शाओमी मी 5सी स्मार्टफोन 6 दिसंबर को हो सकता है लॉन्च

विज्ञापन
तसनीम अकोलावाला, अपडेटेड: 29 नवंबर 2016 14:35 IST
ख़ास बातें
  • शाओमी मी 5सी में कंपनी का पाइन कोर प्रोसेसर हो सकता है
  • शाओमी मी 5सी की कीमत करीब 10,000 रुपये होने का दावा किया गया है
  • यह फोन मीयूआई 8 पर चलेगा
शाओमी मी 5सी स्मार्टफोन कई दिनों से सुर्खियों का हिस्सा रहा है। अब नई जानकारी सामने आई है कि इसे 6 दिसंबर को लॉन्च किया जा सकता है। इसके अलावा शाओमी मी 5सी की वास्तविक तस्वीरें भी ऑनलाइन लीक हुई हैं। तस्वीरों से स्मार्टफोन के डिज़ाइन और लुक का खुलासा हुआ है।

एंड्रॉयडप्योर की रिपोर्ट के मुताबिक, शाओमी मी 5सी को 6 दिसंबर को चीन में आयोजित होने वाले इवेंट में लॉन्च किया जाएगा। इसकी कीमत 1,000 चीनी युआन (करीब 9,900 रुपये) के पास रहने की उम्मीद है। एक पुरानी रिपोर्ट में लॉन्च की तारीख 12 दिसंबर होने के साथ कीमत 1,499 चीनी युआन (करीब 14,800 रुपये) होने का दावा किया गया था। इन दावों में कौन सही है? यह तो शाओमी के आधिकारिक ऐलान के बाद ही पता चल पाएगा।

इसके अलावा शाओमी मी 5सी की तस्वीरें एक बार फिर लीक हुई हैं। लेकिन इस बार फोन की तस्वीरें हर एंगल से ली गई हैं। इन तस्वीरों से पुराने दावों की एक बार फिर पुष्टि हुई है। इसमें एक स्लीक फ्रेम है और साथ में घुमावदार किनारे। फिंगरप्रिंट स्कैनर फ्रंट पैनल पर होम बटन में इंटिग्रेटेड है। वॉल्यूम और पावर बटन दायीं तरफ किनारे पर मौज़ूद हैं। कैमरा और फ्लैश मॉड्यूल बैकपैनल पर दायें किनारे पर मौज़ूद है। तस्वीर में काले रंग वाला शाओमी मी 5सी नज़र आ रहा है जो शाओमी के मीयूआई 8 ऑपरेटिंग सिस्टम पर चल रहा है।

इस फोन में 5.5 इंच (1080x1920 पिक्सल) फुल एचडी डिस्प्ले है। स्क्रीन की डेनसिटी 403 पीपआई है। इस फोन में 1.4 गीगाहर्ट्ज़ ऑक्टा-कोर प्रोसेसर दिया जा सकता है। फोन में 3 जीबी रैम व ग्राफिक्स के लिए एआरएम माली-टी860 जीपीयू हो सकता है। लीक के मुताबिक, यह फोन एंड्रॉयड 6.0 मार्शमैलो आधारित मीयूआई 8 पर चलेगा और एनएफसी आधारित पेमेंट सपोर्ट करेगा। शाओमी मी 5सी स्मार्टफोन के रोज़ गोल्ड, गोल्ड और ब्लैक कलर वेरिएंट में आने की उम्मीद है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Samsung Galaxy F70 Pro 5G कल होगा भारत में लॉन्च, 6,000mAh की Battery
#ताज़ा ख़बरें
  1. हर महीने ₹2500 पाने के लिए घर बैठे ऐसे करें आवेदन, Delhi Lakshmi Yojna पोर्टल शुरू
  2. JioHome: अब TV, Wi-Fi और OTT के लिए अलग-अलग रिचार्ज नहीं, एक ही प्लान में मिलेगा सब कुछ
  3. 7540mAh बैटरी, 50MP कैमरा वाले Redmi फोन पर आया जबरदस्त डिस्काउंट
  4. Amazon Great Freedom Sale 2026: सस्ते OnePlus फोन खरीदने का मौका! ₹17,499 से शुरू कीमतें
  5. सस्ती EV की तलाश? ₹4.69 लाख से शुरू होती हैं ये इलेक्ट्रिक कारें, कुछ में मिलती है 400km+ रेंज
  6. Flipkart Freedom Sale में स्मार्टफोन और लैपटॉप पर धांसू डिस्काउंट, अभी से जानें डील्स के बारे में
  7. Amazon Great Freedom Sale: स्मार्टफोन, लैपटॉप मिलेंगे बंपर सस्ते, डील्स का हुआ खुलासा, अभी से कर लें तैयारी
  8. Hero Motocorp ने लॉन्च किया Vida VX2 Go FB, जानें फीचर्स, प्राइस
  9. Samsung Galaxy F70 Pro 5G कल होगा भारत में लॉन्च, 6,000mAh की Battery
  10. Sony के वायरलैस हेडफोन्स नए, खूबसूरत Olive Grey फिनिश में अगले हफ्ते होंगे लॉन्च!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.