Xiaomi Mi 5X आज होगा लॉन्च, मीयूआई 9 से होगा लैस

नामी टेक्नोलॉजी कंपनी शाओमी अपने Xiaomi Mi 5 हैंडसेट के नए वेरिएंट Xiaomi Mi 5X को बुधवार को घरेलू मार्केट में लॉन्च करेगी। इसके साथ कंपनी मीयूआई 9 से भी पर्दा उठाएगी।

Xiaomi Mi 5X आज होगा लॉन्च, मीयूआई 9 से होगा लैस
ख़ास बातें
  • इसके साथ कंपनी मीयूआई 9 से भी पर्दा उठाएगी
  • बता दें कि यह एंड्रॉयड 7.0 नूगा पर आधारित कंपनी का लेटेस्ट कस्टम रॉम है
  • मी 5एक्स की पहली सेल के लिए पहले 24 घंटे में 200,000 से रजिस्ट्रेशन
विज्ञापन
नामी टेक्नोलॉजी कंपनी शाओमी अपने Xiaomi Mi 5 हैंडसेट के नए वेरिएंट Xiaomi Mi 5X को बुधवार को घरेलू मार्केट में लॉन्च करेगी। इसके साथ कंपनी मीयूआई 9 से भी पर्दा उठाएगी। बता दें कि यह एंड्रॉयड 7.0 नूगा पर आधारित कंपनी का लेटेस्ट कस्टम रॉम है। कंपनी लंबे समय से शाओमी मी 5एक्स के लॉन्च को लेकर टीज़र जारी करती रही है। मी 5एक्स की पहली सेल के लिए पहले 24 घंटे में 200,000 से ज़्यादा रजिस्ट्रेशन से संकेत मिलते हैं कि ग्राहकों की रूचि शाओमी मी 5एक्स में बहुत ज़्यादा है।

हाल ही में कंपनी ने शाओमी मी 5एक्स का वीडियो टीज़र जारी किया था। वीडियो में Xiaomi के इस हैंडसेट को हर तरफ से दिखाया गया है। कंपनी ने खासकर इसके डुअल रियर कैमरा सेटअप पर ज़ोर दिया है।

डुअल रियर कैमरे के अलावा वीडियो में शाओमी के इस फोन के अलग-अलग कलर वेरिएंट की भी झलक मिलती है। यह ब्लैक, पिंक और गोल्ड रंग में आएगा। इसके अलावा हैंडसेट का डुअल रियर कैमरा सेटअप आईफोन 7 प्लस और वनप्लस 5 की तरह ही है। वहीं, फिंगरप्रिंट सेंसर को हैंडसेट के पिछले हिस्से पर मध्य में जगह मिली है।
 

Xiaomi Mi 5X के स्पेसिफिकेशन और कीमत

शाओमी मी 5एक्स में एक डुअल रियर कैमरा सेटअप, एक फिंगरप्रिंट सेंसर दिया जाएगा। फफोन शाओमी के लेटेस्ट कस्टम एंड्रॉयड रॉम मीयूआई 9 पर चलेगा। मी 5एक्स के स्पेसिफिकेशन की बात करें तो इस फोन में एक 5.5 इंच फुल एचडी डिस्प्ले, एक स्नैपड्रैगन 625 प्रोसेसर और 4 जीबी रैम होने का खुलासा हुआ है। इस स्मार्टफोन में एक ऑप्टिकल ज़ूम फ़ीचर के अलावा डुअल-टोन एलईडी फ्लैश दिया जा सकता है। यह स्मार्टफोन ब्लैक, गोल्ड और रोज़ गोल्ड (पिंक) तीन कलर वेरिएंट में लॉन्च किया जाएगा। अभी कीमत की बात करें तो फोन के 1,999 चीनी युआन (करीब 19,000 रुपये) में लॉन्च किए जाने का खुलासा हुआ है। शाओमी मी 5एस की शुरुआती कीमत भी इतनी ही है। डिज़ाइन की बात करें तो, शाओमी मी 5एक्स का डिज़ाइन आईफोन 7 प्लस से बहुत ज़्यादा प्रेरित लगता है। फोन में डुअल रियर कैमरा और एंटीना बैंड की जगह, आईफोन 7 प्लस की तरह ही है। फोन में दांये किनारे पर वॉल्यूम रॉकर और पावर बटन हैं जबकि आगे की तरफ़ कैपेसिटिव नेविगेशन बटन दिए गए हैं।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. iQOO Pad Ultra में 9020mAh बैटरी कंफर्म, प्री-ऑर्डर भी शुरू
  2. Samsung Galaxy A08 भारत में ₹19 हजार से सस्ते में हो सकता है लॉन्च! 6000mAh बैटरी
  3. इंटरनेट पर TV चैनल देखना फ्री नहीं रहेगा! TRAI ला सकती है नए नियम
  4. Nothing Phone (4a), Phone (4b) भारत में नए 6GB रैम वेरिएंट में हुए लॉन्च, जानें कीमत
  5. Vivo S2 FE लॉन्च होगा 6 अक्टूबर को, 10,000mAh पावर के साथ Origin OS का खुलासा
  6. Best Selfie Camera Phone: 2 फ्रंट कैमरा के साथ ये हैं टॉप सेल्फी स्मार्टफोन! Vivo V23 Pro, Honor 200 Pro समेत पूरी लिस्ट
  7. ₹16 हजार सस्ता मिल रहा 50MP तीन कैमरा वाला Samsung 5G फोन! IP67 रेटिंग
  8. क्रिप्टो एक्सचेंज Bitget हुआ हैकिंग का शिकार, 35 करोड़ डॉलर से ज्यादा का नुकसान
  9. भारत में Tesla ने किया एक्सपैंशन, चेन्नई में खोला एक्सपीरिएंस सेंटर
  10. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक हो सकती है बैटरी 
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »