• होम
  • मोबाइल
  • फ़ीचर
  • शाओमी का नया स्मार्टफोन शाओमी एमआई 5 दिखने में है ऐसा, देखें पहली झलक

शाओमी का नया स्मार्टफोन शाओमी एमआई 5 दिखने में है ऐसा, देखें पहली झलक

शाओमी का नया स्मार्टफोन शाओमी एमआई 5 दिखने में है ऐसा, देखें पहली झलक
विज्ञापन
शाओमी ने हाल ही में चीन के बीजिंग में आयोजित एक लॉन्च इवेंट में अपना बहुतप्रतीक्षित स्मार्टफोन एमआई 5 लॉन्च किया। शाओमी ने एमडब्ल्यूसी 2016 में भी फोन को ग्लोबली लॉन्च किया था। शाओमी के नए स्मार्टफोन में वो सब कुछ है जिसकी फैन्स को उम्मीद थी सिवाय क्वाडएचडी डिस्प्ले के।

एमआई5 चीन में एक मार्च से मिलना शुरू हो जाएगा। लेकिन शाओमी ने अभी तक इस स्मार्टफोन के चीन के बाहर बिकने को लेकर कोई जानकारी नहीं दी है।  शाओमी अपने इस फ्लैगशिप स्मार्टफोन को बाजार में पहले स्नैपड्रैगन 820 प्रोसेसर के तौर पर पेश कर रही है।

जल्द ही शाओमी एमआई 5 भारत में भी लॉन्च होगा। कंपनी ने शाओमी एमआई5 को तीन वेरिएंट में लॉन्च किया है। एमआई 5 के स्टैंडर्ड एडिशन में 3 जीबी की एलपीडीडी4 रैम और 32 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज, हाई वेरिएंट में 3जीबी की एलपीडीडी4 रैम और 64 जीबी स्टोरेज जबकि एक्सक्लूसिव एडिशन में 4 जीबी रैम और 128 जीबी की स्टोरेज है। स्टैंडर्ड एडिशन की कीमत करीब 21 हजार रुपये (1,999 चीनी युआन), हाई वेरिएंट की कीमत करीब 24 हजार रुपये (2,299 चीनी युआन) जबकि एक्सक्लूसिव एडिशन की कीमत लगभग 28 हजार रुपये (2,699 चीनी युआन) रखी गई है।

शाओमी एमआई 5 का डिजाइन शाओमी के एमआई नोट की तर्ज पर ही है लेकिन इसके पिछले हिस्से किनारे पहले से ज्यादा कर्व्ड हैं। फोन ब्लैक, व्हाइट, गोल्ड और रोज कलर में उपलब्ध होगा। यह शाओमी का पहला फोन है जिसमें फिजिकल होम बटन के साथ फिंगरप्रिंट सेंसर है। ट्रेड शो एमडब्ल्यूसी में हमने शाओमी एमआई 5 के साथ कुछ वक्त गुजारने का मौका मिला और यहां वीडियो में आप भी देखें इस स्मार्टफोन की पहली झलक।


दो नैनो डु्अल सिम सपोर्ट के साथ इसमें (1080x1920 पिक्सल) 5.5 इंच का फुल एचडी डिस्प्ले है। डिस्प्ले की डेनसिटी 428पीपीआई है। एड्रेनो 530 जीपीयू के साथ क्वालकॉम  स्नैपड्रैगन 820 प्रोसेसर है। फोन में फेज डिटेक्शन ऑटोफोकस, एलईडी फ्लैश और सोनी आईएमएक्स298 कैमरा सेंसर के साथ 16 मेगापिक्सल है। रियर कैमरा में भी 4एक्सिस ओआईएस (ऑप्टिकल इमेज स्टेबिलाइजेशन) और सैफायर ग्लास, प्रोटेक्शन लेंस है। स्मार्टफोन 4के वीडियो रिकॉर्डिग को सपोर्ट करता है। फोन में 2 माइक्रोन पिक्सल के साथ 4 अल्ट्रापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। दोनों ही कैमरा में एफ/2.0 अपर्चर है।

फोन का डाइमेंशन 144.5x69.2x7.25मिलीमीटर और वजन 129 ग्राम है। एमआई 5 में 3000एमएएच की बैटरी है और यह क्वालकॉम क्विक चार्ज 3.0 तकनीक को सपोर्ट करता है।

फोन में टाइप-सी यूएसबी पोर्ट है। कनेक्टिविटी फीचर में वाई-फाई 802.11 ए/बी/जी/एसी, ब्लूटूथ 4.2, ग्लोनास और एनएफसी मौजूद हैं।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:
गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Porsche ने भारत में लॉन्च की Cayenne Electric, 600 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज
  2. Samsung Galaxy A08 का भारत में लॉन्च, 6,000mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  3. Wozoyo का 100 नए प्रोडक्ट्स लॉन्च करने और 50 करोड़ डॉलर के रेवेन्यू का टारगेट
  4. UPI ट्रांजैक्शंस में हुई गिरावट, इस महीने लागू होगा MDR 
  5. भारत में लॉन्च हुए Vivo T5 Lite 5G, Vivo T5 Pro 5G के नए RAM और स्टोरेज वेरिएंट्स
  6. Huawei Mate 90 लॉन्च: 6600mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
  7. भारत में महंगा हुआ स्मार्टफोन खरीदना, पहली छमाही में प्राइसेज 16 प्रतिशत तक बढ़े
  8. Xiaomi 17T हुआ ₹10 हजार महंगा, अब कितने में पड़ेगा ये 50MP कैमरा वाला स्मार्टफोन
  9. OnePlus Nord Buds 3r नए कलर वेरिएंट में लॉन्च, 54 घंटे चलेगी बैटरी
  10. भारत में पेश हुए Samsung Galaxy F08, Galaxy M08 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा, जानें स्पेसिफिकेशंस
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »