Xiaomi Mi 6X का एक खास वेरिएंट हुआ लॉन्च, जानें इसके बारे में

Xiaomi Mi 6X का नया वेरिएंट लाया गया है जिसका नाम है Mi 6X Hatsune Miku Limited Edition

विज्ञापन
Ankit Chawla, अपडेटेड: 28 जून 2018 14:11 IST
ख़ास बातें
  • हातसूने मीकू एडिशन की कीमत 2,099 चीनी युआन (करीब 21,900 रुपये) है
  • हातसूने मीकू लिमिटेड एडिशन में है 6 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज
  • Mi 6X Hatsune Miku Limited Edition के स्पेसिफिकेशन रेगुलर वेरिएंट वाले ही
हातसूने मीकू, एनिमेशन से बनी एक वचुर्अल आइडल है जो पूर्वी एशियाई देशों में बेहद ही लोकप्रिय है। लोकप्रियता का अंदाज़ा ऐसे लगाइए कि इस कैरेक्टर की 10वीं सालगिरह पर Xiaomi Mi 6X का नया वेरिएंट लाया गया है जिसका नाम है Mi 6X Hatsune Miku Limited Edition। इस वेरिएंट के स्पेसिफिकेशन आम मी 6एक्स वाले ही हैं। लेकिन यह कस्टम डिज़ाइन और एक गिफ्ट बॉक्स के साथ आता है। बॉक्स में यूज़र को 10000 एमएएच का पावर बैंक, एक टीपीयू बैक कवर और मेटालिक कलेक्टर्स कार्ड मिलेगा। यह पहला मौका नहीं है जब शाओमी ने यह लिमिटेड एडिशन फोन पेश किया है। Xiaomi ने बीते साल Redmi Note 4X Hatsune Miku Limited Edition को लॉन्च किया था।

दूसरी तरफ, Xiaomi Mi 6X को ग्लोबल मार्केट में Xiaomi Mi A2 के नाम से पेश किए जाने की उम्मीद है। यह एंड्रॉयड 8.1 ओरियो पर आधारित एंड्रॉयड वन फोन होगा।
Advertisement
 

Xiaomi Mi 6X Hatsune Miku Limited Edition की कीमत

स्मार्टफोन के हातसूने मीकू एडिशन की कीमत 2,099 चीनी युआन (करीब 21,900 रुपये) है। इसे चीन में बेचा जा रहा है। गौर करने वाली बात है कि मी 6एक्स हातसूने मीकू लिमिटेड एडिशन का सिर्फ 6 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट है। शाओमी मी6एक्स के आम वेरिएंट की इसकी कीमत 300 चीनी युआन (करीब 3,100 रुपये) ज़्यादा है।
 

शाओमी मी 6एक्स हातसूने मीकू एडिशन लिमिटेड एडिशन स्पेसिफिकेशन

Xiaomi Mi 6X Hatsune Miku Limited Edition के स्पेसिफिकेशन रेगुलर वेरिएंट वाले ही हैं। याद रहे कि Xiaomi Mi 6X में 5.99 इंच का 18:9 आस्पेक्ट रेशियो वाला डिस्प्ले है। यह पतले बॉर्डर से लैस है। डुअल सिम स्मार्टफोन एंड्रॉयड 8.1 ओरियो पर आधारित मीयूआई 9.5 सॉफ्टवेयर पर चलेगा। हैंडसेट में ऑक्टा-कोर स्नैपड्रैगन 660 प्रोसेसर का इस्तेमाल किया गया है। सर्वाधिक क्लॉक स्पीड 2.2 गीगाहर्ट्ज़ है। जैसा कि हमने आपको पहले बताया है कि यूज़र के पास 6 जीबी तक रैम और 128 जीबी तक स्टोरेज में से चुनने का विकल्प होगा।
 
इस स्मार्टफोन की सबसे अहम खासियत कैमरे हैं जो बेहतर फोटोग्राफी के लिए एआई इंटिग्रेशन के साथ आते हैं। Xiaomi Mi 6X का सेल्फी कैमरा 20 मेगापिक्सल के Sony IMX376 सेंसर से लैस है। यह एफ/1.75 अपर्चर वाला सेंसर है। हैंडसेट में डुअल रियर कैमरा सेटअप है। पिछले हिस्से पर एफ/1.75 अपर्चर वाला 12 मेगापिक्सल का प्राइमरी सोनी आईएमएक्स486 सेंसर है। दूसरा 20 मेगापिक्सल का सोनी आईएमएक्स376 सेंसर है। शाओमी मी 6एक्स की बैटरी 3010 एमएएच की है और यह क्विकचार्ज 3.0 को सपोर्ट करती है।
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.99 इंच

प्रोसेसर

स्नैपड्रैगन 660

फ्रंट कैमरा

20-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

12-मेगापिक्सल + 20-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

3010 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 8.1 Oreo

रिज़ॉल्यूशन

1080x2160 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Xiaomi, Hatsune Miku
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Karbonn Rebel, Rebel Pro की सेल शुरू, मिल रहा दिवाली सेल में डिस्काउंट भी, जानें कितनी होगी बचत
  2. Excitel दिवाली धमाका ऑफर: 3 महीने तक फ्री मिल रहा 200Mpbs की स्पीड वाला इंटरनेट
  3. OnePlus Nord CE6 Lite मिल रहा Amazon दिवाली सेल में सस्ता, जल्द खरीदें लिमिटेड है ऑफर
  4. आ गया Cyclon AI Phone, बोलने पर बना देगा नया ऐप, बिना छूए मैसेज और कॉल का जवाब देगा, एंड्रॉयड-iOS की होगी छुट्
  5. फ्री में देखें बॉलीवुड फिल्में और म्यूजिक, LG Channels में 170 से ज्यादा चैनल पर मिलेगा एंटरटेनमेंट!
  6. Samsung Galaxy A38 में मिल सकती है 6,000mAh की बैटरी, 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा
  7. 10000mAh बैटरी वाला Poco X8 Power 5G मिल रहा ₹8500 सस्ता, Flipkart दिवाली सेल में लिमिटेड है मौका
  8. 200MP कैमरा और 7800mAh बैटरी वाली Vivo X500 Series की प्री-बुकिंग शुरू, 25 नवंबर को लॉन्च!
#ताज़ा ख़बरें
  1. 200MP कैमरा और 7800mAh बैटरी वाली Vivo X500 Series की प्री-बुकिंग शुरू, 25 नवंबर को लॉन्च!
  2. Samsung Galaxy A38 में मिल सकती है 6,000mAh की बैटरी, 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा
  3. फ्री में देखें बॉलीवुड फिल्में और म्यूजिक, LG Channels में 170 से ज्यादा चैनल पर मिलेगा एंटरटेनमेंट!
  4. Vivo X500 FE में मिल सकती है 6,500mAh बैटरी, IMDA डेटाबेस पर हुई लिस्टिंग
  5. Apple की iPhone 18 के लॉन्च की तैयारी, 6.3 इंच हो सकता है डिस्प्ले
  6. Delhi Air Pollution: Air Purifier खरीदने का प्लान? ऐसे चुनें अपने घर के लिए सही डिवाइस
  7. Oppo Find X10 Ultra में मिल सकता है MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  8. Karbonn Rebel, Rebel Pro की सेल शुरू, मिल रहा दिवाली सेल में डिस्काउंट भी, जानें कितनी होगी बचत
  9. Samsung Galaxy S25 FE पर ₹20 हजार तक की बचत, Big Billion Days Sale से भी कम हुई कीमत
  10. Excitel दिवाली धमाका ऑफर: 3 महीने तक फ्री मिल रहा 200Mpbs की स्पीड वाला इंटरनेट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.