Xiaomi Mi 8 Lite और Mi 8 Pro को ग्लोबल मार्केट में लाने की तैयारी

Xiaomi Mi 8 Youth Edition को ग्लोबल मार्केट में Xiaomi Mi 8 Lite के नाम से लाने की तैयारी हो रही है। Xiaomi ने Mi 8 Screen Fingerprint Edition ग्लोबल मार्केट में Xiaomi Mi 8 Pro के नाम से आएगा।

Xiaomi Mi 8 Lite और Mi 8 Pro को ग्लोबल मार्केट में लाने की तैयारी
ख़ास बातें
  • Xiaomi Mi 8 Lite एंड्रॉयड पर आधारित मीयूआई पर चलता है
  • Xiaomi Mi 8 Pro में 6.21 इंच का फुल-एचडी+ सुपर एमोलेड डिस्प्ले होगा
  • शाओमी ने अपने इन दोनों स्मार्टफोन को भारत में भी कर सकती है लॉन्च
विज्ञापन
Xiaomi ने चंद दिनों पहले ही Xiaomi Mi 8 Youth Edition को चीनी मार्केट में लॉन्च किया था। अब इस फोन को ही ग्लोबल मार्केट में Xiaomi Mi 8 Lite के नाम से लाने की तैयारी हो रही है। दरअसल, Mi 8 Lite मई में लॉन्च किए गए Xiaomi Mi 8 फ्लैगशिप स्मार्टफोन का कमज़ोर वर्ज़न है। इसमें 6.26 इंच का एलसीडी पैनल और क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 660 प्रोसेसर है। चीनी मार्केट में इस स्मार्टफोन के तीन वेरिएंट लॉन्च किए गए थे। ये हैं- 4 जीबी रैम/ 64 जीबी स्टोरेज, 6 जीबी रैम /64 जीबी स्टोरेज और 6 जीबी रैम /128 जीबी स्टोरेज। Mi 8 Youth Edition के साथ Xiaomi ने Mi 8 Screen Fingerprint Edition को भी लॉन्च किया था। इसे ग्लोबल मार्केट में Xiaomi Mi 8 Pro के नाम से लाने की तैयारी है।

लॉन्च की तारीख को लेकर कोई ठोस जानकारी दिए बिना शाओमी के आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से Mi 8 Lite को ग्लोबल मार्केट में जल्द ही लाने का खुलासा किया। ट्वीट में यह भी कहा गया है कि यह फोन स्नैपड्रैगन 660 प्रोसेसर के साथ आएगा जो शाओमी मी 8 यूथ का भी हिस्सा है। वहीं, Xiaomi के ग्लोबल प्रवक्ता डोनोवान सैंग ने जानकारी दी है कि Xiaomi Mi 8 Pro को भी अंतरराष्ट्रीय मार्केट में लाया जाएगा। उन्होंने मी 8 प्रो की तस्वीरें पोस्ट कीं और साथ में लिखा, "यह शानदार फोन इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट तकनीक और कई रंगों के विकल्प के साथ आता है, साथ में एक ट्रांसपेरेंट बैक एडिशन भी। यह जल्द ही हमारे सभी ग्लोबल मार्केट में उपलब्ध होगा।"
 

Xiaomi Mi 8 Lite, Mi 8 Pro कीमत

Xiaomi ने ग्लोबल Mi 8 Lite की कीमत का खुलासा नहीं किया है। हालांकि, चीन में शाओमी मी 8 यूथ एडिशन की कीमत 1,399 चीनी युआन (लगभग 14,800 रुपये) है। इस दाम में आपको 4 जीबी रैम/64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट मिलेगा। 6 जीबी रैम/64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 1,699 चीनी युआन (लगभग 18,000 रुपये) है। Mi 8 Youth Edition का टॉप वेरिएंट में आपको 6 जीबी रैम/128 जीबी स्टोरेज मिलेगी।

शाओमी मी 8 स्क्रीन फिंगरप्रिंट एडिशन की कीमत 3,199 चीनी युआन (लगभग 34,000 रुपये) है। इस दाम में आपको 6 जीबी रैम/ 128 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज वेरिएंट मिलेगा। Mi 8 Screen Fingerprint Edition के 8 जीबी रैम/128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 3,599 चीनी युआन (लगभग 38,200 रुपये) है।
 

Mi 8 Lite, Mi 8 Pro के स्पेसिफिकेशन

डुअल-सिम वाला Xiaomi Mi 8 Lite एंड्रॉयड पर आधारित मीयूआई पर चलता है। इसमें 6.26 इंच का एलसीडी डिस्प्ले है, फोन के ऊपरी हिस्से में आपको नॉच डिजाइन मिलेगा। स्पीड और परफॉर्मेंस के लिए Xiaomi Mi 8 Lite में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 660 एआई चिपसेट का इस्तेमाल हुआ है। यह 4 जीबी/ 6 जीबी रैम और 64 जीबी/ 128 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज वेरिएंट में आएगा।

अब बात कैमरा की। फोटोग्राफी के लिए मी 8 यूथ एडिशन में दो रियर कैमरे दिए गए हैं। प्राइमरी सेंसर 12 मेगापिक्सल का और सेकेंडरी सेंसर 5 मेगापिक्सल का है। इसका अर्पचर एफ/1.9 है। रियर कैमरा आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और डुअल फेज डिटेक्शन ऑटो-फोकस के साथ आता है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 24 मेगापिक्सल का सोनी आईएमएक्स576 फ्रंट कैमरा दिया गया है।

पावर बैकअप के लिए 3,350 एमएएच की बैटरी दी गई है जो क्वालकॉम क्विक चार्ज 3.0 तकनीक के साथ आती है। सिक्योरिटी के लिए फ्रंट कैमरा फेस अनलॉक फीचर के साथ आता है। फोन के बैक पैनल पर आपको फिंगरप्रिंट सेंसर मिलेगा। कनेक्टिविटी के लिए यह हैंडसेट ब्लूटूथ वर्जन 5.0 सपोर्ट करता है।

डुअल-सिम Xiaomi Mi 8 Pro में 6.21 इंच का फुल-एचडी+ (1080x2248 पिक्सल) सुपर एमोलेड डिस्प्ले है। इसकी पिक्सल डेनसिटी 402 पिक्सल प्रति इंच है। स्मार्टफोन में स्नैपड्रैगन 845 प्रोसेसर के साथ 8 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज दी जाएगी। इस फोन में भी डुअल रियर कैमरा सेटअप है। एक सेंसर 12 मेगापिक्सल का है जो ऑप्टिकल इमेज स्टेबलाइज़ेशन और एफ/1.8 अपर्चर से लैस है। सेकेंडरी सेंसर 12 मेगापिक्सल का है इसका अपर्चर एफ/2.4 है। यह टेलीफोटो लेंस है। फ्रंट पैनल पर 20 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। यह 3डी ब्यूटी और एआई पोर्ट्रेट मोड से लैस है।

Xiaomi Mi 8 Pro में 4जी वीओएलटीई, वाई-फाई 802.11एसी, ब्लूटूथ 5.0, जीपीएस/ ए-जीपीएस और यूएसबी-टाइप सी कनेक्टिविटी फीचर दिए गए हैं। स्मार्टफोन की बैटरी 3,000 एमएएच की है और डाइमेंशन 154.9x74.8x7.6 मिलीमीटर है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Xiaomi
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. ट्रंप ने लगाया बैन, फिर भी ईरान हमले में अमेरिका की ओर से यूज हुआ सीक्रेट AI टूल!
  2. Ai+ Pulse 2 हुआ लॉन्च, 6000mAh बैटरी, 50MP के 2 कैमरा, Rs 5,999 से शुरू
  3. 365 दिनों तक डेली 2.5GB तक डेटा, अनलिमिटिड कॉल, फ्री बेनिफिट्स के साथ BSNL के धांसू प्लान
  4. OnePlus 15T लॉन्च होगा 50MP टेलीफोटो लेंस के साथ, कैमरा सैम्पल में दिखा दम
  5. 10 हजार सस्ता खरीदें OnePlus का 80W चार्जिंग वाला पावर फोन, 50MP के 2 कैमरा!
  6. Ola Electric ने मौजूदा कस्टमर्स के लिए लॉन्च किया 'Ola Insiders', 50,000 रुपये तक के बेनेफिट्स 
  7. 9,200mAh की बैटरी के साथ इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च हुआ Xiaomi Pad 8, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  8. IND vs WI T20 Live Streaming: T20 वर्ल्डकप में आज भारत बनाम वेस्ट-इंडीज का अहम क्रिकेट मैच, यहां देखें फ्री!
  9. पृथ्वी पर मंडरा रहा है खतरा! क्लाइमेट रिपोर्ट में 10 बड़ी चिंताएं आईं सामने
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »