शाओमी मी 6 के हो सकते हैं तीन वेरिएंट, एमडब्ल्यूसी 2017 में लॉन्च किए जाने की संभावना

विज्ञापन
तसनीम अकोलावाला, अपडेटेड: 18 जनवरी 2017 10:28 IST
ख़ास बातें
  • इनमें से सबसे सस्ता वेरिएंट मीडियाटेक चिपसेट से लैस होगा
  • बाकी दो वर्ज़न स्नैपड्रैगन के लेटेस्ट प्रोसेसर के साथ आएंगे
  • शाओमी मी 6 में एंड्रॉयड 7.0 या 7.1 नूगा होगा
चीनी टेक्नोलॉजी कंपनी शाओमी का अगला फ्लैगशिप हैंडसेट शाओमी मी 6 लंबे वक्त से सुर्खियों का हिस्सा रहा है। अब पता चला है कि शाओमी मी 6 के तीन वेरिएंट लॉन्च किए जाएंगे। इनमें से सबसे सस्ता वेरिएंट मीडियाटेक चिपसेट से लैस होगा। वहीं, बाकी दो वर्ज़न स्नैपड्रैगन के लेटेस्ट प्रोसेसर के साथ आएंगे। शाओमी के इस स्मार्टफोन को एमडब्ल्यूसी 2017 में लॉन्च किए जाने की संभावना है। कंपनी द्वारा इसे मार्केट में अप्रैल में उपलब्ध कराया जाएगा।

गिज़चाइना की रिपोर्ट के मुताबिक, शाओमी मी 6 के तीन वेरिएंट होंगे। एक में मीडिया हीलियो एक्स30 प्रोसेसर होगा। बाकी दो मॉडल में स्नैपड्रैगन 835 प्रोसेसर दिए जाएंगे। मीडियाटेक प्रोसेसर वाले वेरिएंट की कीमत 1,999 चीनी युआन (करीब 19,800 रुपये) होगी। वहीं, स्नैपड्रैगन 835 चिपसेट वाला वेरिएंट 2,499 चीनी युआन (करीब 24,800 रुपये) में मिलेगा। तीसरा वेरिएंट सैमसंग गैलेक्सी एस7 की तरह डुअल एज कर्व्ड डिस्प्ले के साथ आएगा। और इसकी कीमत 2,999 चीनी युआन (करीब 29,800 रुपये) होगी। पुरानी रिपोर्ट में दावा किया गया था कि कर्व्ड स्क्रीन वेरिएंट को शाओमी मी 6 प्रो के नाम से जाना जाएगा।

शाओमी मी 6 में 4 जीबी रैम के साथ 128 जीबी स्टोरेज होगी। वहीं, मी 6 प्रो में 6 जीबी रैम और 256 जीबी स्टोरेज दी जाएगी। मी 6 सीरीज़ की दूसरी सबसे अहम खासियत डुअल रियर कैमरा सेटअप होगी। फिलहाल, कैमरा सेटअप के बारे में और कोई जानकारी नहीं उपलब्ध है।

पता चला है कि इस स्मार्टफोन को मोबाइल वर्ल्ड कॉन्ग्रेस 2017 में लॉन्च किया जाएगा। बता दें कि 2017 में पहली बार शाओमी ने कंज़्यूमर इलेक्ट्रॉनिक शो में हिस्सा लिया था। ऐसा लगता है कि कंपनी एमडब्ल्यूसी 2017 में भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराएगी। पहले इस हैंडसेट को फरवरी में लॉन्च किए जाने की संभावना थी।
Advertisement

लीक हुए अन्य स्पेसिफिकेशन की बात करें तो शाओमी मी 6 में एंड्रॉयड 7.0 या 7.1 नूगा होगा। इसके ऊपर कंपनी मीयूआई 9 स्किन का इस्तेमाल होगा। हैंडसेट में 4000 एमएएच की बैटरी होगी जो क्विक चार्ज 4.0 को सपोर्ट करेगी। होम बटन में फिंगरप्रिंट सेंसर भी होगा। स्मार्टफोन को ब्लैक, व्हाइट और ब्लू कलर में उपलब्ध कराए जाने की उम्मीद है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  2. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  3. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  4. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  5. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  2. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  3. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  4. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  5. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  6. 7000mAh बैटरी और 200MP कैमरा वाले 5 नए फोन, कीमत सुनकर चौंक जाएंगे!
  7. सिंगल चार्ज में 500KM दौड़ती हैं ये 5 इलेक्ट्रिक कारें, महीने का खर्च आता है कम
  8. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  9. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
  10. Porsche ने भारत में लॉन्च की Cayenne Electric, 600 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.