शाओमी मी 5सी की तस्वीरें लीक, लॉन्च से पहले डिज़ाइन का हुआ खुलासा

शाओमी मी 5सी की तस्वीरें लीक, लॉन्च से पहले डिज़ाइन का हुआ खुलासा
ख़ास बातें
  • शाओमी मी 5सी में कंपनी का पाइन कोर प्रोसेसर हो सकता है
  • इस फोन में 5.5 इंच फुल एचडी डिस्प्ले हो सकता है
  • यह फोन मीयूआई 8 पर चलेगा
विज्ञापन
शाओमी मेरी (मी 5सी) के बारे में लीक में कई बार जानकारी सामने आ चुकी है। उम्मीद की जा रही है कि शाओमी के प्रोसेसर वाला यह कंपनी का पहला स्मार्टफोन होगा। अब, ताजा लीक में स्मार्टफोन की तस्वीरें लीक हुई हैं। और आधिकारिक लॉन्च से पहले इसके डिज़ाइन का पता भी चला है।

शाओमी मी 5सी की तस्वीरें वीबो पर दिखी हैं और ये बहुत कुछ पिछली लीक तस्वीरों जैसी ही हैं। इस फोन में किनारों पर एक पतला फ्रेम होगा और आगे की तरफ होम बटन में ही एक फिंगरप्रिंट सेंसर इंटीग्रेट होगा। वॉल्यूम व पावर बटन दांयीं तरफ किनारे पर है। जबकि कैमरा मॉड्यूल रियर पर सबसे ऊपर की तरफ दांये किनारे पर दिया गया है।

शाओमी मी 5सी स्मार्टफोन के रोज़ गोल्ड, गोल्ड और ब्लैक कलर वेरिएंट में आने की उम्मीद है। इस फोन में 5.5 इंच (1080x1920 पिक्सल) फुल एचडी डिस्प्ले है। स्क्रीन की डेनसिटी 403 पीपआई है। इस फोन में 1.4 गीगाहर्ट्ज़ ऑक्टा-कोर प्रोसेसर दिया जा सकता है। फोन में 3 जीबी रैम व ग्राफिक्स के लिए एआरएम माली-टी860 जीपीयू हो सकता है। लीक के मुताबिक, यह फोन एंड्रॉयड 6.0 मार्शमैलो आधारित मीयूआई 8 पर चलेगा और एनएफसी आधारित पेमेंट सपोर्ट करेगा।

शाओमी मेरी स्मार्टफोन की कीमत 1,499 चीनी युआन (करीब 14,800 रुपये) होने की ख़बरें हैं। इस फोन में शाओमी का अपना पाइन कोर प्रोसेसर दिया जा सकता है। ख़बरें हैं कि शाओमी पिछले कुछ समय से अपने प्रोसेसर पर काम कर रही है और अगर ताजा लीक सही है तो इसका मतलब है कि चीनी कंपनी बाजार में अपना प्रोसेसर लॉन्च करने के लिए तैयार है। कंपनी के पाइन कोन चिपसेट की टक्कर बाजार में मौज़ूद दूसरे चिपसेट जैसे हुवावे के किरिन और सैमसंग के एक्सीनॉस से होगी। इस फोन के चीन में 12 दिसंबर को लॉन्च होने की उम्मीद है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹13 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा Samsung का 50 मेगापिक्सल कैमरा वाला फ्लैगशिप स्मार्टफोन
  2. Vivo Y31T 5G vs Moto G Max vs OnePlus Nord CE6 Lite: ₹30 हजार में कौन सा है बेस्ट?
  3. Lava Virat V1 Pro 5G सेल होने जा रही शुरू, 6GB रैम के साथ ₹2700 तक सस्ते में खरीदने का मौका!
  4. Nepal Floods: नेपाल जैसी बाढ़ आ जाए तो क्या करें? ये 7 गैजेट्स बचा सकते हैं आपकी जान
  5. NASA के रोवर को मंगल पर दिखा जैली फिश जैसा जीव! फोटो ने खींचा ध्यान
  6. Poco X8 Power 5G आ रहा 10,000mAh बैटरी के साथ, 4 सितंबर को है भारत में लॉन्च, IP69 रेटिंग!
  7. Upcoming Smartphones: Poco F9 Ultra, Vivo V80 Lite 5G, Redmi 17, Poco X8 Power जैसे स्मार्टफोन्स की मचेगी धूम! 10,000mAh बैटरी
  8. Ather Konarc इलेक्ट्रिक स्कूटर हुआ लॉन्च, 161km तक रेंज, कीमत 99,999 रुपये से शुरू
  9. ₹8,549 में खरीदें 13 हजार एमआरपी वाला Oppo फोन! 6000mAh बैटरी, IP65 रेटिंग
  10. Xiaomi ला रही प्रीमियम टैबलेट, 11000mAh बैटरी, 67W चार्जिंग के साथ हुआ लीक!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »