Xiaomi Mi 8 Youth हैंडसेट 19 सितंबर को होगा लॉन्च

चीनी मार्केट में Xiaomi Mi 8, Xiaomi Mi 8 Explorer Edition और Xiaomi Mi 8 SE को लॉन्च करने के बाद Xiaomi अब 19 सितंबर को अपनी मी 8 सीरीज़ का नया स्मार्टफोन लॉन्च करेगी।

Xiaomi Mi 8 Youth हैंडसेट 19 सितंबर को होगा लॉन्च
ख़ास बातें
  • संभव है कि कंपनी Xiaomi Mi 8X को लॉन्च करे
  • Xiaomi ने चीनी माइक्रोब्लॉगिंग साइट वीबो पर टीज़र जारी किया है
  • 19 सितंबर को एक इवेंट होने का ज़िक्र है
विज्ञापन
चीनी मार्केट में Xiaomi Mi 8, Xiaomi Mi 8 Explorer Edition और Xiaomi Mi 8 SE को लॉन्च करने के बाद Xiaomi अब 19 सितंबर को अपनी मी 8 सीरीज़ का नया स्मार्टफोन लॉन्च करेगी। चीनी कंपनी ने अपने अगले स्मार्टफोन के लॉन्च की तारीख का ऐलान कर दिया है, लेकिन फोन के नाम का खुलासा नहीं हुआ। हालांकि, कयासों का बाज़ार Mi 8 Youth के नाम को लेकर गर्म है। आधिकारिक टीज़र और पुरानी रिपोर्ट्स पर गौर करें तो अगले हफ्ते Xiaomi Mi 8 Youth को लॉन्च किया जाएगा। संभव है कि कंपनी Xiaomi Mi 8X को लॉन्च करे, क्योंकि यह भी लंबे समय से सुर्खियों का हिस्सा रहा है।

Xiaomi ने चीनी माइक्रोब्लॉगिंग साइट वीबो पर टीज़र जारी किया है जिसमें 19 सितंबर को चेंगदू शहर में एक इवेंट आयोजित करने की जानकारी है। इमेज में '8' नंबर साफ-साफ नज़र आ रहा है। इससे यह भी साफ है कि स्मार्टफोन कंपनी की मी सीरीज़ का हिस्सा है। डिज़ाइन पर गौर करें तो कंपनी Xiaomi Mi 8 Youth से पर्दा उठाएगी।
 
xiaomi

बता दें कि यह फोन पिछले हफ्ते ही चीनी सर्टिफिकेशन साइट TENAA पर लिस्ट किया गया था। रेंडर के मुताबिक, स्मार्टफोन में पिछले हिस्से पर दो कैमरे होंगे, वो भी हॉरीज़ॉन्टल पोज़ीशन में। ग्राफिक्स से बनी तस्वीर में यह साफ नहीं हो पाया है कि फ्रंट पैनल पर डिस्प्ले नॉच होगा या नहीं।

इससे पहले जानकारी मिली थी कि Xiaomi Mi 8 Youth में 6.26 इंच का फुल एचडी+ (1080x2280 पिक्सल) डिस्प्ले मिलेगा। इसका आस्पेक्ट रेशियो 19:9 होगा। शाओमी मी 8 यूथ में आपको डिस्प्ले नॉच डिजाइन भी मिलेगा। स्पीड और मल्टीटास्किंग के लिए क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 710 प्रोसेसर के साथ 6 जीबी रैम हो सकती है। फोटो, वीडियो और अन्य कंटेंट को सेव करने के लिए 64 जीबी की स्टोरेज मिलेगी। लेटेस्ट ट्रेंड को फॉलो करते हुए शाओमी अपने इस हैंडसेट में दो रियर कैमरे दे सकती है। प्राइमरी सेंसर 12 मेगापिक्सल का होगा। सेकेंडरी सेंसर 2 मेगापिक्सल या 5 मेगापिक्सल का हो सकता है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 24 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया जा सकता है। पावर बैकअप के लिए Mi 8 Youth में 3,350 एमएएच की बैटरी दी जा सकती है जो क्वालकॉम क्विक चार्ज 3.0 के साथ आएगी।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Xiaomi, Mi 8 Youth, Mi 8X
गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung TV खरीदने पर ₹1.59 लाख तक का TV फ्री, कुछ मॉडल्स पर मुफ्त Soundbar और 20% कैशबैक भी!
  2. Amazon Great Indian Festival Sale: 7200mAh बैटरी वाले iQOO Z11xa 5G पर ₹4 हजार का डिस्काउंट, बैंक ऑफर अलग से
  3. MG Motor ने लॉन्च किया Windsor EV का Indulge एडिशन, जानें फीचर्स, प्राइस
  4. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में 30,000 रुपये से कम में स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  5. Redmi K100 में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite चिपसेट, 10,000mAh बैटरी
  6. फ्रांस में सुपर मार्केट के सैकड़ों फ्रिज हुए हैक, ठंडे की जगह करने लगे गर्म, सड़ने लगा सामान
  7. ₹13 हजार सस्ती कीमत में मिल रहा iPhone 17 Pro, जानें पूरा ऑफर
  8. Poco X8s के जल्द लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  9. Dell Pro Essential 14, Essential 15 लॉन्च, सिक्योरिटी के लिए गजब फीचर्स से लैस
  10. Oppo Find X10 सीरीज के भारत में लॉन्च से पहले लीक हुए प्राइसेज
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »