• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • Xiaomi Mi 8 Youth के ट्वाइलाइट गोल्ड वेरिएंट का टीज़र जारी, 19 सितंबर को होगा लॉन्च

Xiaomi Mi 8 Youth के ट्वाइलाइट गोल्ड वेरिएंट का टीज़र जारी, 19 सितंबर को होगा लॉन्च

फोन को पहले ही सर्टिफिकेशन साइट TENAA पर लिस्ट किया गया था। इससे स्पेसिफिकेशन और डिजाइन का खुलासा हुआ है। Xiaomi Mi 8X में फ्रंट पैनल पर डिस्प्ले नॉच और स्नैपड्रैगन 710 प्रोसेसर होगा।

Xiaomi Mi 8 Youth के ट्वाइलाइट गोल्ड वेरिएंट का टीज़र जारी, 19 सितंबर को होगा लॉन्च
ख़ास बातें
  • Xiaomi Mi 8 Youth में 6.26 इंच का फुल एचडी+ डिस्प्ले मिलेगा
  • शाओमी मी 8 यूथ में डिस्प्ले नॉच डिजाइन भी मिलेगा
  • क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 710 प्रोसेसर के साथ 6 जीबी रैम दिए जा सकते हैं
विज्ञापन
Xiaomi चीन में अगले हफ्ते अपने Xiaomi Mi 8 Youth हैंडसेट को लॉन्च कर सकती है। कुछ लोगों का मानना है कि कंपनी Mi 8X से पर्दा उठाएगी। अब कंपनी ने फोन का नया टीज़र जारी किया है जिसमें हैंडसेट का पिछला हिस्सा नज़र आ रहा है। टीज़र में Mi 8 Youth को ट्वाइलाइट गोल्ड कलर डिजाइन के साथ दिखाया गया है। इसके अलावा डुअल कैमरा सेटअप की भी झलक मिली है। फोन के पिछले हिस्से पर फिंगरप्रिंट सेंसर को भी जगह मिली है। फोन को पहले ही सर्टिफिकेशन साइट TENAA पर लिस्ट किया गया था। इससे स्पेसिफिकेशन और डिजाइन का खुलासा हुआ है। Xiaomi Mi 8X में फ्रंट पैनल पर डिस्प्ले नॉच और स्नैपड्रैगन 710 प्रोसेसर होगा।

Xiaomi के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से वीबो पर टीज़र जारी किया है। इसके अलावा सभी इच्छुक ग्राहकों के लिए रिज़र्वेशन की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। टीज़र में हैंडसेट के पिछले हिस्से को दिखाया गया है। Xiaomi Mi 8X में अनोखा कलर ग्रेडिएंट मिरर फिनिश डिजाइन दिया गया है जिसे ट्वाइलाइट गोल्ड का नाम मिला है। पिछले हिस्से पर हॉरीजॉन्टल पोजीशन में डुअल कैमरा सेटअप है। फिंगरप्रिेंट सेंसर भी पिछले हिस्से पर है। फिलहाल, टीज़र में फ्रंट पैनल से दूरी बनाई गई है। वैसे, TENAA लिस्टिंग से नॉच डिस्प्ले और बेहद ही पतले बेज़ल की पुष्टि पहले ही हो चुकी है। टीज़र सामने आ जाने के बाद उन दावों की पोल खुल गई है जिसमें ब्लू और व्हाइट कलर में वर्टिकल डुअल कैमरा सेटअप दिखाया गया है।

चीनी मार्केट में Xiaomi Mi 8, Xiaomi Mi 8 Explorer Edition और Xiaomi Mi 8 SE को लॉन्च करने के बाद Xiaomi अब 19 सितंबर को अपनी मी 8 सीरीज़ का नया स्मार्टफोन लॉन्च करेगी। कयासों का बाज़ार Mi 8 Youth के नाम को लेकर गर्म है। संभव है कि कंपनी Xiaomi Mi 8X को लॉन्च करे, क्योंकि यह भी लंबे समय से सुर्खियों का हिस्सा रहा है।

इससे पहले जानकारी मिली थी कि Xiaomi Mi 8 Youth में 6.26 इंच का फुल एचडी+ (1080x2280 पिक्सल) डिस्प्ले मिलेगा। इसका आस्पेक्ट रेशियो 19:9 होगा। शाओमी मी 8 यूथ में आपको डिस्प्ले नॉच डिजाइन भी मिलेगा। स्पीड और मल्टीटास्किंग के लिए क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 710 प्रोसेसर के साथ 6 जीबी रैम हो सकती है। फोटो, वीडियो और अन्य कंटेंट को सेव करने के लिए 64 जीबी की स्टोरेज मिलेगी। लेटेस्ट ट्रेंड को फॉलो करते हुए शाओमी अपने इस हैंडसेट में दो रियर कैमरे दे सकती है। प्राइमरी सेंसर 12 मेगापिक्सल का होगा। सेकेंडरी सेंसर 2 मेगापिक्सल या 5 मेगापिक्सल का हो सकता है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 24 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया जा सकता है। पावर बैकअप के लिए Mi 8 Youth में 3,350 एमएएच की बैटरी दी जा सकती है जो क्वालकॉम क्विक चार्ज 3.0 के साथ आएगी।
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Xiaomi, Xiaomi Mi 8 Youth, Xiaomi Mi 8X
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. AI की मदद से बनी दवा आपको रखेगी जवान! कंपनी ने किया क्लीनिकल ट्रायल
  2. ₹8 हजार सस्ता मिल रहा 64MP कैमरा वाला Vivo 5G फोन! आई जबरदस्त डील
  3. Zomato से खाना मंगवाना अब और महंगा, ₹30 तक लग रहा CoD चार्ज! जानें बचने का तरीका
  4. Vivo X Fold 6 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग 
  5. Mission School Of Excellence: टेक्नोलॉजी ने गुजरात में स्कूलों को बनाया हाईटेक, 1.9 लाख स्मार्ट क्लासरूम से शिक्षा को नई ऊंचाई
  6. iPhone 18 Pro, Pro Max Pre-Order: ₹26,316 में खरीदें लेटेस्ट iPhone, मिलेगा ₹7000 कैशबैक, एक्सचेंज ऑफर भी!
  7. LG स्मार्ट TV करते हैं आपके घर की जासूसी? बवाल के बाद आया कंपनी का जवाब
  8. ISRO की चेतावनी! भारत में अक्टूबर-दिसंबर के बीच आ सकते हैं 3 बड़े तूफान
  9. Samsung Galaxy A08 4G बजट फोन चुपके से लॉन्च! 6,000mAh बैटरी, IP64 रेटिंग के साथ लिस्ट
  10. Mivi One 5G सस्ता फोन भारत में आएगा तीन रंगों में, Android 16 सपोर्ट, 24 सितंबर को है लॉन्च
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »