शाओमी एमआई 5 में है सेरेमिक बॉडी, फिंगरप्रिंट स्कैनर: जानें टॉप 5 फीचर

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 28 मार्च 2016 11:53 IST
शाओमी ने बुधवार को चीन के बीजिंग में आयोजित एक लॉन्च इवेंट में अपना नया फ्लैगशिप स्मार्टफोन एमआई 5 लॉन्च कर दिया। चीनी कंपनी ने बर्सिलोना में चल रहे ट्रेड शो एमडब्ल्यूसी में भी शाओमी एमआई 5 को आधिकारिक तौर पर पहली बार ग्लोबली लॉन्च किया।

शाओमी एमआई 4 के लॉन्च होने के तकरीबन दो साल बाद कंपनी ने एमआई 5 लॉन्च किया है। कंपनी का दावा है कि 2014 में लॉन्च हुए एमआई 4 लगभग 4 मिलियन यूनिट के साथ बेस्ट सेलर स्मार्टफोन रहा है। कंपनी ने एमआई 5 को जबरदस्त कामयाबी दिलाने के इरादे से नए फ्लैगशिप स्मार्टफोन में कई नए फीचर के साथ सुधार भी किये हैं। जानें शाओमी एमआई 5 के टॉप-5 फीचर।
Advertisement

3डी सेरेमिक बॉडी
शाओमी ने लॉन्च इवेंट में जोर देकर कहा कि कंपनी अपने नए हैंडसेट एमआई 5 को लेकर नया प्रयोग करना चाहती थी इसीलिए इसका रियर बैक 3डी सेरेमिक है। कंपनी का दावा है कि एमआई 5 के टॉप मॉडल में प्रयोग हुआ सेरेमिक मटेरियल प्लेट बनाने में प्रयोग होने वाले सेरेमिक की तरह नहीं है बल्कि यह उच्च क्वालिटी वाला नैनो-सेरेमिक ज़िरकोनिया सेरेमिक है। सेरेमिक बॉडी होने की वजह से हैंडसेट का टेक्सचर मार्बल की तरह दिखता है।
Advertisement

गौर करने वाली बात है कि एमआई 5 को तीन अलग-अलग वेरिएंट स्टैंडर्ड, हाई और एक्सक्लूसिव एडिशन में लॉन्च किया गया है। सिर्फ टॉप मॉडल में ही 3डी सेरेमिक मॉडल का प्रयोग किया गया है जबकि बाकी दोनों मॉडल में ग्लास बैक पैनल ही है।


Advertisement
फिंगरप्रिंट स्कैनर
पिछले साल लॉन्च होने वाली डिवाइस में फिंगरप्रिंट स्कैनर सबसे खास फीचर रहा है। हालांकि, शाओमी ने अपने डिवाइस में इस फीचर को देने में देरी की है। चीनी कंपनी ने पहली बार ही अपने स्मार्टफोन में फिजिकल होम बटन और फिंगरप्रिंट स्कैनर दिया है।
Advertisement

क्विक चार्ज 3.0
एमआई 5 में कंपनी ने क्विक चार्ज 3.0 तकनीक दी है जबकि एमआई 4 में क्विक चार्ज 2.0 तकनीक थी। कंपनी ने एमआई 4 में एक्सीलरेट चार्जिंग से चार्जिंग टाइम के 75 प्रतिशत तक कम होने की बात कही थी जबकि एमआई 5 को लेकर कंपनी ने 20 प्रतिशत तक तेज चार्जिंग का दावा किया है।
Advertisement
 

कंपनी के मुताबिक क्विक चार्ज 3.0 से लैस एमआई 5 को 5 मिनट में चार्ज कर 2.5 घंटे तक इस्तेमाल किया जा सकता है जबकि एक घंटे में यह 80-90 प्रतिशत चार्ज हो जाएगा। शाओमी ने एमआई5 में टाइप-सी यूएसबी दी है।  

कैमरा सेंसर
शाओमी ने आधिकारिक लॉन्च से पहले भी एमआई 5 के कई सैंपल शॉट जारी किये थे। फोन में फेज डिटेक्शन ऑटोफोकस, एलईडी फ्लैश और सोनी आईएमएक्स298 कैमरा सेंसर के साथ 16 मेगापिक्सल है। रियर कैमरा में भी 4एक्सिस ओआईएस (ऑप्टिकल इमेज स्टेबिलाइजेशन) और सैफायर ग्ला, प्रोटेक्शन लेंस है। स्मार्टफोन 4के वीडियो रिकॉर्डिग को सपोर्ट करता है। फोन में 2 माइक्रोन पिक्सल के साथ 4 अल्ट्रापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। दोनों ही कैमरा में एफ/2.0 अपर्चर है।

शाओमी का कहना है कि एमआई 5 कंपनी के पहले कैमरा फीचर डीटीआई (डीप ट्रेंक आईसोलेशन) तकनीक से लैस है। फोन में स्नैपड्रेगर 820 प्रोसेसर है जिससे एमआई5 में क्वालकॉम स्पेक्ट्रा इमेज प्रोसेसर 4के वीडियो रिकॉर्डिंग की जा सकती है।
 

टॉप प्रोसेसर
सीईएस 2016 में जब क्वालकॉम ने एलई मैक्स प्रो में सबसे पहले स्नैपड्रैगन 820 प्रोसेसर होने का खुलासा किया था, तब शाओमी पहली कंपनी थी जिसने एमआई5 में स्नैपड्रैगन 820 चिपसेट होने की पुष्टि की थी। शाओमी ने निश्चित रूप से एमआई 5 को सबसे पहले स्नैपड्रैगन 820 प्रोसेसर के साथ लॉन्च कर सबका ध्यान खींच लिया है। एमआई 5 एक मार्च से चीन में मिलना शुरू हो जाएगा।

एमडब्ल्यूसी 2016 में लॉन्च हुए दूसरे हैंडसेट सैमसंग गैलेक्सी एस7, एस7 एज और एलजी जी5 में भी स्नैपड्रैगन 820 प्रोसेसर है। कंपनी ने लॉन्च इवेंट में इस बात की जानकारी भी दी थी कि स्नैपड्रैगन 820 किस तरह स्नैपड्रैगन 810 प्रोसेसर से 100 प्रतिशत तक तेजी से काम करता है। एमआई5 यूएफएस (यूनिवर्सल फ्लैश स्टोरेज) 2.0 से लैस है जिससे यह फंक्शन को 87 प्रतिशत तक तेजी से पढ़ और लिख सकता है।
 

एमआई 5 के स्टैंडर्ड एडिशन में 3 जीबी की एलपीडीडी4 रैम और 32 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज, हाई वेरिएंट में 3 जीबी की एलपीडीडी4 रैम और 64 जीबी स्टोरेज जबकि एक्सक्लूसिव एडिशन में 4 जीबी रैम और 128 जीबी की स्टोरेज है। स्टैंडर्ड एडिशन की कीमत करीब 21 हजार रुपये (1,999 चीनी युआन), हाई वेरिएंट की कीमत करीब 24 हजार रुपये (2,299 चीनी युआन) जबकि एक्सक्लूसिव एडिशन की कीमत लगभग 28 हजार रुपये (2,699 चीनी युआन) रखी गई है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Honor ला रही दो डिस्प्ले वाला नया फोन! 200MP कैमरा, 9000mAh बैटरी जैसे फीचर्स
  2. Oppo Find X10 ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 200MP दो कैमरा, 7150mAh बैटरी जैसे फीचर्स
  3. Oppo 22.5W Power Bank 10000 पावर बैंक लॉन्च, iPhone होगा दो बार चार्ज
  4. Oppo Reno 17 सीरीज के लॉन्च की तैयारी, NBTC पर हुई लिस्टिंग
#ताज़ा ख़बरें
  1. Acer ने भारत में लॉन्च किया नया TravelLite लैपटॉप, 14 इंच डिस्प्ले, 5 मेगापिक्सल कैमरा
  2. OnePlus Ace 7 सीरीज में मिलेगा डुअल-एयरफ्लो डिजाइन, 3 कलर्स के ऑप्शन
  3. Samsung Galaxy S27 Pro, S27 Ultra में होगी 5,700mAh तक बैटरी! यहां हुआ खुलासा
  4. iQOO Neo 12 में मिलेगी 9,000mAh बैटरी, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट
  5. AI सेल्फी देखकर बता देगा आपकी हेल्थ कैसी है! कैंसर रोगियों के लिए बड़ी खबर
  6. Apple के पहले फोल्डेबल स्मार्टफोन की भारत में शुरू हुई बिक्री, जानें प्राइस, ऑफर्स
  7. NVIDIA के सीईओ ने पेश किए माइक्रोडक रोबोट, AI से चलते हैं, जानें क्या काम करेंगे
  8. Oppo Find X10 ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 200MP दो कैमरा, 7150mAh बैटरी जैसे फीचर्स
  9. Oppo Reno 17 सीरीज के लॉन्च की तैयारी, NBTC पर हुई लिस्टिंग
  10. अब itel के फीचर फोन से बिना इंटरनेट भी कर पाएंगे PhonePe की डिजिटल पेमेंट, कीमत ₹1200 से भी कम
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.