Xiaomi Mi 5X के स्पेसिफिकेशन लॉन्च से पहले लीक

बुधवार को शाओमी मी 5एक्स की लॉन्च की तारीख़ 26 जुलाई की पुष्टि हुई थी। और लॉन्च की पुष्टि के साथ ही शाओमी मी 5एक्स के बारे में लगातार लीक में जानकारी सामने आ रही है। मी 5एक्स की पहली सेल के लिए पहले 24 घंटे में 200,000 से ज़्यादा रजिस्ट्रेशन से संकेत मिलते हैं कि ग्राहकों की रूचि शाओमी मी 5एक्स में बहुत ज़्यादा है।

Xiaomi Mi 5X के स्पेसिफिकेशन लॉन्च से पहले लीक
ख़ास बातें
  • शाओमी मी 5एक्स को एफसीसी सर्टिफिकेशन मिल गया है
  • स्मार्टफोन में 3000 एमएएच बैटरी होने का खुलासा हुआ है
  • फोन 26 जुलाई को लॉन्च होगा
विज्ञापन
बुधवार को शाओमी मी 5एक्स की लॉन्च की तारीख़ 26 जुलाई की पुष्टि हुई थी। और लॉन्च की पुष्टि के साथ ही शाओमी मी 5एक्स के बारे में लगातार लीक में जानकारी सामने आ रही है। मी 5एक्स की पहली सेल के लिए पहले 24 घंटे में 200,000 से ज़्यादा रजिस्ट्रेशन से संकेत मिलते हैं कि ग्राहकों की रूचि शाओमी मी 5एक्स में बहुत ज़्यादा है। अब, स्मार्टफोन को एफसीसी सर्टिफिकेशन साइट पर देखा गया है, और इस लिस्टिंग से फोन की बैटरी के मुख्य स्पेसिफिकेशन का खुलासा हुआ है।

शाओमी मी 5एक्स, को शाओमी मी 5 का एक वेरिएंट बताया जा रहा है और अब इसे एफसीसी सर्टिफिकेट मिल गया है। इस लिस्टिंग से शाओमी मी 5एक्स में एक 3000 एमएएच की बैटरी होने की पुष्टि होती है। इसके अलावा, यह एक यूएसबी टाइप-सी केबल और चार्जिंग के लिए 10 वाट के चार्जर के साथ आएगा।

शाओमी मी 5एक्स के स्पेसिफिकेशन और कीमत
शाओमी मी 5एक्स में एक डुअल रियर कैमरा सेटअप, एक फिंगरप्रिंट सेंसर दिया जाएगा। फफोन शाओमी के लेटेस्ट कस्टम एंड्रॉयड रॉम मीयूआई 9 पर चलेगा। मी 5एक्स के स्पेसिफिकेशन की बात करें तो इस फोन में एक 5.5 इंच फुल एचडी डिस्प्ले, एक स्नैपड्रैगन 625 प्रोसेसर और 4 जीबी रैम होने का खुलासा हुआ है। इस स्मार्टफोन में एक ऑप्टिकल ज़ूम फ़ीचर के अलावा डुअल-टोन एलईडी फ्लैश दिया जा सकता है। यह स्मार्टफोन ब्लैक, गोल्ड और रोज़ गोल्ड (पिंक) तीन कलर वेरिएंट में लॉन्च किया जाएगा। अभी कीमत की बात करें तो फोन के 1,999 चीनी युआन (करीब 19,000 रुपये) में लॉन्च किए जाने का खुलासा हुआ है। शाओमी मी 5एस की शुरुआती कीमत भी इतनी ही है। डिज़ाइन की बात करें तो, शाओमी मी 5एक्स का डिज़ाइन आईफोन 7 प्लस से बहुत ज़्यादा प्रेरित लगता है। फोन में डुअल रियर कैमरा और एंटीना बैंड की जगह, आईफोन 7 प्लस की तरह ही है। फोन में दांये किनारे पर वॉल्यूम रॉकर और पावर बटन हैं जबकि आगे की तरफ़ कैपेसिटिव नेविगेशन बटन दिए गए हैं।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Audi A6 e-Tron ने बनाया रिकॉर्ड, सिंगल चार्ज में 1,338 किलोमीटर की ड्राइव
  2. iQOO Pad Ultra में 9020mAh बैटरी कंफर्म, प्री-ऑर्डर भी शुरू
  3. Samsung Galaxy A08 भारत में ₹19 हजार से सस्ते में हो सकता है लॉन्च! 6000mAh बैटरी
  4. इंटरनेट पर TV चैनल देखना फ्री नहीं रहेगा! TRAI ला सकती है नए नियम
  5. Nothing Phone (4a), Phone (4b) भारत में नए 6GB रैम वेरिएंट में हुए लॉन्च, जानें कीमत
  6. Vivo S2 FE लॉन्च होगा 6 अक्टूबर को, 10,000mAh पावर के साथ Origin OS का खुलासा
  7. Best Selfie Camera Phone: 2 फ्रंट कैमरा के साथ ये हैं टॉप सेल्फी स्मार्टफोन! Vivo V23 Pro, Honor 200 Pro समेत पूरी लिस्ट
  8. ₹16 हजार सस्ता मिल रहा 50MP तीन कैमरा वाला Samsung 5G फोन! IP67 रेटिंग
  9. क्रिप्टो एक्सचेंज Bitget हुआ हैकिंग का शिकार, 35 करोड़ डॉलर से ज्यादा का नुकसान
  10. भारत में Tesla ने किया एक्सपैंशन, चेन्नई में खोला एक्सपीरिएंस सेंटर
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »