शाओमी मी 5एस के टीज़र में दमदार परफॉर्मेंस का दावा

विज्ञापन
नैना गुप्ता, अपडेटेड: 22 सितंबर 2016 16:24 IST
शाओमी ने अपने आने वाले फ्लैगशिप स्मार्टफोन मी 5एस का नया टीज़र जारी कर दिया है। पिछले कई दिनों से मी5 एस को लेकर लगातार लीक में खुलासे हो रहे हैं। शाओमी मी5एस कंपनी के फ्लैगशिप स्मार्टफोन मी 5 का ज्यादा दमदार वेरिएंट हो सकता है। इस टीज़र में कंपनी ने डिवाइस के अंतुतू परफॉर्मेंस के स्कोर का जिक्र किया है।

शाओमी द्वारा जारी किए गए टीज़र में एक सवाल भी लिखा है, ''परफॉर्मेंस के अलावा शाओमी __एस में नई हाई-एंड टेक्नोलॉजी क्या है?'' इस टीज़र में 1,64,119 अंतुतू स्कोर भी लिखा हुआ है। यह डिवाइस का अंतुतू परफॉर्मेंस स्कोर है।

इस टीज़र से शाओमी मी 5एस में क्वालकॉम का अल्ट्रासोनिक फिंगरप्रिंट सेंसर दिया जा सकता है। इसके अलावा इस फोन में ऐप्पल आईफोन जैसी 3डी टच टेक्नोलॉजी भी दी जा सकती है। इस डिवाइस के 27 सितंबर को लॉन्च होने की उम्मीद है। शाओमी 27 सितंबर चीन में एक इवेंट आयोजित कर रही है।

याद दिला दें, पिछले लीक की बात करें तो शाओमी मी 5एस में एक 5.5 इंच फुल एचडी (1080x1920 पिक्सल) रिज़ॉल्यूशन स्क्रीन हो सकता है। इस फोन में 64-बिट स्नैपड्रैगन 821 क्वाड-कोर प्रोसेसर और ग्राफिक्स के लिए एड्रेनो 530 जीपीयू दिया जा सकता है। फोन में 6 जीबी रैम हो सकता है। वहीं इस में 256 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज दी जा सकती है। इस स्मार्टफोन के एंड्रॉयड 6.0 मार्शमैलो आधारिक मीयूआई 8 रॉम पर चलनेकी उम्मीद है। यह फोन डुअल सिम सपोर्ट के साथ आएगा।
Advertisement

इससे पहले मी 5एस की रेंडर इमेज लीक हुईं थीं जिसमें हैंडसेट का काले रंग का वेरिएंट नज़र आ रहा है। और सबसे अहम खुलासा डुअल कैमरा सेटअप को लेकर हुआ है। आपको बता दें कि पिछले महीने एक रिपोर्ट में इस चीनी कंपनी द्वारा सैमसंग के डुअल-कैमरा मॉड्यूल खरीदने की जानकारी दी गई थी। सैमसंग इस मॉड्यूल का इस्तेमाल अपने आगामी फोन में करने वाली है। ऐसे में मी 5एस में डुअल कैमरा सेटअप होने की संभावना को नकारा नहीं जा सकता।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , xiaomi, xiaomi mi 5s, xiaomi mi 5s teaser
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Kodak ने लॉन्च किया ₹12 हजार से सस्ता 40 इंच स्मार्ट TV, 65 इंच की कीमत 43 हजार से कम
  2. India vs West Indies: कब और कहां देखें पहला T-20 मैच, यहां होगी लाइव स्ट्रीमिंग
  3. ₹19 हजार से ज्यादा सस्ता होगा iPhone 17, Flipkart की दिवाली सेल में क्या है खास डील
  4. Oppo Find X10 Pro Max जल्द होगा भारत में लॉन्च, MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  5. 150 इंच की स्क्रीन पर घर में बनेगा सिनेमा, Hisense का नया 4K Laser Projector 240Hz गेमिंग सपोर्ट के साथ लॉन्च
  6. भारत में महंगे प्राइस पर लॉन्च हो सकता है iQOO 16
#ताज़ा ख़बरें
  1. भारत में महंगे प्राइस पर लॉन्च हो सकता है iQOO 16
  2. Kodak ने लॉन्च किया ₹12 हजार से सस्ता 40 इंच स्मार्ट TV, 65 इंच की कीमत 43 हजार से कम
  3. ₹19 हजार से ज्यादा सस्ता होगा iPhone 17, Flipkart की दिवाली सेल में क्या है खास डील
  4. 23K सस्ता मिलेगा Samsung Galaxy S25 5G, Flipkart Big Billion Days Sale में क्या है डील
  5. India vs West Indies: कब और कहां देखें पहला T-20 मैच, यहां होगी लाइव स्ट्रीमिंग
  6. Oppo Find X10 Pro Max जल्द होगा भारत में लॉन्च, MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  7. Infinix लाया गजब का फोन, बिना सिम भी कर पाएंगे कॉल, बिना नेटवर्क करेगा काम
  8. Samsung Galaxy S27 Ultra के लिए हो सकते हैं 5 कलर्स के ऑप्शन
  9. Vivo V80 vs Samsung Galaxy A57 5G vs OnePlus 15R: जानें कौन सा रहेगा बेस्ट?
  10. Asus लैपटॉप, PC और गेमिंग डिवाइस Flipkart-Amazon सेल में 50% तक हुए सस्ते
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.