Xiaomi Mi 8, Mi Band 3 और MIUI 10 से आज उठेगा पर्दा!

शाओमी गुरुवार को अपना वार्षिक प्रोडक्ट लॉन्च इवेंट चीन में आयोजित करने वाली है। इस इवेंट में कंपनी के अगले फ्लैगशिप स्मार्टफोन Xiaomi Mi 8 को लॉन्च किया जाएगा। इसके साथ MIUI 10 ऑपरेटिंग सिस्टम और मी बैंड 3 से भी पर्दा उठाया जाएगा।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 31 मई 2018 10:57 IST
ख़ास बातें
  • आज अगले फ्लैगशिप स्मार्टफोन Xiaomi Mi 8 को लॉन्च किया जाएगा
  • MIUI 10 ऑपरेटिंग सिस्टम और मी बैंड 3 भी होंगे लॉन्च
  • कंपनी लॉन्च इवेंट में Xiaomi Mi 8 SE स्मार्टफोन को भी पेश कर सकती है
शाओमी गुरुवार को अपना वार्षिक प्रोडक्ट लॉन्च इवेंट चीन में आयोजित करने वाली है। इस इवेंट में कंपनी के अगले फ्लैगशिप स्मार्टफोन Xiaomi Mi 8 को लॉन्च किया जाएगा। इसके साथ MIUI 10 ऑपरेटिंग सिस्टम और मी बैंड 3 से भी पर्दा उठाया जाएगा। दावे तो ये भी किए जा रहे हैं कि कंपनी लॉन्च इवेंट में Xiaomi Mi 8 SE स्मार्टफोन को भी पेश कर सकती है। बता दें कि शाओमी का लॉन्च इवेंट 31 मई को भारतीय समयानुसार दोपहर साढ़े 11 बजे शुरू होगा। देख जाए तो यह चीनी कंपनी का साल का सबसे बड़ा इवेंट है जहां कंपनी अपने फ्लैगशिप प्रोडक्ट से पर्दा उठाती है। इस इवेंट को कंपनी की वेबसाइट पर लाइव स्ट्रीम किया जाएगा।
 

Xiaomi Mi 8

शाओमी के अगले फ्लैगशिप स्मार्टफोन को आज लॉन्च किया जाएगा। शाओमी मी 6 के बाद इस साल Xiaomi Mi 7 की बारी थी। लेकिन कंपनी ने अपनी आठवीं सालगिरह के मद्देनजर शाओमी मी 8 नाम को इस्तेमाल करने का फैसला किया है। पुरानी रिपोर्ट के मुताबिक, Xiaomi Mi 8 में 6.01 इंच का डिस्प्ले होगा, जिसमें आधा हिस्सा फिंगरप्रिंट स्कैनर है। हैंडसेट में काम करेगा स्नैपड्रैगन 845 प्रोसेसर, जिसका साथ देंगे 6 जीबी व 8 जीबी रैम विकल्प। स्टोरेज विकल्प 64 जीबी और 128 जीबी होंगे। Xiaomi Mi 8 में एआई कैमरा होगा, जो 2x ऑप्टिकल ज़ूम सपोर्ट करेगा। इसके अलावा, जैसा कि हमने पहले बताया, फोन 3डी फेशियल स्कैनिंग से लैस होगा।
Advertisement
 

Xiaomi Mi 8 SE

हाल ही में जानकारी मिली थी कि शाओमी मी 8 के अलावा कंपनी इस फोन का एक और वेरिएंट लाएगी। इसे Mi 8 SE का नाम मिला है। इस हैंडसेट के बारे में ज़्यादा जानकारी नहीं उपलब्ध है। हमारा मानना है कि यह शाओमी मी 8 का ही स्पेशल एडिशन वेरिएंट होगा। खबर है कि यह लेटेस्ट स्नैपड्रैगन 710 प्रोसेसर के साथ आएगा।
 

MIUI 10

शाओमी के मोबाइल ऑपरेटिंग सिस्टम के बारे में ज़्यादा जानकारी नहीं उपलब्ध है। हाल ही में लीक हुए स्क्रीनशॉट इशारा करते हैं कि यह एंड्रॉयड पी से काफी प्रेरित है। लीक से यह भी खुलासा हुआ है कि MIUI 10 कंपनी के कई फोन पर उपलब्ध होगा। सार्वजनिक तौर पर लॉन्च किए जाने से पहले मीयूआई 10 को पिछले हफ्ते ही चीन में उपलब्ध करा दिया गया है।
 

Mi Band 3

Mi Band 3 से भी इसी इवेंट में पर्दा उठाया जाएगा। मी बैंड 3 की कीमत 169 चीनी युआन (करीब 1,800 रुपये) के आसपास होने की उम्मीद है। इसमें हार्ट रेट सेंसर, ब्लूटूथ 4.2, आईपी67 रेटिंग, कैलोरी काउंटर, स्लीप ट्रैकर और स्टेप काउंटर दिया जाएगा। कंपनी ने पुष्टि की है कि Mi Band 3 अपने पुराने वेरिएंट से ज़्यादा टिकाऊ होगा।
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.21 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 845

फ्रंट कैमरा

20-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

12-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल

रैम

6 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

3400 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड Oreo

रिज़ॉल्यूशन

1080x2248 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Xiaomi, MIUI 10, Mi Band 3

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Philips लेकर आया अपना नया फोन S7221 5G, 64MP कैमरा, 5700mAh बैटरी जैसे फीचर्स से लैस, जानें कीमत
#ताज़ा ख़बरें
  1. Philips लेकर आया अपना नया फोन S7221 5G, 64MP कैमरा, 5700mAh बैटरी जैसे फीचर्स से लैस, जानें कीमत
  2. घीमे लैपटॉप-PC को फास्ट बना देगा JioPC, बिना नया कंप्यूटर खरीदे मिलेगी 16GB RAM और 1TB स्टोरेज
  3. अगर गुम गया है TV रिमोट, तो न हों परेशान, ऐसे अपने एंड्रॉयड फोन को बना सकते हैं रिमोट
  4. Vivo T5 5G भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल कैमरा, 7050mAh बैटरी के साथ गजब फीचर्स से लैस, जानें सबकुछ
  5. हैंडहेल्ड गेमिंग का सीन पलटने आ रहा भारतीय स्टार्टअप ARC! Qualcomm से मिलाया हाथ, जल्द आएगा X1 डिवाइस
  6. AI से रोज बात करते हैं? कहीं आप भी तो नहीं बन रहे रोबोट, नई रिसर्च उड़ा देगी होश!
  7. Instagram पर AI Profile वालों के लिए बुरी खबर, Meta ने बदले नियम, रीच पर हो सकता है असर!
  8. URBN के इस नए 25,000mAh Power Bank में मिलेगा 100W आउटपुट, एक साथ फास्ट चार्ज होंगे कई फोन; जानें कीमत
  9. ₹18,999 में लॉन्च हुए थे, अब ₹34,999 तक पहुंची कीमत; प्राइस हाइक लिस्ट में Vivo T5x 5G और iQOO Z11x 5G की एंट्री
  10. iPhone 16 सबसे कम दामों पर मिल रहा, आईफोन 18 के लॉन्च से पहले सीधी ₹18 हजार की बचत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.