Xiaomi Mi 5X का वीडियो टीज़र ज़ारी, दिखने में ऐसा है ये फोन

चीन की स्मार्टफोन निर्माता कंपनी शाओमी जल्द ही शाओमी मी 5एक्स को लॉन्च करेगी। Xiaomi Mi 5X को 26 जुलाई को लॉन्च किया जाना है। अभी कुछ दिन पहले ही इस स्मार्टफोन के सभी स्पेसिफिकेशन सार्वजनिक हो गए थे। अब कंपनी ने शाओमी मी 5एक्स का वीडियो टीज़र जारी किया है।

Xiaomi Mi 5X का वीडियो टीज़र ज़ारी, दिखने में ऐसा है ये फोन
ख़ास बातें
  • Xiaomi Mi 5X को 26 जुलाई को लॉन्च किया जाना है
  • कुछ दिन पहले ही इस स्मार्टफोन के सभी स्पेसिफिकेशन सार्वजनिक हो गए थे
  • अब कंपनी ने शाओमी मी 5एक्स का वीडियो टीज़र जारी किया है
विज्ञापन
चीन की स्मार्टफोन निर्माता कंपनी शाओमी जल्द ही शाओमी मी 5एक्स को लॉन्च करेगी। Xiaomi Mi 5X को 26 जुलाई को लॉन्च किया जाना है। अभी कुछ दिन पहले ही इस स्मार्टफोन के सभी स्पेसिफिकेशन सार्वजनिक हो गए थे। अब कंपनी ने शाओमी मी 5एक्स का वीडियो टीज़र जारी किया है। वीडियो में Xiaomi के इस हैंडसेट को हर तरफ से दिखाया गया है। कंपनी ने खासकर इसके डुअल रियर कैमरा सेटअप पर ज़ोर दिया है।

डुअल रियर कैमरे के अलावा वीडियो में शाओमी के इस फोन के अलग-अलग कलर वेरिएंट की भी झलक मिलती है। यह ब्लैक, पिंक और गोल्ड रंग में आएगा। इसके अलावा हैंडसेट का डुअल रियर कैमरा सेटअप आईफोन 7 प्लस और वनप्लस 5 की तरह ही है। वहीं, फिंगरप्रिंट सेंसर को हैंडसेट के पिछले हिस्से पर मध्य में जगह मिली है। आधिकारिक वीडियो टीज़र की जानकारी एंड्रॉयडप्योर वेबसाइट द्वारा दी गई है।
 
xiaomi mi 5x video teaser

शाओमी मी 5एक्स

इससे पहले स्मार्टफोन को एफसीसी सर्टिफिकेशन साइट पर लिस्ट किया गया था। लिस्टिंग से फोन की बैटरी के साथ स्पेसिफिकेशन का खुलासा हुआ था।

शाओमी मी 5एक्स को शाओमी मी 5 का एक वेरिएंट बताया जा रहा है। एफसीसी लिस्टिंग से शाओमी मी 5एक्स में एक 3000 एमएएच की बैटरी होने की पुष्टि होती है। इसके अलावा, यह एक यूएसबी टाइप-सी केबल और चार्जिंग के लिए 10 वाट के चार्जर के साथ आएगा।
 

Xiaomi Mi 5X के स्पेसिफिकेशन और कीमत

शाओमी मी 5एक्स में एक डुअल रियर कैमरा सेटअप, एक फिंगरप्रिंट सेंसर दिया जाएगा। फफोन शाओमी के लेटेस्ट कस्टम एंड्रॉयड रॉम मीयूआई 9 पर चलेगा। मी 5एक्स के स्पेसिफिकेशन की बात करें तो इस फोन में एक 5.5 इंच फुल एचडी डिस्प्ले, एक स्नैपड्रैगन 625 प्रोसेसर और 4 जीबी रैम होने का खुलासा हुआ है। इस स्मार्टफोन में एक ऑप्टिकल ज़ूम फ़ीचर के अलावा डुअल-टोन एलईडी फ्लैश दिया जा सकता है। यह स्मार्टफोन ब्लैक, गोल्ड और रोज़ गोल्ड (पिंक) तीन कलर वेरिएंट में लॉन्च किया जाएगा। अभी कीमत की बात करें तो फोन के 1,999 चीनी युआन (करीब 19,000 रुपये) में लॉन्च किए जाने का खुलासा हुआ है। शाओमी मी 5एस की शुरुआती कीमत भी इतनी ही है। डिज़ाइन की बात करें तो, शाओमी मी 5एक्स का डिज़ाइन आईफोन 7 प्लस से बहुत ज़्यादा प्रेरित लगता है। फोन में डुअल रियर कैमरा और एंटीना बैंड की जगह, आईफोन 7 प्लस की तरह ही है। फोन में दांये किनारे पर वॉल्यूम रॉकर और पावर बटन हैं जबकि आगे की तरफ़ कैपेसिटिव नेविगेशन बटन दिए गए हैं।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. भारत से इलेक्ट्रिक कारों के एक्सपोर्ट के लिए यूरोप बना सबसे बड़ा मार्केट
  2. Deloitte के पूर्व मैनेजर ने कंपनी से चुराए 55 लाख रु. के लैपटॉप, बेचकर करने लगा ट्रेडिंग!
  3. BSNL लाई स्वतंत्रता दिवस पर गजब प्लान, 1 रुपये में नई सिम, अनलिमिटिड कॉलिंग, इंटरनेट भी!
  4. Realme P4s भारत में जल्द लॉन्च होगा 8000mAh बैटरी, 80W चार्जिंग के साथ!
  5. सिंगल चार्ज में 45 घंटे चलने वाले ईयरबड्स 1MORE ने किए लॉन्च, AI ट्रांसलेशन, AI ट्रांस्क्रिप्शन जैसे फीचर्स, जानें कीमत
  6. ₹11 हजार सस्ता मिल रहा iPhone 17, यहां खरीदने का बढ़िया मौका!
  7. iQOO 15, iQOO 15R, iQOO Neo 10 फोन ₹10 हजार तक हो गए महंगे!
  8. 7000mAh बैटरी वाला Oppo फोन मिल रहा Rs 1300 सस्ता, Flipkart पर धांसू डील
  9. Apple पर अमेरिकी सरकार का चाइनीज मेमोरी चिप्स से दूरी बनाने का प्रेशर
  10. iQOO Neo 11 Ultra में मिल सकता है 6.83 इंच डिस्प्ले, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »