़न को ओवर-द-एयर अपडेट के जरिए रोलआउट किया जा रहा है।

शाओमी के मीयूआई फोरम के आधिकारिक पोस्ट पर दी गई जानकारी के मुताबिक, यूज़र को अपने मी ए1 डिवाइस में सॉफ्टवेयर वर्ज़न 7.12.19 इंस्टॉल करने की जरूरत होगी और इसके बाद उन्हें एंड्रॉयड ओरियो (वर्ज़न 7.12.29) के लिए ओटीए अपडेट मिल जाएगी। अपडेट का साइज़ 1107.4 एमबी है और कई दूसरे फ़ीचर के साथ इसमें दिसंबर एंड्रॉयड सिक्योरिटी पैच भी शामिल हैं।

शाओमी मी ए1 (रिव्यू) में एंड्रॉयड 8.0 ओरियो अपडेट के साथ पिक्चर-इन-पिक्चर मोड, नए नोटिफिकेशन डॉट, बैकग्राउंड लिमिट, ऑटो-फिल और स्मार्ट टेक्स्ट सेलेक्शन शामिल है। इसके अलावा, शाओमी ने अडेप्टिव ऐप आइकन और ज़्यादा तेज बूट अनुभव जैसे सुधार भी किए हैं। मी ए1 डिवाइस पर Settings > Software updates में जाकर आप एंड्रॉयड 8.0 ओरियो अपडेट की उपलब्धता जांच सकते हैं।


गौर करने वाली बात है कि शाओमी मी ए1 स्मार्टफोन, मी सीरीज़ का पहला डिवाइस है जिसे एंड्रॉयड ओरियो अपडेट मिला है। बीजिग की कंपनी ने पिछले महीने ही बीटा टेस्टर को नए अपडेट के बारे में फीडबैक देने की घोषणा की थी।

एंड्रॉयड ओरियो के साथ ही, शाओमी मी ए1 अब 15,000 रुपये से कम कैटेगरी में एक आकर्षक विकल्प बन गया है। शाओमी मी ए1 में 5.5 इंच का फुल-एचडी डिस्प्ले है जिस पर 2.5डी कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास की प्रोटेक्शन मौज़ूद है। इसमें ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 625 प्रोसेसर है। Mi A1 हाइब्रिड डुअल सिम डिज़ाइन के साथ आता है। अगर आप माइक्रोएसडी कार्ड नहीं इस्तेमाल करते हैं तो दो नैनो सिम लगा पाएंगे। आपको 12 मेगापिक्सल के दो सेंसर मिलेंगे। एक एफ 2.2 अपर्चर वाला वाइड एंगल लेंस है और दूसरा एफ 2.6 अपर्चर वाला टेलीफोटो लेंस। टेलीफोटो लेंस के कारण आपको 2एक्स ऑप्टिकल ज़ूम भी मिलेगा जो इस कीमत में गौर करने योग्य फीचर है। कैमरा ऐप में आईफोन 7 प्लस और वनप्लस 5 की तरह बोकेह इफेक्ट के लिए पोर्ट्रेट मोड भी है। मी ए1 के फ्रंट पैनल पर 5 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है जो रियल टाइम ब्यूटिफिकेशन के साथ आता है।
Advertisement

 मी ए1 में 4जी वीओएलटीई के साथ वाई-फाई, ब्लूटूथ और 3.5 एमएम ऑडियो जैक हैं। इसकी बैटरी 3080 एमएएच की है। Xioami M A1 में एक्सेलेरोमीटर, एंबियंट लाइट सेंसर, जायरोस्कोप, इंफ्रारेड, मैगनेटोमीटर और प्रॉक्सिमिटी सेंसर दिए गए हैं। स्मार्टफोन का डाइमेंशन 155.4x75.8x7.3 मिलीमीटर है और वज़न 168 ग्राम। फोन में 64 जीबी की इनबिल्ट स्टोरेज है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 128 जीबी तक बढ़ा सकते हैं।
Advertisement

शाओमी ने भारत में फोन को 14,999 रुपये में लॉन्च किया था। लेकिन पिछले महीने हुई कटौती के बाद, फोन को अब 13,999 रुपये में उपलब्ध कराया गया है। यह फोन चार कलर वेरिएंट ब्लैक, गोल्ड, रोज़ गोल्ड और स्पेशल एडिशन रेड में आता है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  2. Vivo X Fold 6 हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6,900mAh बैटरी के साथ आया Samsung फोल्डेबल फोन का राइवल
  3. भारत में लॉन्च हुए Vivo T5 Lite 5G, Vivo T5 Pro 5G के नए RAM और स्टोरेज वेरिएंट्स
#ताज़ा ख़बरें
  1. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  2. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
  3. Porsche ने भारत में लॉन्च की Cayenne Electric, 600 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज
  4. Samsung Galaxy A08 का भारत में लॉन्च, 6,000mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  5. Wozoyo का 100 नए प्रोडक्ट्स लॉन्च करने और 50 करोड़ डॉलर के रेवेन्यू का टारगेट
  6. UPI ट्रांजैक्शंस में हुई गिरावट, इस महीने लागू होगा MDR 
  7. भारत में लॉन्च हुए Vivo T5 Lite 5G, Vivo T5 Pro 5G के नए RAM और स्टोरेज वेरिएंट्स
  8. Huawei Mate 90 लॉन्च: 6600mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
  9. भारत में महंगा हुआ स्मार्टफोन खरीदना, पहली छमाही में प्राइसेज 16 प्रतिशत तक बढ़े
  10. Xiaomi 17T हुआ ₹10 हजार महंगा, अब कितने में पड़ेगा ये 50MP कैमरा वाला स्मार्टफोन
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.